Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्ताफ राजा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंग्रेज़ी मार्च 2015 अल्ताफ राजा 1967 10 15 y नागपुर, महाराष्ट्र, भारत 1993 - वर्तमान अल्ताफ राजा एक जाने माने भारतीय कव्वाली गायक है| 1993 से अपने संगीत सफर की शुरुआत करने वाले अल्ताफ राजा ने 2010 में 'टूनपुर का सुपरहीरो' मूवी में गाने के बाद गायकी से विश्राम ले लिया था| फिर 2 साल के इन्तेजार के बाद इन्होंने 2013 में 'घनचक्कर' मूवी से वापसी की| प्रारंभिक जीवन अल्ताफ राजा 15 अक्टूबर 1967 में नागपुर में पैदा हुए और 15 साल की उम्र में संगीत प्रशिक्षण शुरू किया। संगीत प्रशिक्षण के बाद वो विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतते ही चले गए| जीवन-यात्रा 1997 में अल्ताफ राजा ने अपनी पहली एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेसी' से पहचान बनायी| तब से वो बहुत सारे एल्बम में काम कर चुके हैं, उन्हें उनकी नाक से गाना गाने की शैली के लिए भी जाना जाता है| एशियाई अकादमी ऑफ़ फिल्म & टेलीविज़न से भी उनके बेहतरीन संबंध रहे हैं। अल्ताफ राजा अपने गीतों के बोल और अपनी अनूठी आवाज दोनों के कारण बेहद लोकप्रिय हैं अपने गायकी के अलावा ये कुछ बॉलीवुड फिल्मों जैसे की 'शपथ' (1997), 'यमराज' (1998), 'मदर' (1999), 'घनचक्कर' (2013) में भी अभिनय कर चुके हैं एल्बम 1. तुम तो ठहरे परदेसी (1997) 2. मुझे अपना बना लो (1999) 3. आज की रात न जा परदेस (1999) 4. दो दिल हारे (2000) 5. दिल के टुकड़े हज़ार हुए (2000) 6. साईं का दिवाना (2001) 7. दिल का हाल सुने दिलवाला (2001) 8. अल्ताफ एंड अदनान एक साथ (2001) 9. ताज़ा हवा लेते हैं (2001) 10. खिलौना जान कर (2002) 11. एक दर्द सभी को होता है (2003) 12. मार्केट (2003) 13. दूकान (2004) 14. तेरे इश्क़ ने मालामाल किया (2006) 15. हरजाई (2006) 16. कोई पत्थर से ना मारे (2007) 17. चलो मैखाने चले (2009) 18. अश्कों की बरात 19. बम गोला (2015) पार्श्व गायक के रूप में फिल्मे झोलूराम - घनचक्कर (2013) माधोलाल: कीप वॉकिंग (2010) टूनपुर का सुपर हीरो (2010) मार्केट (2003) कंपनी (2002) बेनाम (1999) मदर (1999) परदेसी बाबू (1998) कीमत: वे वापस आ रहे (1998) तिरछी टोपीवाले (1998) हरजाई (2007) करलो प्यार करलो - चांडाल (1998) ईश्क और प्यार का मज़ा लीजिए - शपथ (1997) पीलो ईश्क दी विस्की - मर्द (1998) संगीतकार के रूप में सिनेमा दूकान: पीला हाउस (2004) मार्केट(2003) श्रेणी:गायक