Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जंगली (1961 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जंगली जंगली.jpg जंगली का पोस्टर सुबोध मुखर्जी सुबोध मुखर्जी शंकर-जयकिशन शम्मी कपूर, सायरा बानो, शशिकला 31 अक्तूबर, 1961 भारत हिन्दी जंगली 1961 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह सुबोध मुखर्जी द्वारा निर्मित और निर्देशित है। संगीत शंकर-जयकिशन का है और गीत शैलेन्द्र और हसरत जयपुरी के हैं। इस फिल्म में शम्मी कपूर, ललिता पवार, शशिकला, अनूप कुमार और असित सेन हैं। सायरा बानो ने अपनी पहली फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये फिल्मफेयर नामांकन अर्जित किया। संक्षेप चन्द्रशेखर (शम्मी कपूर) एक ऐसे परिवार में पला-बढ़ा होता है जहाँ हँसने की इजाज़त नहीं होती है। शेखर की दबंग माँ (ललिता पवार) द्वारा घर संचालित होता है। इस घर में केवल एक ही है जो हंसने और जीवन का आनंद लेने की हिम्मत करती है। वह है शेखर की बहन माला (शशिकला), जो जीवन (अनूप कुमार) से प्यार करने की हिम्मत भी रखती है। चीजें बदल जाती हैं जब उनकी माँ को माला के इस प्रेम सम्बंध के बारे में पता चलता है और वह शेखर को उसको घर से दूर कश्मीर ले जाने के लिए कहती है। इस निर्देश के साथ कि वह वहाँ ऊँचे घराने की किसी लड़की से शादी कर ले। कश्मीर में चन्द्रशेखर को राजकुमारी (सायरा बानो) नाम की एक लड़की मिलती है जिसे वह किसी राज्य की राजकुमारी मानने लगता है। राजकुमारी उसे हंसना सिखाती है। वह राजकुमारी के साथ एक दिन बर्फीले तूफान के दौरान रात में फंसे होने के बाद महसूस करता है कि वह क्या खो रहा है। वह चिंता मुक्त आदमी बन जाता है। इस परिवर्तन का माला द्वारा स्वागत किया जाता है, लेकिन उसकी मां द्वारा नहीं। मामलों को बदतर बनाने के लिए, राजकुमारी किसी राजसी परिवार से ताल्लुक नहीं रखती है और शेखर को पता है कि उसकी माँ राजकुमारी के साथ उसकी शादी को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। मुख्य कलाकार शम्मी कपूर — चन्द्रशेखर सायरा बानो — राजकुमारी शशिकला — माला अनूप कुमार — जीवन ललिता पवार — शेखर की माता मोनी चटर्जी — डॉक्टर असित सेन — डॉक्टर अंकल राजन हक्सर — राजकुमारी का भाई हेलेन — मिस सूकू संगीत गीत गायक शंकर-जयकिशन काश्मीर की कली हूँ मैं लता मंगेश्कर 3:30 हसरत जयपुरी एहसान तेरा होगा मुझ पर मोहम्मद रफ़ी 3:26 हसरत जयपुरी पुरुष संस्करण एहसान तेरा होगा मुझ पर लता मंगेशकर 3:30 हसरत जयपुरी महिला संस्करण जा जा मेरे बचपन लता मंगेशकर 3:30 शैलेन्द्र दिन सारा गुजारा तोरे अंगना लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी 5:08 हसरत जयपुरी अई अई आ सूकू सूकू मोहम्मद रफ़ी 3:18 शैलेन्द्र नैन तुम्हारे मजेदार आशा भोंसले, मुकेश 3:33 हसरत जयपुरी याहू! चाहे मुझे कोई जंगली कहे मोहम्मद रफ़ी 4:55 शैलेन्द्र नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम सायरा बानो फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0055035 जंगली श्रेणी:1961 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में