Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अवेंजर्स: एंडगेम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अवेंजर्स: एंडगेम अवेंजर्स- एंडगेम पोस्टर.jpeg नाट्य विमोचन पोस्टर एन्थनी रूसोजो रूसो केविन फाइगी क्रिस्टोफर मार्कसस्टीफेन मैक्फीली अवेंजर्स स्टैन ली जैक किर्बी रॉबर्ट डॉनी जुनियर क्रिस हैमस्वर्थ क्रिस इवांस स्कार्लेट जोहानसन बेनेडिक्ट कम्बरबैच डॉन चीडल टॉम हॉलेंड चैडविक बोसमैन पॉल बेटनी एलिज़ाबेथ ऑल्सन एंथनी मैकी सेबेस्टियन स्टेन लेटिशिया राइट डेव बटिस्टा ज़ोई सल्डाना जोश ब्रोलिन क्रिस प्रैट जेरेमी रेनर इवैंजलीन लिली जॉन फेवरोऊ पॉल रड ब्री लार्सन एलन सिल्वेस्ट्री ट्रेंट ओपलोच मार्वल स्टूडियो वाल्ट डिज्नी स्टूडियो २६ अप्रैल २०१९ संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अंग्रेजी $356 मिलियनhttps://www.boxofficemojo.com/movies/?id=marvel2019.htm Avengers: Endgame (2019) - Box Office Mojo www.boxofficemojo.com 2019-08-28 https://web.archive.org/web/20190922081453/https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=marvel2019.htm 22 सितंबर 2019 live $2.798 बिलियनhttps://www.boxofficemojo.com/movies/?id=marvel2019.htm Avengers: Endgame (2019) - Box Office Mojo www.boxofficemojo.com 2019-08-28 https://web.archive.org/web/20190922081453/https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=marvel2019.htm 22 सितंबर 2019 live अवेंजर्स: एंडगेम (अवेंजर्स: खेल खत्म) मार्वल कॉमिक्स की सुपरहीरो टीम अवेंजर्स पर आधारित एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जिसे मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया गया है और वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित किया गया है। यह २०१२ की द अवेंजर्स और २०१५ की अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन के साथ साथ २०१८ की अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर के लिए सीधी अगली कड़ी है, और मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में २२वीं फ़िल्म है। एंथनी तथा जो रूसो द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली द्वारा लिखी गई है, और पिछली एमसीयू फिल्मों से कई अभिनेता इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - भाग २ के रूप में की गई थी। रूसो बन्धु अप्रैल २०१५ में निर्देशक के रूप में शामिल हुए, और मई तक, मार्कस और मैक्फीली को फिल्म की पटकथा लिखने के लिए चुन लिया गया था। जुलाई २०१६ में, मार्वल ने फिल्म के शीर्षक को हटा दिया, जिसके बाद इसका उल्लेख केवल शीर्षक रहित अवेंजर्स फिल्म के रूप में किया जाने लगा। फिल्मांकन अगस्त २०१७ में फेयेट काउंटी, जॉर्जिया के पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू हुआ, और जनवरी २०१८ में समाप्त हो गया। इसके बाद