411 REFERENCE · Wikipedia
होम स्टेजिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
होम स्टेजिंग (home staging) निजी निवास अथवा अपने घर को बेचने के लिए रियल एस्टेट बाज़ार की तरह तैयार करना है।द वॉशिंगटन पोस्ट Secrets of Home Stagers https://www.washingtonpost.com/lifestyle/home/secrets-of-home-stagers-six-easy-fixes-to-make-you-like-your-house-better/2014/08/26/78de2b24-169e-11e4-9349-84d4a85be981_story.html
अगस्त 26, 2014 स्टेजिंग (बिक्री के लिए तैयार करना) का लक्ष्य एक घर को संभावित खरीदारों की अधिकतम संख्या के लिए आकर्षक बनाना है, जिससे संपत्ति अधिक तेजी से और अधिक पैसे में बेची जा सके। स्टेजिंग तकनीक किसी संपत्ति के आकर्षण को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है जिससे ग्राहक को ऐसा लगे कि यह घर अथवा सम्पति स्वागत योग्य और आकर्षक उत्पाद है। इस स्थिति में खरीदार स्वयं को उस घर में रहते हुए देख सकता है और इस प्रकार उसकी खरीदने की इच्छा बढ़ती है।Atlanta Business Chronicle अक्टूबर 31, 2005 https://www.bizjournals.com/atlanta/stories/2005/10/31/focus9.html Setting the stage for a sale to see the home as theirs Sarah Gleim
स्टेजिंग के लिए विक्रय में मौद्रिक निवेश की आवश्यकता होती है जो कुछ लोगों के लिए उनका घर और संपत्ति के रूप में सबसे बड़ा निवेश होता है। इस तरह यह सिर्फ घर की सजावट नहीं है, बल्कि रियल एस्टेट बाज़ार में निवेश करने वाले उस घर और संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी को खोज सकें। इसके लिए उस क्षेत्र में बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध अन्य घरों पर तुलनात्मक विचार करने की भी आवश्यकता होती है जिससे घर को उस ढ़ंग से व्यवस्थिति किया जा सके की जल्दी और अधिक धन में यह बेचा जा सके। क्षेत्र में बाजार में बिक्री के लिए तुलनीय घरों पर भी विचार करने की आवश्यकता है कि घर को कैसे व्यवस्थित किया जाए ताकि यह जल्दी और अधिक पैसे में बिक जाए। निवेश पर रिटर्न स्टेजिंग का उद्देश्य होता है।
जहां तक घर की साज-सज्जा की बात है इसमें सबसे पहले लोग घर को सजाने के लिए उसमें रंगरोगन, कलाकृतियाँ लगाना, रोशनी, हरियाली और कालीन का उपयोग करते हैं।अगस्त 10, 2016 https://www.nytimes.com/2016/08/11/fashion/real-estate-home-staging-buyers-clutter.html The Twilight Zone of Home Staging दि न्यू यॉर्क टाइम्स Peter Haldeman इससे संपत्ति में निवेश करने वाले खरीददारों को पहली नज़र में ही यह आकर्षित करना आरम्भ कर देता है।Holmes, Tamara E.: "Home staging key to selling" Bankrate.com, Real Estate Guide 2010 वो लकड़ी के सामान को पुनर्व्यवस्थित या "अस्थायी रूप से प्रतिस्थापित" भी करते हैं।दि न्यू यॉर्क टाइम्स https://www.nytimes.com/2018/11/23/realestate/send-in-the-stagers.html Send in the Stagers Joanne Kaufman नवम्बर 23, 2018 उचित ढ़ंग से सजावट के बाद घर अधिक आकर्षक दिखाई देता है जो खामियों को कम दिखाता है। सम्भावित घर खरीदारों को आश्वस्त करते समय घर के विभिन्न क्षेत्रों और कमरों में अलग-अलग स्तर का प्रभाव हो सकता है। अतः जब जब स्टेजिंग की बात आती है तो कुछ कमरों को दूसरों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण माना जा सकता है।https://cdn.nar.realtor/sites/default/files/documents/2021-profile-of-home-staging-report-04-06-2021.pdf
सन्दर्भ
श्रेणी:स्थावर सम्पदा
श्रेणी:पारिभाषिकी
श्रेणी:विपणन