Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिदे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|एक आधुनिक बिदे जो एक पारंपरिक वॉशबेसिन प्रकार जैसा दिखता है एक बिदे या बिडेट (फ़्रांसीसी: Bidet) एक विशेष पात्र या बेसिन होता है जिस पर बैठकर व्यक्ति अपने जननांगों, पेरिनियम (गुदा-जननांग क्षेत्र), भीतरी नितंबों तथा गुदा की सफाई करता है। आधुनिक बिदे में पाइप द्वारा जलापूर्ति और निकासी छिद्र होते हैं, इसलिए यह एक प्लंबिंग फिक्स्चर है जो स्थानीय स्वच्छता नियमों के अधीन होता है। बिदे का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इसका उपयोग शौच के बाद, तथा यौन संबंध बनाने से पहले और बाद में किया जाता है। इसमें पानी भरकर या बहते पानी से पैर धोने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। कुछ लोग शिशुओं या पालतू जानवरों को नहलाने के लिए भी बिदे का उपयोग करते हैं। कई यूरोपीय देशों में अब कानून द्वारा प्रत्येक शौचालय युक्त बाथरूम में बिदे की उपस्थिति अनिवार्य है। मूलतः यह शयनकक्ष में चैंबर पॉट और वैवाहिक शैय्या के निकट रखा जाता था, परंतु आधुनिक समय में यह बाथरूम में शौचालय के निकट स्थापित किया जाता है। शौचालय सीट के साथ धोने की सुविधा को जोड़ने वाले फिक्स्चर में इलेक्ट्रॉनिक बिदे शामिल हैं। विभिन्न राष्ट्रों एवं संस्कृतियों में बिदे की आवश्यकता के विषय में मतभेद हैं। जिन संस्कृतियों में इसका नियमित उपयोग होता है—जैसे पश्चिमी, मध्य एवं दक्षिणपूर्वी यूरोप (विशेषकर फ्रांस, स्पेन, इटली, पुर्तगाल), पूर्वी एशिया और अर्जेंटीना, उरुग्वे या पराग्वे जैसे कुछ लैटिन अमेरिकी देशों में—इसे उत्तम व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक अनिवार्य उपकरण माना जाता है। यह मिस्र जैसे उत्तरी अफ्रीकी देशों में भी सामान्यतः प्रयुक्त होता है। वहीं उप-सहारा अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में इसका प्रयोग कम ही देखने को मिलता है। भारत में यह अपेक्षाकृत दुर्लभ है, जहाँ जेट स्प्रे या लोटे का उपयोग अधिक प्रचलित है। "बिदे" शब्द फ्रांसीसी भाषा से लिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'छोटा घोड़ा' (पॉनी) होता है। यह नामकरण बिदे के उपयोग के दौरान घोड़े की सवारी जैसी आरुढ़ मुद्रा (पैर फैलाकर बैठने) के कारण हुआ। उपयोग विधि बिदे मुख्यतः जननांगों, पेरिनियम, भीतरी नितंबों और गुदा को धोने एवं साफ़ करने के लिए प्रयुक्त होता है। कुछ बिदे में ऊर्ध्वाधर जेट लगा होता है जो पेरिनियम और गुदा क्षेत्र की सुलभ धुलाई एवं कुल्ली में सहायक होता है। पारंपरिक अलग बिदे एक धोने की चिलमची की तरह होता है, जिसमें गर्म बहते पानी और विशेष साबुन का उपयोग कर सफाई की जाती है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग पैर धोने जैसे अन्य कार्यों के लिए भी किया जा सकता है।https://www.theguardian.com/lifeandstyle/2017/may/01/why-wont-prudish-brits-recognise-the-bidets-brilliance Why won't prudish Brits recognise the bidet's brilliance? Michelle Hanson 1 May 2017 https://web.archive.org/web/20181113170117/https://www.theguardian.com/lifeandstyle/2017/may/01/why-wont-prudish-brits-recognise-the-bidets-brilliance 13 November 2018 13 November 2018https://www.bbc.co.uk/news/magazine-28237337 The imaginative ways readers use bidets 15 July 2014 BBC https://web.archive.org/web/20190128044017/https://www.bbc.co.uk/news/magazine-28237337 28 January 2019 13 November 2018 संदर्भ श्रेणी:स्वास्थ्यता श्रेणी:Articles with hAudio microformats