411 REFERENCE · Wikipedia
भुवन (सॉफ़्टवेयर)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भुवन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो द्वारा निर्मित एक सॉफ़्टवेयर है जिससे भारत देश के भूभागों को त्रि-विमीय चित्रों के रूप में अंतरजाल पर देखा जा सकेगा। गूगल अर्थ और विकिमैपिया की भाँति इसमें भूभागों को अलग-अलग ऊँचाईयों से देखा जा सकता है। भुवन के बाद भूसम्पदा नामक परियोजना जारी की जाएगी।
भुवन की नई विशेषतायें
चित्रपरत:
इस सुविधा के साथ उपयोगकर्ता उपग्रह से ली गई चित्रो को सीधे भुवन पर जोड सकते है। इन चित्र परतो को सीधे निजी या दूरस्थ सर्वर से आयात किया जा सकता है।
ऊँचाई परत:
यह विशेषता उपयोगकर्ता को ऊँचाई की जानकारी को भुवन पर प्रयोग करने में सक्षम बनाती है। यह ऊँचाई परतें निजी या दूरस्थ सर्वर से आयात की जा सकती है।
डब्लू एफ एस (WFS):
इस नई सुविधा के माध्यम से वेब में प्रकाशित भौगोलिक विशेषता की मांगों का मानकीकरण करने के लिए भुवन उपयोगकर्ताओं को ओ जी सी (OGC) द्वारा स्वीकृत डब्लू एफ एस विवरण को लोड करने में सहायक है। भुवन का डब्लू एफ एस (WFS) प्लग-इन शेप (Shape) टाईप पोलीगन, पोलीलाईन तथा बिन्दुओं का भी उपयोग करता है।
भू-भाग रूपरेखा उपकरण :
यह उपकरण हमें किसी भू-भाग की ऊँचाई की रूपरेखा और इससे सम्बंधित जानकारी जैसे अधिकतम व न्यूतम दूरी, ढलान, मार्ग आदि प्रदान करता है।
"थ्रेट डोम" उपकरण:
यह उपकरण किसी दिए गए बिंदु से दिख रहे आयतन को त्रिआयामी में दिखाने में मदद करता है। मापदंड जैसे स्कैन क्षेत्र तथा ऊँचाई कोण और विभिन्न क्षेत्रों की दृश्यता का विश्लेषण आदि निश्चित कर सकते हैं। यह उपकरण त्रिआयामी आकृति बनाता है जो किसी अर्धगोले के उपरी भाग की तरह होता है और उन क्षेत्रों को दर्शाता है जो उस दिए गए बिंदु से दर्शित होते हैं।
क्षेत्र पर वीडियो:
इस सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ता भूभाग के चयनित क्षेत्र पर एक वीडियो फ़ाइल देख सकता है। यहाँ, दर्ज रीडिंग के आधार पर टेलीमेट्रिक फ़ाइल का प्रयोग करके वीडियो को खिसकाया जा सकता है।
जीआईएस उपकरण:
उपकरण उपयोगकर्ता को खोज मापदंड के अनुसार विशेषता की खोज करने में सहायता प्रदान करता है:
समुदाय उपकरण:
भुवन की इस सुविधा का उपयोग करके उपयोगकर्ता अपने विचार विर्मश बांट सकता है, दूसरे उपयोगकर्ताओं से बात कर सकता है, भूभाग के किसी क्षेत्र का चुनाव कर सकता है, किसी भी परत को विश्लेषण के लिये इस्तेमाल कर सकता है आदि. यह उपकरण उपयोगकर्ताओं को एक नेटवर्क से जोडता है। इन्टरनेट/इनटारनेट के साथ जुड़े होने पर उपयोगकर्ता बात कर सकता है, भूभाग पर टिप्पणी कर सकता है तथा मुक्त हाथ चित्रकारी कर सकता है। एक उपयोगकर्ता सत्र के प्रबंधक के रूप में कार्य करता है तथा बाकी उपभोक्ता के रूप में जुड़े रहते है।
भुवन 2 डी:
