411 REFERENCE · Wikipedia
मैं प्रेम की दीवानी हूँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैं प्रेम की दीवानी हूँ मैं प्रेम की दीवानी हूँ.jpg मैं प्रेम की दीवानी हूँ का पोस्टर सूरज बड़जात्या अजीत कुमार बड़जात्या कमल कुमार बड़जात्या राजकुमार बड़जात्या अनु मलिक सूरज बड़जात्या सुबोध घोष सूरज बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शन्स ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन 26 जून, 2003 भारत हिन्दी
मैं प्रेम की दीवानी हूँ 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया और निर्माण राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया। यह फिल्म 1976 की फिल्म चितचोर की पुनर्निर्माण है और इसमें प्रमुख भूमिकाओं में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन हैं।
संक्षेप
संजना (करीना कपूर) युवा महिला है, जो जिंदादिली से भरपूर रहती है। उसने कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और वो माता-पिता द्वारा तय किये जाने वाली विवाह की अवधारणा से खुश नहीं है। उसकी मां सुशीला (हिमानी शिवपुरी) इससे उससे निराश रहती है। रूपा - संजना की बड़ी बहन जो यू.एस. में बस गई है, अपने माता-पिता को फोन करती है। वह उन्हें बताती है कि उसके दोस्त प्रेम ने संजना की तस्वीर देखी है और उसको वो पसंद आई है। प्रेम एक अमीर व्यापारी है जो यू.एस. में अपने माता-पिता के साथ बस गया है। संजना इस घटनाक्रम से प्रसन्न नहीं होती परंतु अंत में वह प्रेम किशन (ऋतिक रोशन) से मिलती है।
शुरुआत में संजना उत्साही और दोस्ताना व्यवहार वाले प्रेम को सहन ही नहीं कर पाती, और वह अपने दोस्तों के साथ उस पर कई शरारत करती है। जैसे-जैसे वे एक साथ अधिक समय बिताना शुरू करते हैं, वे अपने मतभेदों को अलग करते हैं और अंततः प्यार में पड़ जाते हैं। संजना के माता-पिता बहुत खुश होते हैं - जो भी प्रेम से प्यार करते हैं। प्रेम यू.एस में काम के सिलसिले में जाता है और संजना से वादा करता है कि वह जल्द ही वापस आ जाएगा। हालाँकि, अचानक रूपा परिवार को सूचित करती है कि उसका मित्र प्रेम नहीं आ सका इसलिए उसने उसके स्थान पर किसी और को भेजा है।
संजना के भ्रमित माता-पिता यह पता लगाते हैं कि यहाँ जो आदमी है वह वास्तव में अमीर एनआरआई प्रेम कुमार नहीं है, जिसे संजना से मिलना था। इसके बजाय, वह प्रेम कुमार की कंपनी में एक कर्मचारी प्रेम किशन है। प्रेम कुमार (अभिषेक बच्चन) जल्द ही संजना से मिलने के लिए आता है, और संजना के लिए उसके मन में भावनाएं शुरू होती हैं। संजना की मां धीरे-धीरे प्रेम कुमार की ओर उसे धकेलने की कोशिश करती है, हालाँकि उसके पिता (पंकज कपूर) संदेह में हैं क्योंकि वह जानते हैं कि संजना और प्रेम किशन एक-दूसरे कितना प्यार करते हैं। प्रेम कुमार और संजना एक साथ समय बिताना शुरू करते हैं और अपने सामान्य हितों के कारण दोस्त बन जाते हैं। लेकिन संजना प्रेम किशन के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रेम किशन संजना के घर लौट आता है, जहां उसकी मां उससे रूखा व्यवहार करती हैं। वो देखता है कि प्रेम कुमार के मन में संजना के लिए लगाव बनता जा रहा हैं। वह भावनात्मक रूप से संजना को सच बताता है - कि उसके मालिक को उससे शादी करनी चाहिए, न कि उसे। संजना टूट जाती है।
संजना और प्रेम कुमार के लिए उनकी संबंधित मांओं द्वारा विवाह का फैसला किया जाता है। प्रेम किशन की निष्ठा और उसके मालिक की खुशी के प्रति वफादारी ये विवाह को होने देती है। जबकि टूटे हुए दिल से संजना केवल अपने माता-पिता के लिए सहमत होती है। आखिरकार, प्रेम कुमार सच जान जाता है और प्रेम किशन के साथ संजना को एकजुट कर देता है।
मुख्य कलाकार
ऋतिक रोशन — प्रेम किशन माथुर
करीना कपूर — संजना
अभिषेक बच्चन — प्रेम कुमार
पंकज कपूर — सत्यप्रकाश
जॉनी लीवर — जॉनी
हिमानी शिवपुरी — सुशीला
रीमा लागू — प्रेम कुमार की माँ
तनाज़ कुर्रिम — रूपा
फरीदा ज़लाल — मिसेज़ कपूर
उपासना सिंह — सेक्रेटरी
राजू श्रीवास्तव — नौकर
जावेद जाफरी — जावेद जाफरी
रूबी भाटिया — रूबी भाटिया
संगीत
सभी गाने हिट थे लेकिन अनु मलिक को इसके लिए फिल्मफेयर नामांकन नहीं मिला। इस एल्बम में दक्षिण भारत की सनसनीखेज गायिका के॰ एस॰ चित्रा शामिल हैं। यह पहली बार है कि उन्होंने किसी भी हिन्दी फिल्म में बड़ी संख्या में गीत (11 में से 8) गाए। भारतीय व्यापार वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, इसके करीब 16,00,000 यूनिट बेचे गए और इस प्रकार इस फिल्म की एल्बम साल की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली हुई थी।Music Hits 2000–2009 (Figures in Units) http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5 https://web.archive.org/web/20080215081557/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5&PHPSESSID=108b9056cd4ca14236f9c6119d34dcce 15 February 2008 बॉक्स ऑफिस इंडिया
गीत गायक देव कोहली अनु मलिक चली आई चली आई के॰ एस॰ चित्रा, केके 6:11 संजना... आई लव यू सुनिधी चौहान, केके, के॰ एस॰ चित्रा 7:39 बनी बनी बनी रे बनी के॰ एस॰ चित्रा 7:02 और मोहब्बत है शान 5:48 ओ अजनबी मेरे अजनबी के॰ एस॰ चित्रा, केके 6:42 उल्लसित संस्करण कसम की कसम है कसम से के॰ एस॰ चित्रा, शान 6:02 पापा की परी हूँ मैं सुनिधी चौहान 5:34 लड़का ये कहता है लड़की से केके 6:07 ओ अजनबी मेरे अजनबी के॰ एस॰ चित्रा 6:13 दुखी संस्करण भटके पंछी भूल ना जाना के॰ एस॰ चित्रा 2:57 प्रेम! प्रेम! प्रेम! शान, के॰ एस॰ चित्रा, केके 4:47
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="1"| 2004
| अभिषेक बच्चन
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0265148 मैं प्रेम की दीवानी हूँ
श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्में