411 REFERENCE · Wikipedia
रजनी पंडित
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रजनी पंडित एक निजी अन्वेषक हैं। महिला जासूसों की दुनिया में रजनी को महाराष्ट्र की प्रथम महिला जासूस माना जाता है। कभी-कभी उन्हें भारत की प्रथम महिला जासूस भी माना जाता है। उन्होंने अपने कार्य से सम्बंधित कुछ पुस्तकें भी लिखी हैं और भारत की मसहूर जासूस के रूप में विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त किये हैं। जासूसी की दुनिया में काम करने के कारण उन्हें विवाह के लिए समय नहीं मिला और वो अविवाहित हैं।
== सन्दर्भ ==