डाउनटाउन और मेट्रो अटलांटा क्षेत्रों में अतिरिक्त फिल्मांकन चला। फ़िल्म के शीर्षक, अवेंजर्स: एंडगेम, का खुलासा आधिकारिक तौर पर दिसंबर २०१८ में किया गया था। यह फिल्म २६ अप्रैल २०१९ को संयुक्त राज्य अमेरिका में आईमैक्स और ३डी प्रारूपों में रिलीज़ हुई है। कथानक थैनॉस द्वारा इन्फिनिटी गौंटलेट के उपयोग से ब्रह्मांड भर के जीवन के आधे हिस्से को विघटित करने के तेईस दिन बाद, कैरल डेनवर्स अंतरिक्ष में फंसे टोनी स्टार्क और नेबुला को बचाकर उन्हें पृथ्वी पर वापस ले आती है। यहाँ उनकी मुलाकात शेष अवेंजर्स- ब्रूस बैनर, स्टीव रॉजर्स, रॉकेट, थॉर, नताशा रोमनॉफ और जेम्स रोड्स से एक बार फिर होती है, और वे सब मिलकर एक निर्जन ग्रह पर थैनॉस को खोज निकालते हैं। उनकी योजना इन्फिनिटी स्टोन्स का फिर से उपयोग कर थैनॉस द्वारा किये विघटन को उलटने की होती है, लेकिन थैनॉस उन्हें बताता है कि इन स्टोन्स का पुनः उपयोग रोकने के लिए उसने इन्हें नष्ट कर दिया था। इससे क्रोधित होकर थॉर थैनॉस का सर धड़ से अलग कर देता है। पांच साल बाद, स्कॉट लैंग क्वांटम दायरे से बाहर निकल आता है। वह तुरंत अवेंजर्स कंपाउंड पहुँचता है, जहां वह रोमनॉफ और रॉजर्स को समझाता है कि क्वांटम दायरे में फंसे होने के दौरान उसने केवल पांच घंटे बिताने का ही अनुभव किया। यह जानकर, कि क्वांटम दायरे की सहायता से समय में यात्रा की जा सकती है, वे तीनों अतीत में जाकर स्टोन्स को वर्तमान में लाने, और थैनॉस के कार्यों को उलटने के लिए स्टार्क से मदद मांगते हैं, लेकिन वह उनकी मदद करने से मना कर देता है, और फिर वे अंततः मदद के लिए बैनर के पास पहुंचते हैं, जिसने अब हल्क की ताकत और शरीर के साथ अपनी बुद्धि को मिला दिया है। हालाँकि, बाद में अपनी पत्नी, पेपर पॉट्स के साथ बात करने के बाद, स्टार्क भी उनकी सहायता करने के लिए सहमत हो जाता है, और वह बैनर के साथ मिलकर इस परियोजना पर काम करने लगता है - दोनों सफलतापूर्वक एक टाइम मशीन का निर्माण करते हैं। मशीन कार्यात्मक होने पर, बैनर उन्हें चेतावनी देता है कि अतीत को बदलने से उनके वर्तमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि इससे अन्य वैकल्पिक वास्तविकताओं का निर्माण हो जाता है; और फिर वह रॉकेट के साथ थॉर को लाने के लिए नॉर्वे में ऐस्गार्डियन शरणार्थियों के नए निवास को जाता है, जहाँ थैनॉस को रोकने में उसकी विफलता से निराश थॉर अब एक मोटे शराबी व्यक्ति में परिवर्तित हो गया है। दूसरी तरफ, रोमनॉफ़ भी क्लिंट बार्टन को लाने टोक्यो जाती है, जो अब अपने परिवार के विघटन के बाद एक हत्यारा बन चुका है। बैनर, लैंग, रॉजर्स, और स्टार्क २०१२ में न्यूयॉर्क नगर की यात्रा करते हैं। बैनर सैंक्टम संक्टोरम का दौरा करता है और एंशिएंट वन को उसे टाइम स्टोन देने के लिए मना लेता है। रॉजर्स भी माइंड स्टोन को पुनर्प्राप्त करने में सफल रहता है, लेकिन स्टार्क और लैंग ऐसा नहीं कर पाते, और २०१२ का लोकी