411 REFERENCE · Wikipedia
इगतपुरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इगतपुरी Igatpuri Myanmargate2.jpg इगतपुरी का म्यान्मार गेट इगतपुरी India Maharashtra 19.70 73.55 inline, title महाराष्ट्र में स्थिति देश प्रान्त महाराष्ट्र ज़िला नाशिक ज़िला 586 30989 2011 भाषा प्रचलित मराठी भारतीय मानक समय +5:30
इगतपुरी (Igatpuri) भारत के महाराष्ट्र राज्य के नाशिक ज़िले में स्थित एक नगर है। यह एक पर्वतीय स्थल और नगर परिषद है। यह पश्चिमी घाट पर स्थित है। इगतपुरी रेलवे स्टेशन मुम्बई और नासिक रोड नामक रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है। सड़क मार्ग पर यह व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग 160 से होते हुए मुम्बई से 130 किमी और नाशिक से 45 किमी की दूरी पर स्थित है। इगतपुरी की औसत ऊँचाई 586 मीटर है।"RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831"Mystical, Magical Maharashtra," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, Volume 18, pp 398–409. 1908-1931; Clarendon Press, Oxford
इगतपुरी अपने बौद्ध ध्यान विपश्यना केन्द्र और वड़ापाव के लिए प्रसिद्ध है। इगतपुरी एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां पर विद्युतधारा में बदलाव के चलते (प्रत्यावर्ती धारा से एकदिष्ट धारा) रेलगाड़ियों के इंजन बदले जाते हैं, साथ ही यहां से चालक और गार्ड भी अपनी पालियां बदलते हैं। इंडियन रेलवे में जितने भी इगतपुरी स्तर के हैं उन सभी स्टशनों में इगतपुरी स्टेशन पर मिलने वाला भोजन सबसे उत्तम है अगर आप घुमक्कड़ प्रवर्ति के हैं तो आप के लिय इगतपुरी से अच्छी जगह कोई नहीं चारों तरफ फैले हुए पहाड़ आपका मन मोह लेते हैं प्रकृति ने अपनी पूरी ताकत लगा कर यहाँ पर अपनी छटा बिखेरी है
जनसांख्यिकी
भारत की जनगणना 2001 के अनुसार, इगतपुरी की जनसंख्या 31572 थी। पुरुष और महिलाओं की जनसंख्या क्रमश: 52% और 48% है। इगतपुरी की एक औसत साक्षरता दर 74% है। पुरुष साक्षरता 80% है और महिला साक्षरता 67% है। इगतपुरी की जनसंख्या का 14%, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का है।
पर्यटन
मानसून के दौरान इगतपुरी की यात्रा एक स्वर्गिक अनुभव देती है, चारों ओर फैली हरियाली और झरने एक सुन्दर दृश्य प्रस्तुत करते हैं। कसारा और इगतपुरी स्टेशन के बीच का स्थान अत्यंत ही सुन्दर है ट्रैन इन पहाड़ो के बीच इस तरह इठलाती हुई और अपने सबसे मंद गति से चलती हुई बड़ा ही मनोरम दर्शया पर्स्तुत करती है और जब सूरज ढलता है तो पछी अपने घोसले से निकल कर सूरज को सलामी देते प्रतीत होते हैं। अक्सर हिन्दी फिल्मों का दृश्यांकन यहां किया जाता है।
इन्हें भी देखें
नाशिक ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:नाशिक ज़िला
श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर
श्रेणी:नाशिक ज़िले के नगर
श्रेणी:महाराष्ट्र में हिल स्टेशन