2 डी भुवन, जोकि एक वेब मेप सर्विस अनुप्रयोग है, के अभिलिकेशन के सहयोग से हमें उच्च स्तरीय तथा अति संवेदन शील मानचित्र प्राप्त होते है। उपग्रह तथा मानचित्र के डेटा को संग्रहित करने के लिए यह ओपन लेयर ओपनसोर्स प्रोजेक्ट निर्भर है जोकि शक्तिशाली, उपयोगकर्ता अनुकूलित प्रतिचित्रण तकनीक प्रदान करता है। भुवन 2 डी कुछ ख़ास कार्यक्षमताएं जैसे मानचित्र संचालन, बिन्दुओं को जोडना, भूभाग पर लाईन, पौलीगन आदि जोडना, भूभाग के किसी इलाके की दूरियों को नापना आदि प्रमुख है।
वर्तमान सुविधाएं:
मिट्टी, बंजर भूमि, जल संसाधन आदि पर अधिक विषयगत जानकारी के साथ 2 डी और 3 डी छवि डेटा तक पहुँचिये, अन्वेषण करिए और कल्पित करिए
बहु-विभेदन, बहु-संवेदक और बहु-सामयिक छवि डेटा कल्पित करिए
आवश्यकतानुसार अपने पसंद की प्रशासनिक सीमाओं को चित्रों के ऊपर जोड़िए
AWS (स्वचालित मौसम केंद्र) डेटा/जानकारी का एक ग्राफिकल दृश्य और उपयोगकर्ता की पसंद के मौसम डेटा का सारणीबद्ध तरीके से उपयोग का मानस दर्शन
स्थानों के लिए उड़ान (वर्तमान स्थान से सीधे चयनित स्थान के लिए उड़ान)
हेड अप प्रदर्श (HUD) दिक्- संचालन (झुकाव स्लाइडर, उत्तर सूचक, अस्पष्टता झुकाव, कम्पास चक्र, ज़ूम स्लाइडर) नियंत्रण
3D पॉप-अप मीनू द्वारा दिक्- संचालन (निर्विघ्न जूमिंग, आकस्मिक जूमिंग, बिंदु देखें आदि)
त्रिआयामी उड़ान (3 डी में भूभाग पर स्थानों और वस्तुओं तक के लिए उड़ान भरने और आज़ादी से विचरण करने के लिए माउस या कुंजीपटल का उपयोग)
2 डी आरेखण वस्तुएं (पाठ लेबल, पोलीलाईन्स, बहुभुज, आयत, 2 डी तीर, वृत्त, दीर्घवृत्त)
3 डी वस्तुओं की चित्रकारी (अर्थपूर्ण 3D मॉडल, 3 डी बहुभुज, बक्से)
त्वरित चित्र (स्नैपशॉट) (अस्थायी विंडो से प्रति लेता है और बाहरी फ़ाइल में सेव करने की अनुमति देता है)
मापन उपकरण (क्षैतिज दूरी, ऊर्ध्वाधर दूरी, भूभाग का क्षेत्रफल)
छाया विश्लेषण (यह दिए गए समयानुसार सूर्य की स्थिति तय करके भूभाग पर छाया बनाता है और प्रकाश के प्रभाव को दर्शाता है)
शहरी डिजाइन उपकरण (सड़कें, जंक्शन और ट्रैफिक-लाइट का निर्माण करने के लिए)
समोच्च मानचित्र (रंगीन भूभाग मानचित्र और समोच्च रेखाओं को दिखाता है)
रेखांकन उपकरण (साधारण मार्करों, मुक्त हस्त-रेखाएं, शहरी डिजाइन आदि बनाता है)
बहुत सी और मूल्य वर्धित सेवाएं और सुविधायें मिलेंगी जोकि समय के साथ आने वाले पैकेज में जोड़ी जाएँगी. ISRO/DOS की विशेष रुचि आम आदमी को ऐसी सुविधाएं प्रदान करना होगा जिससे वह वैज्ञानिकों के साथ भागीदारी दृष्टिकोण से समस्याओं का समाधान आसानी और पारस्परिक सहयोग से हल करने में रूचि ले.
बाहरी कड़ियाँ
भुवन का जालघर
गूगल अर्थ से बेहतर फोटो देखें भुवन पर
इसरो का 'भुवन' आज से दिखाएगा दुनियाभर के नजारेजून 2021 InternetArchiveBot
गूगल अर्थ को टक्कर देने उतरा 'भुवन'अक्तूबर 2022 InternetArchiveBot
गूगल अर्थ का देसी संस्करण भुवन
Bhuvan: India’s Google Earth
Bhuvan: India’s answer to Google Earth
ISRO launches beta version of 3D mapping tool - Bhuvan
गूगल अर्थ के विकल्प के तौर पर इसरो लाएगा "भुवन"जनवरी 2021 InternetArchiveBot
इंडियाटाइम्स : इसरो भुवन और गूगल अर्थ
श्रेणी:जालपृष्ठ
श्रेणी:सॉफ्टवेयर
श्रेणी:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन