411 REFERENCE · Wikipedia
गद्दा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|स्प्रिंग वाला गद्दा
गद्दा एक चौकोर वस्तु होती है जिसे मनुष्य के लेटने के लिए बनाया जाता है। गद्दे आम तौर पर एक या दो व्यक्तियों के लिए बनाए जाते हैं और इन्हें आम तौर पर पलंग पर रखा जाता है, यद्यपि इन्हें फ़र्श जैसी किसी अन्य ठोस सतह पर भी रखा जा सकता है। गद्दे आम तौर पर भारी कपड़े से बने होते हैं और इनके अन्दर रूई, फ़ोम, नारियल के रेशे जैसी चीज़ें भरी जाती हैं। कुछ गद्दों के अन्दर स्प्रिंग भी लगे होते हैं, एवं कुछ गद्दे हवा अथवा पानी से भी भरे जाते हैं।
आम तौर पर गद्दों पर सोने से पहले चादर बिछाई जाती हैं।
श्रेणी:उपादान