411 REFERENCE · Wikipedia
कुपोषणजन्य रोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार
कुपोषणजन्य रोग (Deficiency diseases or Nutrition disorders) वे रोग हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शरीर में आवश्यक पोषक पदार्थों की कमी के कारण उत्पन्न होते हैं। बेरीबेरी रोग इसका एक उदाहरण है। ये रोग प्राय: अधिक समय तक कुपोषण के परिणामस्वरूप उत्पन्न होते हैं। पोषक पदार्थों की कमी के बजाय उनकी अत्यधिक सेवन भी विषाक्तता जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसी तरह अत्यधिक खाने से उत्पन्न हुआ मोटापा भी स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक समस्याओं को जन्म दे सकता है।
इन्हें भी देखें
पोषण
कुपोषण
बाहरी कड़ियाँ
कुपोषण
श्रेणी:रोग
श्रेणी:पोषण