Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुहागा-मनका परीक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|बर्नर की ज्वाला के विभिन्न भाग : ज्वाला का सम्पूर्ण बाहरी भाग आक्सीकारक होता है जबकि अन्दर वाली ज्वाला का सबसे ऊपरी सिरा अपचायक (रिड्यूसिंग) होता है। सुहागा-मनका परीक्षण (borax bead test या blister test / बोरैक्स बीड टेस्ट) अनेकों प्रकार के मनका-परीक्षणों में से एक है। यह परीक्षण गुणात्मक अकार्बनिक विश्लेषण का परम्परागत अंग है जिसके द्वारा दिये गये नमूने में कुछ धातुओं की उपस्थिति का अनुमान होता है। सन १८१२ में इसे बर्जीलियस ने सुझाया था। Materials Handbook: A Concise Desktop Reference, by François Cardarelli https://web.archive.org/web/20161224183514/https://books.google.com/books?id=ArsfQZig_9AC&pg=PT805&dq=%22Microcosmic+salt%22+%22bead+test%22&cd=2#v=onepage&q=%22Microcosmic%20salt%22%20%22bead%20test%22&f=false 24 दिसंबर 2016 सुहागा परीक्षण के बाद सबसे महत्वपूर्ण मनका-परीक्षण माइक्रोकॉस्मिक साल्ट परीक्षण है। परीक्षण विधि ज्वाला परीक्षण में उपयोग किये जाने वाले प्लेटिनम या नाइक्रोम के तार के सिरे पर एक छोटा सा गोला (लूप) बना लिया जाता है। इस लूप को बुन्सन बर्नर पर तब तक गरम करते हैं जब तक कि लाल न हो जाय। इसके बाद इस लूप को सुहागे के चूर्ण में डुबा दिया जाता है। इस पर सुहागे के जो कण चिपक जाते हैं उनको ज्वाला के सबसे गरम भाग में गर्म करते हैं। गरम करने पर सुहागा में मौजूद क्रिस्टलन जल वाष्पीकृत होकर निकल जाता है और उसके निकलने पर सुहागा 'फूल' जाता है और फिर सिकुड़कर एक रंगहीन पारदर्शी काँच-जैसा 'मनका' बनाता है। यह वास्तव में सोडियम मेटाबोरेट तथा बोरिक एन्हाइड्राइड का मिश्रण है। अब इस माणक को नम किया जाता है (प्रायः जीभ से छूकर)। नम मानक को विश्लेषण के लिये दिये गये नमूने में डुबाया जाता है किन्तु ध्यान रखते हैं कि नमूने की बहुत कम मात्रा इससे चिपके।( यदि बहुत अधिक पदार्थ इससे चिपक जायेगा तो मनका काला और अपारदशी हो जायेगा।)। अब मनका और उससे चिपके नमूने को ज्वाला के निचले भाग (अपचायक ज्वाला) में गरम करते हैं। इसके बाद इसको ठण्दा होने देते हैं और इसके रंग को ध्यानपूर्वक देखते हैं। ताँबा, लोहा, क्रोमियम, मैंगनीज, कोबाल्ट और निकल के लवणों के अपने विशिष्ट रंग के मनका देखने को मिलते हैं। परीक्षण होने के बाद मनका को इसके गलन ताप तक गरम करके पानी के बरतन में डुबा दिया जाता है जिससे मनका समाप्त हो जाता है। धातुCRC Handbook of Chemistry and Physics 1985 CRC Press 0-8493-0466-0 ऑक्सीकारक ज्वालाअपचायक ज्वाला (Reducing flame)http://webmineral.com/help/BoraxBead.shtml संग्रहीत प्रति 20 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20150906004453/http://webmineral.com/help/BoraxBead.shtml 6 सितंबर 2015 live अलमुनियमरंगहीन (गरम तथा ठण्डा), अपारदर्शीरंगहीन, अपारदर्शीAntimonycolorless, yellow or brown (hot)gray and opaqueBariumcolorlessBismuthcolorless, yellow or brownish (hot)gray and opaqueCadmiumcolorlessgray and opaqueCalciumcolorlessCeriumred (hot)colorless (hot and cold)Coppersky blue (hot and cold), opaquered, opaqueIronyellow (hot and cold), opaquebottle-green, opaqueManganesepink (hot and cold), opaquecolorless, opaqueCobaltdeep blue (hot and cold), opaquedeep blue, opaqueNickelyellow-brown (hot and cold), opaquegrey, opaqueSilvercolourless (hot and cold), opaquegrey, opaqueVanadiumcolourless(hot and cold), opaquegreen, opaqueUraniumyellow-brown (hot and cold), opaquegreen, opaqueChromiumgreen (hot and cold), opaquegreen, opaquePlatinumcolourless(hot and cold), opaquegrey, opaqueGoldyellow-brown (hot and cold), opaquegrey, opaqueTincolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaqueTitaniumcolourless (hot and cold), opaqueyellow, opaque (hot) violet (cold)Tungstencolourless(hot and cold), opaquebrown, opaqueMagnesiumcolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaqueMolybdenumcolourless(hot and cold), opaqueyellow or brown, opaqueStrontiumcolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaqueThoriumcolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaqueYttriumcolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaqueNeodymiumcolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaquePraseodymiumcolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaqueSiliconcolourless(hot and cold), opaquecolourless, opaqueजर्मेनियमरंगहीन(गरम और ठण्डा), अपारदर्शीरंगहीन, अपारदर्शी इन्हें भी देखें विश्लेषी रसायन गुणात्मक अकार्बनिक विश्लेषण सन्दर्भ श्रेणी:रासायनिक परीक्षण