स्पेस स्टोन लेकर फरार हो जाता है। इसके बाद रॉजर्स और स्टार्क १९७० में शील्ड के मुख्यालय की यात्रा करते हैं, जहां स्टार्क स्पेस स्टोन के एक पुराने संस्करण को प्राप्त करता है और इस प्रक्रिया में युवा हॉवर्ड स्टार्क से भी मुलाकात करता है, जबकि रॉजर्स हैंक पिम से वर्तमान समय में वापस जाने के लिए कई पिम पार्टिकल चुरा लेता है। रॉकेट और थॉर २०१३ में एस्गार्ड की यात्रा कर, जेन फॉस्टर के शरीर से रियैलिटी स्टोन निकालते हैं और थॉर अपनी माँ, फ्रिगा से मुलाकात कर वापस आते समय अपने हथौड़े, म्योलनिर को साथ ले आता है। नेबुला और रोड्स २०१४ में मोरैग की यात्रा करते हैं, और पीटर क्विल के आने से पहले पावर स्टोन चोरी कर लेते हैं। रोड्स पावर स्टोन के साथ वर्तमान में लौट जाता है, लेकिन नेबुला तब ऐसा नहीं कर पाती, जब उसका साइबरनेटिक लिंक उसके पिछले रूप के साथ जुड़ता है। इस संबंध के माध्यम से ही, २०१४ के थैनॉस को अपनी भविष्य की सफलता, और अवेंजर्स द्वारा इसे पूर्ववत किये जाने के प्रयासों के बारे में पता चल जाता है। थैनॉस उसे पकड़ लेता है, और २०१४ की नेबुला को उसके स्थान पर वर्तमान में भेज देता है। बार्टन और रोमनॉफ़ वोर्मिर की यात्रा करते हैं, जहां सोल स्टोन का रक्षक, रेड स्कल, उन्हें बताता है कि स्टोन को केवल किसी ऐसे व्यक्ति का त्याग करने पर प्राप्त किया जा सकता है, जिसे वे प्यार करते हैं। रोमनॉफ़ खुद का बलिदान दे देती है, जिससे बार्टन सोल स्टोन लेकर वापस आ जाता है। पात्र रॉबर्ट डॉनी जुनियर (हिन्दी डबिंग: राजेश खट्टर) - टोनी स्टार्क/आयरन मैन अवेंजर्स का नेता तथा मुख्य दानकर्ता, जो एक स्वयं घोषित विद्वान, रईस, रोमियो और इंजिनियर है और उसने खुद एक यांत्रिक सूट बनाया है। सह निर्देशक जो रूसो ने बताया कि स्टार्क ने "इस खतरे का आना महसूस किया है, इसलिए वह पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अपने सामर्थ्यानुसार सब कुछ कर रहा है।" डॉनी ने आगे कहा कि स्टार्क की लक्ष्यों की संख्या पिछली फिल्मों की तुलना में छोटी होगी, साथ ही वह एक विचारक के रूप में अपनी यात्रा जारी रखेगा, जिसका आरम्भ आयरन मैन 3 से हुआ था। क्रिस हैमस्वर्थ - (हिन्दी डबिंग: गौरव चोपड़ा) - थॉर एक अवेंजर तथा एस्गार्ड का नरेश, जो नॉर्स मिथकीय पुराणिक में वर्णित इसी नाम के बिजली के देवता पर आधारित है। जो रूसो ने बताया की थॉर की कहानी फिल्म में थॉर: रैग्नारॉक के अंत से शुरू होगी, और थॉर अपने आप को "वास्तविक भावनात्मक प्रेरणा" के साथ एक "बहुत गहरी ... बहुत ही दिलचस्प जगह" पर पायेगा। रैग्नारॉक में अपने हथोड़े, म्योल्नीर के टूट जाने के कारण थॉर में एक जादुई कुल्हाड़ी, स्टॉर्मब्रेकर का प्रयोग अपने अस्त्र के रूप में करेगा। मार्क रफ़्लो (हिन्दी डबिंग: समय राज ठक्कर) - डॉ॰ ब्रुस बैनर/हल्क एक विद्वान वैज्ञानिक जो गामा किरणों के प्रभाव में आने के चलते गुस्सा होने पर एक दानव में बदल जाता है। बैनर