Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डायोनी (उपग्रह)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|कैसिनी द्वारा ली गयी डायोनी की तस्वीर जिसमें गाढ़े रंग वाला क्षेत्र भी नज़र आ रहा है thumb|right|इस चित्र में डायोनी के एक रुख़ पर बर्फ़ की चट्टानों के महीन बिछे हुए जले नज़र आ रहे हैं thumb|right|शनि के छल्लों के आगे डायोनी का एक दृश्य डायोनी हमारे सौर मण्डल के छठे ग्रह शनि का चौथा सब से बड़ा उपग्रह है। पूरे सौर मण्डल में यह १५वा सब से बड़ा उपग्रह है और अपने से छोटे सारे उपग्रहों के मिले हुए द्रव्यमान से बड़ा है। वैसे तो यह अधिकतर पानी की बर्फ़ का बना है, लेकिन टाइटन और ऍनसॅलअडस के बाद शनि का तीसरा सब से घनत्व वाला उपग्रह है, जिस से यह अनुमान लगाया जाता है के इसकी बनवात में आधे से थोड़ा कम (४६%) हिस्सा पत्थरीला है। जिस दिशा में यह परिक्रमा करता है, उस तरफ के रुख़ पर उल्कापिंडों के टकराव से बाने गए काफ़ी प्रहार क्रेटर हैं, जबकि दूसरे रुख़ पर चमकती हुई बर्फ़ की चट्टानों के जले बिछे हुए हैं। डायोनी का व्यास (डायामीटर) लगभग १,१२२ किमी है।Jacobson R. A. Antreasian, P. G.; Bordi, J. J.; Criddle, K. E.; et al. The Gravity Field of the Saturnian System from Satellite Observations and Spacecraft Tracking Data https://archive.org/details/sim_astronomical-journal_2006-12_132_6/page/2520 The Astronomical Journal December 2006 132 6 2520–2526 10.1086/508812 2006AJ....132.2520J तुलना के लिए पृथ्वी के चन्द्रमा का व्यास लगभग ३,४७० किमी है, यानि क़रीब डायोनी से तिगुना। अन्य भाषाओँ में डायोनी को अंग्रेज़ी में "Dione" लिखा जाता है। डायोनी प्राचीन यूनानी धार्मिक कथाओं का एक भीमकाय पात्र था। इन्हें भी देखें शनि (ग्रह) शनि के प्राकृतिक उपग्रह बाहरी कड़ियाँ प्लेनॅटरी सोसाईटी का डायोनी पृष्ठ (अंग्रेज़ी में) सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:शनि के प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:सौर मंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना