Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मृदु शक्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|जोसेफ निये द्वारा लिखित पुस्तक : सॉफ्ट पॉवर अंतरराष्ट्रीय संबन्धों के सन्दर्भ में, सहयोग तथा किसी प्रकार के आकर्षण के द्वारा वांछित परिणाम प्राप्त करने की क्षमता सौम्य शक्ति या मृदु शक्ति (soft power) कहलाती है। इसके विपरीत 'कठोर शक्ति' (hard power) उस क्षमता को कहते हैं जो बल (सैन्य बल) द्वारा या धन देकर इच्छित परिणाम प्राप्त करती है। मृदु शक्ति की धारणा हारवर्ड विश्वविद्यालय के जोसेफ निये (Joseph Nye) द्वारा विकसित की गयी। उन्होने 'सॉफ्ट पॉवर' शब्द का प्रयोग सबसे पहले १९९० में लिखित अपनी पुस्तक 'बाउण्ड टू लीड : द चेंजिंग नेचर ऑफ अमेरिकन पॉवर' में किया। उन्होने इसको 'सॉफ्ट पॉवर : द मीन्स तू सक्सेस इन वर्ल्द पॉलिटिक्स' नामक अपनी अगली पुस्तक में और विकसित किया। आजकल इस शब्द का प्रयोग अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों के सन्दर्भ में बहुत अधिक प्रयुक्त होता है। सन २०१३ के मोनोकिल सॉफ्ट पॉवर सर्वे के अनुसार जर्मनी सर्वाधिक सौम्य शक्ति (सॉफ्ट पॉवर) वाला देश है। मृदुशक्ति के रूप में भारत भारत ने अपने सॉफ्ट पॉवर के माध्यम से विश्व समुदाय में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। भारत के सॉफ्ट पॉवर के उदाहरण हैं- भारत की आध्यात्मिकता, योग, दर्शन, धर्म आदि के साथ-साथ अहिंसा, लोकतांत्रिक विचार आदि। भारत के पास संगीत, नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला, वास्तुकला, साहित्य, चिकित्सा आदि की व्यापक सांस्कृतिक विरासत है जिसने अनेक देशों को प्रभावित किया है। भारतीय सिनेमा ने लंबे समय तक एशिया, अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों में भारी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है। भारत द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैश्विक भागीदारी ने भारत की सॉफ्ट पॉवर छवि को मजबूत किया। भारत द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित सार्क सेटेलाइट भी भारत की सॉफ्ट पॉवर कूटनीति का हिस्सा है। भारत संयुक्त राष्ट्र के ‘शांति अभियानों’ में अपने सैनिक भेजने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।भारत अपने सांस्कृतिक संस्थानों में निवेश बढ़ाकर, पर्यटन, सिनेमा, खेल, कला-संस्कृति आदि को बढ़ावा देकर सॉफ्ट पॉवर की छवि को ओर मजबूत कर सकता है। http://www.drishtiias.com/hindi/mains-exam-paper-explanation/soft-power-diplomacy-india मृदुशक्ति डिप्लोमेसी क्या है? 25 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180325110120/http://www.drishtiias.com/hindi/mains-exam-paper-explanation/soft-power-diplomacy-india 25 मार्च 2018 dead सन्दर्भ इन्हें भी देखें संस्कृति राजनय वृहद भारत पूर्व की ओर देखो (नीति) विचारधारा (आइडियोलोजी) प्रवासी भारतीय प्रभावक्षेत्र बॉलीवुड गुटनिरपेक्ष आन्दोलन महात्मा बुद्ध महात्मा गाँधी अहिंसा पंचशील योग भारतविद्या स्मार्ट शक्ति महाशक्ति बाहरी कड़ियाँ भारतीय नम्र शक्ति क्या है और भारत कैसे इसका लाभ उठा सकता है (स्वामी वामदेव शास्त्री ; ५ फरवरी २०१९) योग, बॉलीवुड के सहारे भारत सॉफ्ट सुपर पावर बनने की दहलीज़ पर? Greater India in Sanskrit literature हार्ड पॉवर, साफ्ट पॉवर, स्मार्ट पॉवरजून 2020 InternetArchiveBot (लालकृष्ण आडवाणी) विश्व मंच पर भारतजून 2020 InternetArchiveBot वैश्विक फलक पर चीन का समय पूर्व वर्चस्व? (बिजनेस स्टैण्डर्ड) 'भारत को सॉफ़्ट पावर बेचने की कोशिश करनी होगी' (जागरण) Bollywood in Latin America – India’s Soft Powerजून 2020 InternetArchiveBot ArgumentThe Rise of India's Soft Power From the Buddha to Bollywood to BPOs: A brief history of India’s soft power To Deploy the Soft Power of Buddhism, India Needs to Embrace the Sangha श्रेणी:अंतरराष्ट्रीय संबन्ध श्रेणी:राजनय श्रेणी:वैश्वीकरण