Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्रेडेरिक राबिन्सन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ्रेडेरिक जॉन रॉबिन्सन, रिपोन के प्रथम अर्ल (1 नवम्बर 1782 – 28 जनवरी 1859) ब्रितानी राजनेता थे जो सन् 1827 से 1828 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें सन् 1827 तक द ऑनरेबल एफजे रॉबिन्सन (The Honourable F. J. Robinson) और सन् 1827 से 1833 तक द विस्काउंट गोडरिच (The Viscount GoderichJones, D., p. 207) के नाम से जाना जाता था। रॉबिन्सन ग्रामीण भूस्वामी अभिजात वर्ग से थे और अपने पारिवारिक सम्बंधों का सहारा लेते हुये राजनीति से जुड़े। शुरूआती जीवन: 1782–1804 रॉबिन्सन का जन्म उत्तरी इंग्लैण्ड के यॉर्कशायर क्षेत्र की न्यूबी हॉल काउंटी में हुआ। वो दूसरे बैरन ग्रांथम थॉमस रॉबिन्सन और मैरी जेमिमा योर्क के दूसरे पुत्र थे। उनकी मां मरी जेमिमा योर्क हार्डविक के दूसरे अर्ल फिलिप योर्क की पुत्री थीं।Jones, W.D., p. 4 उनकी शुरूआती शिक्षा सनबरी-ऑन-थेम्स एक एक विद्यालय में हुई।Jones, W.D., p. 8 इसके बाद सन् 1796 से 1799 तक उन्होंने हैरो स्कूल में अध्ययन किया और उसके बाद सन् 1799 से 1802 तक सेंट जॉन्स कॉलेज कैम्ब्रिज में अध्ययन किया। विलियम पिट्ट द यंगर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के लिए सांसद थे जिसके बारे में बाद में द टाइम्स ने लिखा था कि, "उस समय के अधिकांश नवोदित टोरी राजनेता का सहारा लेते थे।" रॉबिन्सन एक निपुण क्लासिकी थे। वो सन् 1801 में सर्वश्रेष्ठ लैटिन ओड के लिए सर विलियम ब्राउन का पदक प्राप्त किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद सन् 1802 में वो लिंकन इन से जुड़ गये। सन् 1809 तक लिंकन इन से जुड़े रहने के बाद उन्होंने वकालत को अपने जीवन में नहीं चुना।Jones, W.D., p. 9 नेपोलियन के युद्ध की पृष्ठभूमि के विरुद्ध, रॉबिन्सन ने ब्रिटेन में कैप्टन (1803) के रूप में अंशकालिक सैन्य सेवा की। अंततः वेस्ट राइडिंग यौमनरी के उत्तरी रेजिमेंट में मेजर (1814-1817) बने। सन्दर्भ 25em स्रोत Everyman's English Pronouncing Dictionary Jones Daniel Dent 1972 978-0460030151 thirteenth London "Prosperity" Robinson – The life of Viscount Goderich, 1782–1859 https://archive.org/details/prosperityrobins0000jone Jones Wilbur Devereux Macmillan 1967 London 1974891 बाहरी कड़ियाँ फ्रेडेरिक रॉबिन्सन के बारे में अधिक (अंग्रेज़ी में). . श्रेणी:1782 में जन्मे लोग श्रेणी:ब्रिटेन के प्रधान मंत्री श्रेणी:१८५९ में निधन