411 REFERENCE · Wikipedia
पवन सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पवन सिंह (जन्म 5 जनवरी 1986) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पार्श्व गायक, अभिनेता, संगीतकार और रंगमंच कलाकार हैं। वे भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत संगीत समारोहों में हारमोनियम बजाकर, पर्दे के पीछे काम करके की थी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 में पार्श्व गायक के रूप में गाया था।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bhojpuri/movies/news/Pawan-Singh-and-Munna-Bhai-together-again/articleshow/44752165.cms Pawan Singh and Munna Bhai together again 2017-01-10 The Times of India 2025-08-31 0971-8257
करियर
पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है। 1997 में उनका पहला एल्बम "ओढ़निया वाली" आया तथा उसके बाद 2004 में "कांच कसैली" रिलीज़ हुआ। 2008 में सिंह ने एल्बम लॉलीपॉप लागेलु (शीर्षक गीत) को रिलीज़ किया। पवन सिंह की पहचान "लॉलीपॉप लागेलु" से अंतरास्ट्रीय पर हुआ यह गीत हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती हैं. उन्होंने 2007 की फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई।
पवन सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है परन्तु संगीत के मामले में किसी से भी कम नही है।
हाल ही में उन्होंने "क्रैक फायटर" फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया, जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हो गए।
व्यक्तिगत जीवन
पवन सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली। 2018 में बलिया में उन्होंने ज्योती सिंह से शादी की। वे भोजपुरी सुपरस्टार हैं।
भोजपुरी गायक और पावरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव को करीब से देखा। पवन सिंह का जन्म 6 मार्च, 1986 को आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था।
पवन लगभग पिछले 20 सालों से गाना गा रहे और 15 सालों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता सक्रिय हैं।
पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, मात्र 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज़ हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।
पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने और डबल मीनिंग वाले गाने गाने का आरोप भी लगते रहे हैं, एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा।
10 सितंबर 2009 को प्रबोधिनी फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने पवन सिंह सहित तीन भोजपुरी गायकों पर अश्लीलता फैलाने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।
2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम की से कदम रखा लेकिन 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।
पवन सिंह तीन भाई हैं और तीनों भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। सन 2017 में इनके पिता रामाशंकर सिंह का निधन हो गया वो 74 साल के थे। आरा के पकडी स्थित आवास पर पवन के पिता का निधन हुआ था और उनके पैतृक गांव जोकहरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इनकी पत्नी का नाम नीलम सिंह था जिन्होने 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्मत्या कर ली थी, इसको लेकर पवन का नाम विवादों में रहा।
बतौर अभिनेता और गायक आपने आप को स्थापित करने के बाद हाल में पवन सिंह ने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी ज्वाइन कर लिया, वो अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं।
फिल्मोग्राफी
+व्याख्याFilms that have not yet been releasedउन फिल्मों को दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं
