411 REFERENCE · Wikipedia
प्रकाश पादुकोण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रकाश पादुकोण Prakash Padukone at the Tata Open championship.JPG प्रकाश पादुकोण टाटा ओपन चैंपियनशिप में Prakash Padukone yes 1955 06 10 बैंगलोर, कर्नाटक, भारत बेंगलुरु, भारत 1.85 m ftin on 73 किग्रा पुरुष एकल 1 Prakash Padukone Profile http://www.iloveindia.com/sports/badminton/players/prakash-padukone.html iloveindia 15 August 2013 https://web.archive.org/web/20130729191420/http://www.iloveindia.com/sports/badminton/players/prakash-padukone.html 29 जुलाई 2013 dead 1980 भारत दाएं हाथ 1991 1971–1991 ऑल इंग्लैंड ओपन (1980), डेनमार्क ओपन (1980), स्वीडिश ओपन (1980), कनाडा ओपन (1982) आदि। 1980 ऑल इंग्लैंड ओपन विजेता
पुरुष बैडमिंटन
विश्व चैम्पियनशिप
1983 कोपेनहेगन पुरुष एकल
बैडमिंटन विश्व कप
1981 क्वालालंपुर पुरुष एकल 403
प्रकाश पादुकोण एक प्रसिद्ध पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इनका जन्म १० जून, १९५५ को हुआ था और वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। भारत में बैडमिंटन के कई महान एकल खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन भारतीय बैडमिंटन के बारे में दुनिया के दृष्टिकोण पर सबसे गहरा असर पादुकोण ने डाला। इन्होंने ही सबसे पहले यह दिखाया था कि चीनियों का मुकाबला कैसे किया जा सकता है। नियंत्रण और सटिकता का इस्तेमाल करते हुए वे खेल को धीमा करके अपनी गति पर ले आते थे और उनकी चतुराई उन्हें डगमगा देती थी। १९८१ में कुआलालंपुर में विश्व कप फाइनल में हान जियान को १५-० से ध्वस्त कर दिए थे। ये लगातार नौ साल 1971 से 1979 तक वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन रहे | प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन्हीं की बेटी है।
पृष्ठभूमि और प्रारंभिक जीवन
पादुकोण का जन्म 10 जून 1955 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। इसकी मातृभाषा कोंकनी है। उनकी दो बेटियाँ दीपिका पादुकोण, एक बॉलीवुड अभिनेत्री और अनीशा पादुकोन हैं जो एक गोल्फर हैं। [२] पादुकोण अपनी पत्नी और छोटी बेटी अनीशा के साथ बैंगलोर में रहते हैं, जबकि दीपिका मुंबई में रहती हैं और काम करती हैं।
प्रकाश पादुकोण के जीवन की कहानी को पुस्तक 'टच प्ले' में देव एस सुकुमार द्वारा लिपिबद्ध किया गया है। यह पुस्तक किसी भी बैडमिंटन खिलाड़ी के जीवन पर आधारित दूसरी जीवनी है।
कैरियर
प्रकाश के पिता रमेश पादुकोण जो कई वर्षों तक "मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन" के सचिव थे उन्होंने इस खेल से प्रकाश का परिचय करवाया था।
पादुकोण की पहली आधिकारिक टूर्नामेंट 1962 में कर्नाटक राज्य जूनियर चैम्पियनशिप थी। हालांकि वह पहले ही दौर में हार गए लेकिन दो साल बाद वह राज्य जूनियर खिताब जीतने में कामयाब रहे। 1971 से उन्होंने और अधिक आक्रामक शैली का अपने शैली में समावेश किया।
1972 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय जूनियर खिताब जीता उसी वर्ष उन्होंने इसका वरिष्ठ खिताब भी जीता। अगले सात वर्षों के लिए उन्होंने लगातार यह राष्ट्रीय खिताब जीता।
1980 में उन्होंने डेनिश ओपन एवं स्वीडिश ओपन खिताब जीता और अपने इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वी लिएम स्वी राजा जीत के साथ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का पुरुष एकल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का ज्यादातर समय उन्होंने डेनमार्क में प्रशिक्षण में बिताया एवं इसके चलते कई यूरोपीय खिलाड़ियों के साथ उनके दोस्ताना सम्बन्ध थे जिनमे मोर्टेन फ्रॉस्ट एक थे। The iron mask https://web.archive.org/web/20070322052104/http://www.badzine.info/content/view/142/3/ 22 मार्च 2007 , BadZine.info, 5 January 2007
अन्य सेवाएं
1991 में प्रतिस्पर्धात्मक खेल से संन्यास लेने के बाद, पादुकोण ने थोड़े समय के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1993 से 1996 तक भारतीय राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच के रूप में कार्य किया।
ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट
सेवानिवृत्ति के बाद पादुकोण नवोदित युवा खिलाड़ियों के संरक्षक के तौर पर कार्य किया ताकि ये युवा खिलाडी देश के लिए गौरव हासिल कर सके। गीत सेठी के साथ वे प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी चलाते है।
मुख्य उपलब्धियों
रैंकस्पर्धादिनांकस्थलविश्व चैंपियनशिप3एकल1983कोपेनहेगन, डेनराष्ट्रमंडल खेल1एकल1978एडमोंटन, कनाडाएशियाई खेलों3टीम1974तेहरान, ईरान3टीम1986सियोल, दक्षिण कोरियाविश्व कप1एकल1981विश्व ग्रां प्री1एकल1979डेनमार्क ओपन1एकल1980ऑल इंग्लैंड ओपन
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग
श्रेणी:बंगलोर के लोग