Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अग्रवाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|महाराजा अग्रसेन अग्रवाल या अगर्वाल (IAST: Agraval या Agrawal) एक भारतीय उपनाम और जातीय समुदाय है। एक जातीय समुदाय के रूप में इनके कई गोत्र और उपनाम प्रचलित हैं। अग्रवाल वैश्य समुदाय में गिने जाते हैं। इतिहास अप्रैल 2020 सरस्वती नदी के सूखने एवं बादशाह सिकंदर के आक्रमण के फलस्वरूप आग्रेय गणराज्य का पतन हो गया और अधिकांश आग्रेयवीर वीरगति को प्राप्त हो गये। बचे हुवे आग्रेयवंशी अग्रोहा (अग्रोदक) से निष्क्रमण कर सुदूर भारत में फैल गये और आजीविका के लिये तलवार छोड़ तराजू पकड़ ली। आज इस समुदाय के बहुसंख्य लोग वाणिज्य व्यवसाय से जुड़े हुवे हैं और इनकी गणना विश्व के सफलतम उद्यमी समुदायों में होती है। पिछले दो हजार वर्षों से इनकी आजीविका का आधार वाणिज्य होने से इनकी गणना क्षत्रिय वर्ण होने के बावजूद वैश्य वर्ग में होती है और स्वयं अग्रवाल समाज के लोग अपने आप को वैश्य समुदाय का एक अभिन्न अंग मानते हैं। उपविभाजन इनके 18 गोत्र अथवा शाखाएँ हैं, इनमें से 10 सूर्यवंशी और 8 नागवंशी होने का दावा करते हैं: गर्ग, गोयन, गोयल, कंसल , बंसल , सिंहल, मित्तल, जिंदल, बिंदल , नागल , कुच्छल , भंदल, धारण , तायल, तिंगल, ऐरण, मधुकुल , मंगल| उपनाम वाले लोग केदारनाथ अग्रवाल भगवतशरण अग्रवाल वासुदेव शरण अग्रवाल स्मिता अग्रवाल जयवीर अग्रवाल पराग अग्रवाल अनिल अग्रवाल इन्हें भी देखें अग्रसेन अग्रोहा सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दू उपनाम श्रेणी:भारतीय उपनाम श्रेणी:हिन्दुस्तानी उपनाम श्रेणी:राजस्थान के सामाजिक समुदाय