411 REFERENCE · Wikipedia
शान्शी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगर आप मिलते-जुलते नाम वाले शन्शी प्रांत के बारे में जानकारी ढूंढ रहें हैं, तो कृपया शन्श़ी का लेख देखिये
thumb|230px|चीन के नक़्शे में शान्शी प्रान्त (लाल रंग)
zh-Shanxi.ogg शान्शी (चीनी: 陕西; अंग्रेज़ी: Shaanxi) जनवादी गणराज्य चीन के केन्द्रीय भाग में स्थित एक प्रांत हैं। यह पीली नदी (ह्वांग हो) के मध्य भाग में आने वाले लोएस पठार और चिनलिंग पहाड़ों पर विस्तृत है। शान्शी की राजधानी शिआन शहर है।The Rough Guide to China https://web.archive.org/web/20140725180545/http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C 25 जुलाई 2014 , David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2 शान्शी प्रान्त का क्षेत्रफल २,०५,८०० वर्ग किमी है। सन् २०१० की जनगणना में शान्शी की प्रांतीय आबादी ३,७३,२७,३७८ थी।
शान्सी के पश्चिम में शेंसी, दक्षिण और दक्षिण पूर्व में होनैन तथा पूर्व और पूर्व उत्तर में होपे प्रांत एवं उत्तर में इनर मंगोलिया क्षेत्र है। शांसी पीली मिट्टी (लोयस) से ढँका पठार है। इसकी औसत ऊँचाई १,००० फुट है। फन नदी इस प्रांत को दो भागों में बाँटती है। शांसी की जलवायु महादेशीय है। ताइयुआन तथा लिनफेन झीलों की घाटियों में गेहूँ, जौ, मक्का, कपास आदि की खेती होती है। पूरे प्रांत में, धरातल के नीचे कोयले की समांतर, मोटी परतें हैं।
इन्हें भी देखें
लोएस पठार
शिआन
चीन के प्रशासनिक प्रभाग
सन्दर्भ
श्रेणी:शान्श़ी
श्रेणी:चीन के प्रांत
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त