पूरी फिल्म अवेंजर्स के साथ फिर से सम्मिलित होने की कोशिश में बिताता है, और "हर किसी को यह बताने की कोशिश करता है कि [थानोस] कितना भयानक है।" हल्क इस फिल्म में अपनी एक अलग कहानी जारी रखता है, जो थॉर: रैग्नारॉक में शुरू हुई थी, और इन्फिनिटी वार के सीक्वल में समाप्त होगी, जिसके अंतर्गत हल्क और बैनर के मध्य मतभेद "धीरे धीरे धुंधले होने लगते हैं"। रफ़्लो के अनुसार इन्फिनिटी वॉर में हल्क की मानसिक क्षमता अब एक पांच वर्षीय बालक के सामान है । क्रिस इवांस (हिन्दी डबिंग: जॉय सेनगुप्ता) - स्टीव रोजर्स/कैप्टन अमेरिका एक भगोड़ा सुपरहीरो, जिसे पूर्व में कैप्टन अमेरिका के नाम से जाना जाता था, और वह अवेंजर्स के एक गुट का नेता था। वह एक द्वितीय विश्वयुद्ध का सेनानी है, जिसे एक प्रायोगिक सीरम के सेवन ने मानवीय शारीरिक क्षमताओं में अग्रणी बना दिया है, और वह एक हादसे में बर्फिली शीतनिद्रा में चले जाने बाद सत्तर साल बाद आधुनिक युग में जागा है। जो रूसो ने कहा कि रॉजर्स इस फिल्म में कैप्टन अमेरिका नहीं रहने के अपने निर्णय के साथ-साथ दूसरों के प्रति और स्वयं के प्रति उसकी ज़िम्मेदारी के बीच संघर्ष करेगा। फिल्म में रॉजर्स का चरित्र में उसकी कॉमिक की वैकल्पिक पहचान नोमैड की "भावना" का प्रतीक है। अपनी परंपरागत ढाल को त्याग देने के बाद रॉजर्स इस फिल्म में शूरी द्वारा निर्मित शील्ड का इस्तेमाल करता है । स्कार्लेट जोहानसन (हिन्दी डबिंग: नेश्मा चेम्बुरकर) - नताशा रोमनॉफ/ब्लैक विडो एक पूर्व अवेंजर, तथा साथ ही शील्ड में रह चुकी सबसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षित जासूस। जोहानसन के अनुसार कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की घटनाओं के बाद नताशा का चरित्र और ज्यादा "अस्पष्ट" हो गया है, और वह अधिक आशावादी तो नहीं रही, परन्तु इस सब ने उसे और अधिक कठोर बना दिया है। बेनेडिक्ट कम्बरबैच (हिन्दी डबिंग: मोहन कपूर) - डॉक्टर स्ट्रेंज एक पूर्व शल्य चिकित्सक, जो एक कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो जाता है, और अपने हाथों का इलाज ढूंढता हुआ जादू और वैकल्पिक आयामों की छिपी हुई दुनिया में पहुँचता है, जहाँ रहकर वह रहस्य्मयी कलाओं में मास्टर बन जाता है। आरोन लेज़र ने कम्बरबैच स्टैंड-इन के तौर पर काम किया, जब तक कि उन्होंने द करंट वॉर का फिल्मांकन पूरा नहीं कर लिया। इसके बाद कम्बरबैच के साथ उन दृश्यों को पुनः शूट किया गया, जिनमें उनका मुख दिखाए जाने की आवश्यकता थी। जेफंक ने एक बार फिर कम्बरबैच की उँगलियों के दृश्यों में सहायता की। डॉन चीडल (हिन्दी डबिंग: राजेश जॉली) - जेम्स "रोड़े" रोड्स/वॉर मशीन एक एवेंजर जो स्टार्क का साथी होने के साथ, अमेरिकी वायु सेना में बतौर अफसर है और वाॅर मशीन नामक सूट पहनता है। टॉम हॉलेंड (हिन्दी डबिंग: वैभव ठाककर) - पीटर पार्कर/ स्पाइडर-मैन एक १५ वर्षीय लड़का, जिसे एक आनुवंशिक रूप से परिवर्तित मकड़ी द्वारा काटे जाने के बाद मकड़ी सी क्षमताएं प्राप्त हुई। पीटर स्टार्क का शिष्य है, तथा अभी स्पाइडरमैन के रूप में अपनी यात्रा के आरंभिक पड़ाव पर ही है। चैडविक बोसमैन (हिन्दी डबिंग: विराज अधव) - टी'चाल्ला/ब्लैक पैंथर अफ्रीकी राष्ट्र वकाण्डा के राजा, जिनकी ताकत का स्रोत एक हृदय के आकार की बूटी है। पॉल बेटनी (हिन्दी डबिंग: अतुल कपूर) - विज़न एक एंड्राइड तथा अवेंजर, जिसका निर्माण अल्ट्रॉन ने जार्विस तथा माइंड स्टोन की सहायता से किया था। एन्थोनी रूसो के अनुसार विज़न का अस्तित्व थैनोस के इरादों से ठीक उलट है, और उसकी जान हमेशा ही खतरे में है। एलिज़ाबेथ ऑल्सन (हिन्दी डबिंग: पूजा पंजाबी) - वांडा मैक्सीमॉफ/स्कार्लेट विच एक अवेंजर, जो जादू का प्रयोग कर सकती है, और सम्मोहन और टेलीकेनिज़िस जैसे कार्यों में निपुण है। एंथनी मैकी (हिन्दी डबिंग: अनुज गुरुद्वारा) - सैम विल्सन/फाल्कन एक पूर्व पैरारेस्क्युमैन (पैराशुट बचावसेवी) जिसे मिलिट्री द्वारा विशेष डिजाइन की गई विंग पैक की मदद से आसमानी युद्ध लड़ने में महारत हासिल है। विल्सन ने अब एक "रेडविंग" नामक रोबोटिक ड्रोन को अपना साथी बना लिया है। मैकी ने टिप्पणी की कि कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की घटनाओं के बाद विल्सन के मन में स्टार्क व टी'चाल्ला समेत कई अन्य नायकों के प्रति असन्तोष की भावना घर कर गयी है। सेबेस्टियन स्टेन (हिन्दी डबिंग: मनीष वाधवा) - बकी बार्न्स एक सशक्त हत्यारा, जो रॉजर्स का सहयोगी, और सबसे अच्छा दोस्त है। बार्न्स, जो पहले विंटर सोल्जर नाम से प्रचलित था, उसे वकाण्डा के उन लोगों ने व्हाइट वुल्फ नाम दिया है, जिन्होंने उसकी हाइड्रा प्रोग्रामिंग हटाने में मदद की थी। टॉम हिडल्स्टन (हिन्दी डबिंग: सप्तृशी घोष) - लोकी थॉर का गोद लिया गया भाई, जो नॉर्स मिथकों के इसी नाम के विनाश के देवता पर आधारित है। बेनेडिक्ट वॉन्ग (हिन्दी डबिंग: राजा सेवा) - वॉन्ग रहस्य्मयी कलाओं का एक मास्टर, जो स्टीफन स्ट्रेंज का सहायक है, और कामर-ताज में रखी कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों का रक्षक भी। पॉम क्लेमेंटिफ (हिन्दी डबिंग: मुस्कान जाफरी) - मैंटिस दूसरों की भावनाओं को समझ सकने तथा उन्हें बदलने की शक्तियों के साथ गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी की एक सदस्य। कैरेन गिलान (हिन्दी डबिंग: टीना पारेख) - नेब्यूला थैनॉस की गोद ली हुई बेटी, जिसकी परवरिश गमोरा के साथ उसकी बहन की तरह हुई थी। डेव बटिस्टा (हिन्दी डबिंग: पवन कालरा) - ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का एक सदस्य, जो एक योद्धा है, और थैनॉस से अपने परिवार को मारने का बदला लेना चाहता है। ज़ोई सल्डाना (हिन्दी डबिंग: मोना घोष शेट्टी) - गमोरा गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी की एक सदस्य, जो किसी विदेशी दुनिया से आई एक अनाथ है, और अपने पिछले अपराधों से