सालफिल्मभूमिकानिर्देशकभाषाध्यान दें२००७रंगीले चुनरिया तोहरे नामराजाराज कुमारभोजपुरी2008भोजपुरिया दरोगापवनसुदीप पांडेभोजपुरी2008प्रतिज्ञापवनसुशील उपाध्यायभोजपुरी2009सैया के साथ मदैया माईआलोक कुमारभोजपुरी2009जोगीजी धीरे धीरेराजाभोजपुरी2009तू जान हौ हमरराजभोजपुरी2009उमरिया कैली तोहरे नाम2009प्यार बिना चैन कहा2009ओढ़निया कमल करेराजाआलोक कुमार2010दारारकिशनअनिल सम्राट2011लड़ाई ला अखिया ये लौंडे राजा2011डोली चड्ढाके दुलहिन ससुराल चली2010देवरा बड़ा सतावेलाराजराजकुमार आर पांडे2011रंगबाज दरोगा2011कानून हमारा मुठ्ठी में2011भागजोगनी2011चोरवा बन दमद2011देवर भाभीराज2011हमारा मति माई दम बा2011गुंडई राज2012सिंदूर दान2012जब केहु दिल में समा जला2012सौगंध गंगा मैया केराज2012रंगबाज राजाराज2012जंग2012भैया के साली ओढ़निया वालीराजाआलोक कुमार2012एक दूजे के लिएसंजू2013बनारस वालीराजरमाकांत प्रसाद2013जिद्दी आशिकराजरमाकांत प्रसाद2013बजरंगबजरंगी2013ट्रक चालकराजाआर राजकुमार पांडेkumar2013कट्टा तनाल दुपट्टा परराजाराखी सावंती2013डकैत2013देश प्रदेश2013खून पशिना2013लावारिश2013वीर बलवान2013अंधी तूफ़ान2013एक और कुरुक्षेत्र2014करेले कमल धरती के लाल2014सैयाजी दिलवा मंगलेराजराजकुमार आर पांडे2014योद्धाराज सिप्पी2014प्रतिज्ञा 2पवनसुशील कुमार उपाध्याय2014बाजीगर2014प्यार मोहब्बत जिंदाबादराजविनय बिहारी2014इंसाफ2014लेबू का जानकिशन2014ठोक देब2015नहले पे दहलाराजअज्ञात2015बिन बजाये सपेराराज2015करज़ विरासत केअनिल सिंकरी2015बैंड बाजा लेके आजा पवन राजापवनदिनेश एस यादव2015लगी छुटे ना रामजगदीश शर्मा2015संग्रामजगदीश शर्मा2015गंगापुत्रराजविनय बिहारी2015हुकुमतराजाप्रेम राय2015सुहागरामअजय श्रीवास्तव2015बाज गेल डंकाशेर सिंहरवि भूषण2015मुकाबाला2015खून का इल्जामसनोज मिश्रा२०१६भोजपुरिया राजाराजसुजीत कुमार सिंह२०१६गदरराजरमाकांत प्रसादी२०१६त्रिदेवराजअरविंद चौबे२०१६जिद्दीप्रेमबालिक2017सरकार राजशनिअरविंद चौबे2017सत्यासत्यसुजीत कुमार सिंह2017तेरे जैसा यार कहांगोपीरवि भूषण2017तबादला"सूर्यकांतिविनोद तिवारी2017धड़कनशंकरीसुजीत कुमार सिंह2017चुनौतीराजसतीश जैन2017 योद्धा अर्जुन पंडितअर्जुन पंडितजगदीश ए. शर्मा2018सैया सुपर स्टारपवनप्रेम राय2018वांटेडसुजीत कुमार2018मां तुझे सलामबजरंगीअसलम शेख2018बलमुआ तोहरे खतीरदिनेश यादव2018लोहा पहलवानइकबाल बख्शी2018राजाराजसंजय श्रीवास्तव2019क्रैक फाइटर (प्रदीप रावत के साथ)शंकर, सुपर सिंहसुजीत कुमार सिंह2019मैंने उन्को साजन चुन लियाविजयदेवेंद्र तिवारी2019जय हिंदफिरोज खान
पुरस्कार (अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स)
पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।http://www.bhojpurixp.com/ibfa-awards-winners-list-2016/ winners list 17 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180514092233/http://www.bhojpurixp.com/ibfa-awards-winners-list-2016/ 14 मई 2018 dead
पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।
पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।
पवन सिंह को सिंगापुर अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।
पवन सिंह का फिल्मी सफर
पवन सिंह ने अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोना लिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा, सहर अफशा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं। https://www.huntinews.com/pawan-singh-ki-hit-films-in-bhopuri-cinema/ Pawan Singh Hit Films- पवन सिंह की हिट फिल्में काराकाट संसदीय क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह व भोजपुरी गायक, बोले जीतने पर काराकाट में फिल्म सिटी बनाऊंगा।https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/sasaram/if-i-win-i-will-build-a-film-city-in-karakat-pawan-singh जीतने पर काराकाट में फिल्म सिटी बनाऊंगा : पवन सिंह प्रभात खबर २७ मई २०२४
राजनीतिक कैरियर
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने 2014 में भाजपा की बिहार राज्य इकाई के प्रमुख नित्यानंद राय और महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भगवा माला पहनाकर पवन सिंह को भाजपा में शामिल किया। https://khabar.ndtv.com/news/india/bhojpuri-star-singer-pawan-singh-join-bjp-1745962 भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने से हुए थे मशहूर Khabar.ndtv.com 4 September 2017 4 September 2017 https://web.archive.org/web/20170904181511/https://khabar.ndtv.com/news/india/bhojpuri-star-singer-pawan-singh-join-bjp-1745962 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
"Yo Yo Honey", Singh's English tadka for Pawan's desi song – Times of India (retrieved 14 October 2014)
Ajit Kumar Singh's "Baaj Gayeeel Danka" Bharwar Me movie – Times of India
6378385
श्रेणी:बिहार के लोग
श्रेणी:भोजपुरी अभिनेता
श्रेणी:भोजपुरी गायक
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग