411 REFERENCE · Wikipedia
इरेज़मस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेसिडेरियस इरेज़मस रोतेरोदमुस (Desiderius Erasmus Roterodamus; ˌ d ɛ z ɪ ˈ d ɪər i ə s _ ɪ ˈ r æ z m ə s; ˌdeːziˈdeːriʏs eˈrɑsmʏs lang; हिन्दी: रॉटर्डम की इएर्ज़मस अथवा इरेज़मस; 28 अक्टूबर 1466 (लगभग) – 12 जुलाई 1536) डच ईसाई मानवतावादी, कैथोलिक धर्ममीमांसक, शिक्षाविद्, व्यंग्यकार और दार्शनिक थे।https://www.bhaskar.com/magazine/life-and-management/news/do-not-give-advice-unless-asked-for-desiderius-erasmus-128913956.html लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स:जब तक मांगी ना जाए, सलाह नहीं देना चाहिए - डेसिडेरियस इरेज़मस 2021-09-12 दैनिक भास्कर उनके अनुवादों, पुस्तकों, निबंधों, प्रार्थनाओं और पत्रों की विशाल संख्या माध्यम से उन्हें उत्तरी पुनर्जागरण के सबसे प्रभावशाली विचारकों में से एक माना जाता है। उन्हें डच और पश्चिमी संस्कृति के प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना जाता है।:en:James Tracy (historian) ट्रेसी जेम्स डी Desiderius Erasmus Biography & Facts https://www.britannica.com/biography/Desiderius-Erasmus एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिकाhttps://www.newadvent.org/cathen/05510b.htm CATHOLIC ENCYCLOPEDIA: Desiderius Erasmus www.newadvent.org 2024-02-12
वो उत्कृष्ठ विद्वता में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिन्होंने सहज, प्रचुर और प्राकृतिक लैटिन शैली में लिखा। कैथोलिक पादरी के रूप में उन्होंने ग्रंथों पर काम करने के लिए मानवतावादी तकनीक विकसित करते हुए। उन्होंने न्यू टेस्टामेंट के महत्त्वपूर्ण लैटिन और यूनानी संस्करण तैयार किए जिससे नव-सुधार और प्रति-सुधार में प्रभावशाली होने वाले नये प्रश्न उठे।
जीवनी
इरेज़मस के 70 वर्षों को चार भागों में विभाजित किया जा सकता है।
पहला भाग उनके मध्यकालीन डच बचपन का है जिसका अंत उसके अनाथ और दरिद्र होने के साथ हुआ।
दूसरा भाग, एक कैनन (एक प्रकार का भिक्षु), एक बाबू, एक पुजारी, एक असफल और बीमार विश्वविद्यालय छात्र, एक भावी कवि और एक शिक्षक के रूप में उनके संघर्षपूर्ण वर्ष रहे।
तीसरा भाग में 1499 में अंग्रेज सुधारवादी मंडली के साथ सम्पर्क में आये, फिर फ्रेंच फ्रैंसिस्कन जीन विट्रियर के साथ और बाद में वेनिस में एल्डीन न्यू अकादमी के साथ जुड़े। इस तरह उनका उभार हुआ और
चौथा भाग में उनके ब्लैक फॉरेस्ट के वर्ष हैं जो यूरोपीय विचारकों में प्रमुख प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभरे।
शुरुआती जीवन
thumb|left|upright|200px|रॉटर्डम में इरेज़मस की मूर्ति। यह कांस्य प्रतिमा हेंड्रिक डी कीसर ने 1622 में निर्मित की। इससे पहले 1557 में पत्थर और 1549 में काष्ट की प्रतिमा थी।
ऐसा माना जाता है कि डेसिडेरियस इरेज़मस का जन्म रॉटर्डम में 1460 के दशक के उत्तरार्द्ध में 27 या 28 अक्टूबर को हुआ।Olin John Introduction: Erasmus, a Biographical Sketch Christian Humanism and the Reformation 23 अक्टूबर 2020 1–38 10.1515/9780823295289-004 उनका नामकरण फॉर्मिया के इरेज़मस (संत एल्मो) के नाम पर रखा गया जिसका सुझाव इरेज़मस के पिता जेरार्ड (जेरार्डस हेली) ने व्यक्तिगत रूप से दिया था। https://books.google.co.in/books/?id=DDp8XwAACAAJ Due codici scritti da 'Gerardus Helye' padre di Erasmo Italia Medioevale e Umanistica 26 215–55, esp. 238–39 Avarucci Giuseppe 1983 it यद्यपि रॉटर्डम के साथ निकटता से जुड़े होने के बावजूद, वो वहाँ केवल चार वर्षों तक रहे, उसके बाद कभी वापस नहीं लौटे।
इरेज़मस के जन्म वर्ष के बारे में अस्पष्टता है। उन्होंने अपने बाद के सालों में अपने जन्म वर्ष की गणना 1466 की लेकिन उनकी कुछ यादों के अनुसार उनका जन्म 1469 में हुआ।Harry Vredeveld The Ages of Erasmus and the Year of his Birth https://archive.org/details/sim_renaissance-quarterly_winter-1993_46_4/page/754 Renaissance Quarterly 46 4 Winter 1993 754–809 30390228 (इस लेख के अनुसार उनका जन्म 1466 में हुआ था। http://plato.stanford.edu/archives/win2009/entries/erasmus/#LifWor Desiderius Erasmus स्टैनफोर्ड एनसाइकलोपीडिया ऑफ़ फिलोसोपी Winter 2009 संस्करण Nauert Charles Gleason John B. The Birth Dates of John Colet and Erasmus of Rotterdam: Fresh Documentary Evidence Renaissance Quarterly The University of Chicago Press on behalf of the Renaissance Society of America 32 1 Spring 1979 73–76 2859872 इस असहमति को संभालने के लिए के उनकी आयु की गणना 1469 से की जाती है और बाद में कोष्टक में 1466 के अनुसार आयु लिखी जाती है। उदाहरण के लिए "20 साल (अथवा 23 साल)"।)
उनके माता-पिता कभी कानूनी रूप से शादी नहीं कर सके, गेराल्ड कैथोलिक पादरी थेCornelius Augustijn, Erasmus: His life, work and influence, टोरोन्टो विश्वविद्यालय, 1991 जिन्होंने 1450 अथवा 60 के दशक में अपने जीवन के 6 वर्ष इटली में मुंशी और छात्र के रूप में बिताये।https://www.degruyter.com/document/doi/10.3138/9781442674554/html Erasmus in the Twentieth Century: Interpretations 1920-2000 Mansfield Bruce 2003-12-31 University of Toronto Press 978-1-4426-7455-4 10.3138/9781442674554 196
सन्दर्भ
श्रेणी:१५३६ में निधन