छुटकारा चाहती है। वह थैनॉस द्वारा पाली गई थी। विन डीज़ल (हिन्दी डबिंग: स्वयं) - ग्रूट गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का एक सदस्य, जो एक मानव रूपी पेड़ है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जेम्स गन के अनुसार ग्रूट इस फ़िल्म में किशोरावस्था में है, और उसकी उम्र लगभग उतनी ही है, जितनी कि गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी २ के पोस्ट क्रेडिट दृश्य में थी। टेरी नोटरी, जिन्होंने ग्रूट के लिए मोशन कैप्चर दिया है, एक साक्षात्कार में बताया कि ग्रूट अभी बड़ा हो रहा है, और अपने लिए एक मेंटर की तलाश में है, जिसके अनुसार वह खुद को ढाल सके। ब्रैडली कूपर (हिन्दी डबिंग: निनाद कामत) - रॉकेट रेकुन (आवाज) गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का एक रैकून-आधारित सदस्य, जो एक आनुवंशिक रूप से इंजीनियर किया गया शिकारी और भाड़े का गुंडा है, और हथियारों और युद्ध की रणनीति में निपुण है। ग्विनिथ पाल्ट्रो (हिन्दी बिंग: अरविंदर कौर) - पेपर पॉट्स स्टार्क की मंगेतर तथा स्टार्क इंडस्ट्रीज की सीईओ। डॉनी के अनुसार पेपर को आयरन मैन की कहानी का 'दिल' भी कहा जा सकता है। बेनिसीओ देल तोरो (हिन्दी डबिंग: सलील आचार्य) - टैनलीर टिवान/द कलेक्टर एक जुनूनी संग्रहकर्ता, जिसके पास पूरे ब्रम्हाण्ड के जंतुओं, अवशेषों, और सभी तरह की प्रजातियों का सबसे बड़ा संग्रह है। जोश ब्रोलिन (हिन्दी डबिंग: निनाद कामत) - थैनॉस टाइटन का एक अंतरिक्ष तानाशाह जो सभी अनन्तमणियों को इकट्ठा करने की इच्छा रखता है, ताकि इसके द्वारा सभी वास्तविकताओं पर अपनी इच्छा को लागू किया जा सके, और ब्रह्मांड में फिर से संतुलन स्थापित किया जा सके। निर्माता केविन फेज के अनुसार थैनॉस का मानना ​​है कि ब्रह्मांड की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो कि एक बार पहले भी उसके घर (टाइटन) के विनाश का कारण बन चुका है, और वह अब दोबारा ऐसा नहीं होने देना चाहता है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि "थैनॉस को इस फ़िल्म का मूल किरदार भी माना जा सकता है।" थैनॉस ने इस फ़िल्म में अपना कवच नहीं पहना है, जो अनन्तमणियों की प्राप्ति के बाद उसकी बढ़ी हुई शक्ति का प्रतीक है। किरदार को आवाज देने के अलावा अभिनेता जोश ब्रोलिन ने ही इस किरदार के लिए मोशन कैप्चर भी दिया है। क्रिस प्रैट (हिन्दी बिंग: रोहित रॉय) - पीटर क्विल/स्टार लार्ड गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का अर्ध मानव व अर्ध एलियन नेता, जिसका कि एक बच्चे के रूप में पृथ्वी से अपहरण कर लिया गया था और रैवेजर्स नामक विदेशी चोरों और तस्करों के एक समूह द्वारा पाला गया। जेरेमी रेनर -(हिन्दी डबिंग: दिपक सिन्हा) क्लिंट बार्टन क्लिंट बार्टन के रूप में जेरेमी रेनर: एक मास्टर आर्चर, जो पूर्व में बदला लेने वाले और एस. एच. एल. डी. बार्टन के एजेंट हैं, फिल्म में एक नया परिधान है जो कि कॉमिक्स के रोनिन जैसा दिखता है. इवैंजलीन लिली (हिन्दी डबिंग: मलाइका शिवपुरी) - होप वैन डायन / वास्पइगेंलेन लिली के रूप में आशा वैन डेन/बर्र: हांक पम और जेनेट वैन डाइन की बेटी को, जिसने एक समान वाद दिया और बर्र प्रावार अपनी मां से दिया.