Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कच्चे धागे (1973 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कच्चे धागे कच्चे धागे1.jpg कच्चे धागे का पोस्टर राज खोसला राज खोसला लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल विनोद खन्ना, मौसमी चटर्जी, कबीर बेदी, निरूपा रॉय, 18 जून, 1973 भारत हिन्दी कच्चे धागे 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन का काम राज खोसला ने किया है। इस फिल्म में विनोद खन्ना, मौसमी चटर्जी, कबीर बेदी और निरूपा रॉय मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को पहली बार 18 जून 1973 को सिनेमाघरों में प्रस्तुत किया गया था। कहानी ठाकुर बहादुर सिंह (देव कुमार) को तुलसीराम पुलिस के हवाले कर देता है। अदालत उसे फांसी की सजा सुना देती है, जिससे उसकी गर्भवती पत्नी विधवा हो जाती है। वो कसम खाती है कि वो अपने बच्चे को बड़ा करेगी और उसे तुलसीराम को किसी भी कीमत पर खत्म करने को कहेगी। उसका एक बेटा होता है, जिसका नाम वो लखन रखती है। वो बड़े होकर तुलसीराम को मार देता है। अपने पिता की मौत की खबर सुन कर सेना में काम करने वाला रूपा अपने पद से इस्तीफा दे देता है और लखन को मारने की कसम खाता है। उन दोनों की दुश्मनी से बेखबर सोना नाम की एक लड़की का उन दोनों की जिंदगी में प्रवेश होता है। वो दोनों ही उस लड़की से प्यार करने लगते हैं। जब उन्हें पता चलता है कि वे दोनों ही सोना से प्यार करते हैं तो वे फिर से अपनी मरने-मारने वाली दुश्मनी पर आ जाते हैं। कलाकार विनोद खन्ना — ठाकुर लखन सिंह मौसमी चटर्जी — सोना कबीर बेदी — रूपा / पंडित तुलसीराम त्रिलोक कपूर के एन सिंह — सोना के पिता निरूपा रॉय — ठकुराइन, लखन की माँ मुराद — जज देव कुमार — ठाकुर बहादुर सिंह भगवान — राम भरोसे टुन टुन — रसवंती भरोसे जगदीश राज — अमृतलाल रत्नमाला — सोना की माँ पूर्णिमा ज़ेब रहमान रणधीर संगीत गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हाय हाय एक लड़का लता मंगेश्कर 3:03 कच्चे धागे के साथ लता मंगेश्कर 3:20 जा रे जा रे दीवाने हेमलता, लता मंगेश्कर 3:13 मेरे बचपन तू जा लता मंगेश्कर 3:03 बाहरी कड़ियाँ 0231847 कच्चे धागे श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में