Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

घग्गा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

घग्गा Ghaggaਘੱਗਾ घग्गा India Punjab 30.0208 76.1025 inline, title पंजाब में स्थिति देश राज्य पंजाब ज़िला पटियाला ज़िला +12000 2011 भाषा प्रचलित पंजाबी भारतीय मानक समय +5:30 Ghagga (urban) SO 147102 Ghagga And Patiala घग्गा (Ghagga) भारत के पंजाब राज्य के पटियाला ज़िले में स्थित एक शहर है। यह नगर 13 वार्डों और 6 योंनो में बटा हुआ है। जिसमें मुख आबादी शहरी भाग में है। इस नगर का नाम इसके करीब से गुजरती नदी घग्गर से पड़ा हैं। जो इसकी प्राचीनता का प्रमाण है। पर समय के साथ इस नगर और नदी के बीच कई छोटे गांव बस गए है। यह शहर पटियाला रियासत का विशेष भाग हुआ करता था। इसका प्रमाण यहां पर बना किला है, जिसका नाम किला घग्गा कोठी है। इस किले का निर्माण महाराजा राजिंदर सिंह ने 1880 से भी पहले करवाया था। इस किले में वेल्स देश के राजकुमार और भारत के वायसरॉय भी ठहरे थे। इसके इलावा यहां उस समय की सबसे बड़ी रसोई लस्सीखाना थी। यह शहर आज ज्यादा विकसित नहीं हो पाया। पर फिर भी यह अपनी विशेषताओं के लिए चर्चित है। यहां पर ही NE5 एक्सप्रेसवे का दूसरा बड़ा टोल प्लाजा है। इसी नगर में पातड़ा तहसील का सबसे बड़ा सरकारी स्कूल और स्कूल ऑफ अमिनेंस भी है। यह नगर SO 147102 पोस्टल कोड का मुख कार्यालय है। और यही पर पटियाला जिले का एक बड़ा खेल स्टेडियम भी है। जो बहुत पुराना है। इस शहर में इस तहसील की सबसे बड़ी अनाज मंडी भी है। यहां पर कई धार्मिक स्थल भी है। 5 गुरुद्वारे, 8 मंदिर, 2 मस्जिद, 2 पीर के इलावा कई धर्मशाला और छोटे मंदिर भी है। यही पर प्रसिद्ध बाबा मोनी जी महाराज का धार्मिक स्थल डेरा सिद्धां बाला और गौ शाला है। इसके इलावा इस नगर में से भाखड़ा नहर भी गुजरती है, जिस पर कई बड़े पुल बने है। जो इसे हरियाणा राज्य के कई शहरों से जोड़ते है। इसका बड़ा बाजार ट्रैक्टर मंडी, कार बाजार और वाहनों के पार्ट्स के लिए पूरे दक्षिणी पंजाब एवं उतरी हरियाणा में मशहूर है।https://www.wikipedia.org/ Wikipedia, the free encyclopedia www.wikipedia.org en 2025-07-02 सड़के रूप से यह शहर पटियाला, चंडीगढ़, लुधियाना, मलेरकोटला, कैथल जैसे मुख्य नगरों से जुड़ा है। इसके इलावा यह शहर कई छोटे नगरों जैसे कि समाना, दिड़बा, चीका, पातडा, खनौरी, भवानीगढ़, लेहरा, सुनाम से जुड़ा है।"Economic Transformation of a Developing Economy: The Experience of Punjab, India," Edited by Lakhwinder Singh and Nirvikar Singh, Springer, 2016, ISBN 9789811001970"Regional Development and Planning in India," Vishwambhar Nath, Concept Publishing Company, 2009, ISBN 9788180693779"Agricultural Growth and Structural Changes in the Punjab Economy: An Input-output Analysis," G. S. Bhalla, Centre for the Study of Regional Development, Jawaharlal Nehru University, 1990, ISBN 9780896290853"Punjab Travel Guide," Swati Mitra (Editor), Eicher Goodearth Pvt Ltd, 2011, ISBN 9789380262178 इन्हें भी देखें पटियाला ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:पंजाब के शहर श्रेणी:पटियाला ज़िला श्रेणी:पटियाला ज़िले के नगर