Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कामिनी कौशल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कामिनी कौशल Kamini Kaushal.jpg 16 जनवरी 1927 14 नवंबर 2025 अभिनेत्री कामिनी कौशल (16 जनवरी, 1927 - 14 नवंबर, 2025) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।मशहूर दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन, धर्मेंद्र की पहली फिल्म में थीं हीरोइन https://www.jansatta.com/entertainment/veteran-actress-kamini-kaushal-passes-away-at-the-age-of-98/4238351/ जनसत्ता 14 नवम्बर 2025 hi वह नीचा नगर (1946) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए विख्यात हैं। नीचा नगर ने 1946 में कान फ़िल्मोत्सव में पामे डी'ओर को जीता जबकि बिराज बहू के लिये उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। उन्होंने 1946 से 1963 तक फिल्मों में मुख्य नायिका की भूमिका निभाई, जिसमें दो भाई (1947), शहीद (1948), ज़िद्दी (1948 फिल्म), शबनम (1949), नदिया के पार (1948), पारस (1949), नमूना (1949), आरजू (1950), झांझर (1953), आबरू (1953), नाइट क्लब (1958), जेलर (1958), बडे सरकार और गोदान (1963) को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है।उस एक्ट्रेस से हुआ था दिलीप कुमार को पहला प्यार, जो पहले ही अपने जीजा से कर चुकी थी शादी https://www.bhaskar.com/news/this-actress-was-first-love-of-dilip-kumar-5952233.html 26 मार्च 2019 5 सितम्बर 2018 hi https://web.archive.org/web/20190326174736/https://www.bhaskar.com/news/this-actress-was-first-love-of-dilip-kumar-5952233.html 26 मार्च 2019 live उन्होंने 1963 से चरित्र भूमिकाएँ निभाईं। व्यक्तिगत जीवन कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में उमा कश्यप के रूप में हुआ था। दो भाइयों और तीन बहनों में वह सबसे छोटी थी। वह केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता की मृत्यु 26 नवंबर 1934 को हुई थी। कामिनी के विवाह के बाद 3 बेटे हुए, राहुल, विदुर और श्रवण। फिल्मी सफर चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म नीचा नगर में प्रमुख नायिका की भूमिका दी।सरदाना प्रदीप सबसे अधिक उम्र की अभिनेत्री कामिनी कौशल https://www.bbc.com/hindi/entertainment-47364352 26 मार्च 2019 27 फरवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190326174730/https://www.bbc.com/hindi/entertainment-47364352 26 मार्च 2019 live इसके बाद, वह लाहौर लौट आईं, लेकिन और फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे, इसलिए वह लाहौर से फिल्मांकन के लिए आती थीं। 1947 में उनकी अचानक शादी के बाद, वह अपने पति के साथ बम्बई में बस गईं। वह अपनी शादी के बाद भी मुख्य नायिका के रूप में काम करना जारी रखने वाली पहली अग्रणी नायिका बनी। 1965 में, वह शहीद नामक फिल्म के साथ चरित्र भूमिकाएं निभाने लग गईं। वारिस, विश्वास, यकीन, आदमी और इंसान, गुमराह, उपहार, कैद, भँवर, ताँगेवाला और हीरालाल पन्नालाल में उनके अभिनय को सराहा गया। चरित्र कलाकार के रूप में वह मनोज कुमार की सात फिल्मों में काम की - शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, सन्यासी, शोर, रोटी कपड़ा और मकान, दस नम्बरी और संतोष।जिनके संग देव, राज और प्राण उतरे पर्दे पर https://www.bbc.com/hindi/entertainment/2015/10/151006_kamini_kaushal_interview_adp 26 मार्च 2019 hi https://web.archive.org/web/20190326174730/https://www.bbc.com/hindi/entertainment/2015/10/151006_kamini_kaushal_interview_adp 26 मार्च 2019 live कामिनी कौशल ने 1974 में प्रेम नगर और 1976 में महा चोर में राजेश खन्ना की माँ और दो रास्ते में भाभी की भूमिका निभाई। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2007 लागा चुनरी में दाग 2003 चोरी चोरी 2000 हर दिल जो प्यार करेगा बीजी 1992 हमशक्ल सुनील की माँ 1989 संतोष शांति 1987 जलवा 1984 द ज्वैल इन द क्राउन दूरदर्शन धारावाहिक फ़िल्म1983 पेंटर बाबू 1981 खुदा कसम 1980 टक्कर 1979 बगुला भगत 1978 हीरालाल पन्नालाल 1978 आहूति 1978 दिल और दीवार 1978 स्वर्ग नर्क विनोद की माँ 1977 चाँदी सोना 1976 महा चोर 1976 दस नम्बरी राधा 1976 भँवर 1975 दो झूठ 1975 कैद 1975 सन्यासी 1974 रोटी कपड़ा और मकान 1974 प्रेम नगर 1973 अनहोनी 1973 जैसे को तैसा विजय की माँ 1972 शोर 1972 ताँगेवाला लक्ष्मी 1971 उपहार अनूप की माँ 1971 बिखरे मोती 1970 यादगार 1970 पूरब और पश्चिम 1970 इश्क पर ज़ोर नहीं उमा देवी 1969 विश्वास नीना 1969 मेरी भाभी शांति 1969 एक श्रीमान एक श्रीमती रमा 1969 दो रास्ते माधवी गुप्ता 1969 वारिस रुक्मनी 1965 शहीद 1954 बिरज बहू 1953 चालीस बाबा एक चोर 1953 आस आशा 1952 पूनम 1949 पारस गीता 1949 शाइर बीना 1949 शायर 1948 आग निर्मला 1948 ज़िद्दी 1947 जेल यात्रा नामांकन और पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1956 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - बिरज बहू सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कामिनी कौशल (भारतकोश) कामिनी कौशलजून 2021 InternetArchiveBot (दिव्य हिमाचल) नीचा नगर की ‘बिराज बहू’ कामिनी कौशल (दैनिक ट्रिब्यून) 80 की उम्र भी हावी नहीं है कामिनी पर श्रेणी:1927 में जन्मे लोग श्रेणी:२०२५ में निधन श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता श्रेणी:लाहौर के लोग