लेखक उस चरित्र को सही प्रकार से पेश करने के लिए उत्सुक थे और यह दिखाते हुए कि? बर्र? सेट है, वह कैसे लड़ती है, और उसके लिए क़्या अन्याय है??लिली ने महसूस किया कि यह चरित्र बर्र बनने में? अविश्वसनीय संतोष? है. यह कुछ ऐसा है जो वह अपने पूरे जीवन की प्रतीक्षा कर रही है, जो मूलरूप से उसके पिता द्वारा स्वीकारा गया है.?लैंग के साथ उसका रिश्ता पहले की फिल्म की तुलना में अधिक जटिल है और उसमें गृहयुद्ध के दौरान उसके कार्यों पर क्रोध भी शामिल है।लिली ने महसूस किया कि यह आवश्यक है कि "अत्यंत संवेदनशील और दयालु हो" और "हमेशा, परिस्थितियों से जूझते समय, नारी गुणों को प्रदर्शित करने के लिए दबाव डालें।"लिली ने अपने लऋमों के अनुऋमों में पहली फिल्म के लिए गऋ-ऊण्श्छ्ष्-य की मऋ-ऊण्श्छ्ष्-यायी मुय थाई और मामा शैली से दूर चले जाना चाहते थे. यह देखकर कि यह आशा पुरुष के मुकाबले अलग ढलती है, इसलिए उसके झगड़ों में भव्यता, सरहद और स्त्रीत्व को 'हस्ताक्षर शैली' के साथ 'पाकर उनका अनुकरण कर सकता है.लिली ने लेखक के साथ काम किया ताकि यह सुनिश्चित करने में सहायता मिल सके कि माता की स्टीरियोटाइप आकृति का बनने के बिना भी "एक आधुनिक महिला का प्रतिनिधित्व" कर सकता है।मेडलेलाइन एमसीग्रॉ एक युवा आशाएं वैन डीने चित्रित करता है जॉन फेवरोऊ - हैरोल्ड "हैप्पी" होगन जोन फेवरिउ हैरॉल्ड "हैखुश" होगन के रूप में: पूर्ण उद्योगों और टोनी स्टार्क के ड्राइवर और अंगरक्षक के लिए सुरक्षा के पूर्व प्रमुख। पॉल रड (हिन्दी डबिंग: साहिल वैद) - स्कॉट लैंग / एंट-मैन स्कॉट लैंग/इंसान के रूप में पॉल रूड: एक पूर्व छोटा अपराधी जिसने एक वाद प्राप्त किया जिससे उसे सिकुड़ने या बढ़ने और शक्ति में वृद्धि करने की अनुमति मिलती है ब्री लार्सन (हिन्दी डबिंग: पुजा कनवाल)- कैरल डैनवर्स / कैप्टन मार्वल कैरोल डानवर्स/कप्तान चमत्कार के रूप में ब्र्री लार्सन: एक पूर्व हमारेवायु सेना के पायलट का डीएनए एक दुर्घटना के दौरान बदल गया था, जो उसे अलौकिक शक्ति, ऊर्जा प्रक्षेपण और उड़ान की शक्तियों से प्रभावित करता है.सह-लेखक क्रिस्टोफर मार्कस ने कहा कि डैनवर की शक्ति उस पैमाने पर है जो एमसीयू में पहले से नहीं थी और उसने उसके व्यक्तित्व की तुलना रोजर्स से की थी, "यह एक ऐसा व्यक्ति है जो सही है और जानता है कि वह सही है और जब आप उन्हें बताते हैं कि वे गलत हैं, तब वह वास्तव में इसे सुनना नहीं चाहती" बाहरी कड़ियाँ 4154796 marvel2019 avengers_infinity_war_part_ii avengers-infinity-war---part-ii श्रेणी:2019 की फ़िल्में श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में