411 REFERENCE · Wikipedia
वातप्लवक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वातप्लवक (Aeroplankton) अथवा वायव प्लवक (aerial plankton) पवन में संवाहित होने वाले सूक्ष्म जीव होते हैं जो हवा में तैरते हुये या अपवाहित होते हैं। ये अधिकांशतः वातप्लवक आकार में बहुत सूक्ष्म होते हैं और इनके छोटे आकार के कारण इनमें से बहुत को पहचान पाना मुश्किल होता है। वैज्ञानिक उन्हें विमानों, पतंगों या गुब्बारों और मार्जन जाल में अध्ययन के लिए इकट्ठा करते हैं।A. C. Hardy and P. S. Milne (1938) Studies in the Distribution of Insects by Aerial Currents. Journal of Animal Ecology, 7(2):199-229 इन कणों के परिक्षेपण के अध्ययन को वायुजैविकी कहते हैं।
वातप्लवक ज्यादातर सूक्ष्मजीवों से बने होते हैं जिनमें विषाणु, लगभग 1000 के लगभग जीवाणुओं की प्रजातियाँ, लगभग 40 हज़ार प्रकार के कवक और सैकड़ों तरह के प्रजीव, शैवाल, हरिता, लिवरवर्ट शामिल हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:पारिस्थितिक शब्दावली
श्रेणी:प्लवकशास्त्र