Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पश्चिम हिमालयी उपअल्पाइन शंकुधर वन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पश्चिम हिमालयी उपअल्पाइन शंकुधर वन एक प्रकार के समशीतोष्ण शंकुधर वन है जो नेपाल, भारत और पाकिस्तान के पश्चिमी हिमालय के जैवक्षेत्र में पाए जाते हैं। समायोजन शंकुधर वनों का यह जैवक्षेत्र ३,००० से ५,००० मीटर की ऊँचाई पर ३९,७०० वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। यह नेपाल में गण्डकी नदी से पश्चिम में, भारत के उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर राज्यों से होते हुए पूर्वी पाकिस्तान तक फैला हुआ है। यह जैवक्षेत्र पूर्वी हिमालयी उपअल्पाइन शंकुधर वनों से जो गण्डकी नदी से पूर्व में है, अधिक सूखा है। वनस्पति इस जैवक्षेत्र में बहुत से वन प्रकार पाए जाते हैं। एबीस स्पेक्टाबिलिस (Abies spectabilis) बहुत से स्थानों पर उगता है। अन्य क्षेत्रों में यह क्यूर्कस सेमेकार्पिफ़ोलिया (Quercus semecarpifolia) के साथ मिल जाता है। रोडोडेण्ड्रौन काम्पानूलाटम (Rhododendron campanulatum), एबीस स्पेक्टाबिलिस और बीटुला यूटिलिस (Betula utilis) एक अन्य आम मिश्रित प्रकार है। मिश्रित-शंकुधर वन एबीस स्पेक्टाबिलिस, पीनस वॉलिचिआना (Pinus wallichiana) और पीसीया स्मिथिआना (Picea smithiana) से मिलकर बनते हैं। कूप्रेसस टोरूलौसा (Cupressus torulosa) और कैड्रस डियोदार (Cedrus deodara) भी यहाँ पाए जाते हैं। जीवजंतु इस जैवक्षेत्र में ५८ प्रजाति के स्त्नधारी पाए जाते हैं। प्रमुख निवासियों में भूरा भालू, सीरो, हिमालयी ताहर और मार्खोर हैं। इस जैवक्षेत्र में पक्षियों की २८५ प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं, जिनमें से ९ विलुप्तप्राय प्रजातियाँ हैं। बाहरी कड़ियाँ पश्चिम हिमालयी उपअल्पाइन शंकुधर वन श्रेणी:भारत के पारिक्षेत्र श्रेणी:नेपाल के पारिक्षेत्र श्रेणी:हिमालय के पारिक्षेत्र