411 REFERENCE · Wikipedia
चमकीला दानव तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|तारों की श्रेणियाँ दिखने वाला हर्ट्ज़स्प्रुंग-रसल चित्र
चमकीला दानव तारा महादानव तारों और दानव तारों के बीच की श्रेणी का तारा होता है। यह ऐसे दानव तारे होते हैं जिनमें चमक बहुत ज़्यादा होती है लेकिन यह इतने बड़े नहीं होते के इन्हें महादानव तारों का दर्जा दिया जाए। यर्कीज़ वर्णक्रम श्रेणीकरण में इसकी चमक की श्रेणी "II" होती है। वॄश्चिक तारामंडल का सर्गस नाम का तारा (जिसका बायर नाम "θ स्को" है) ऐसे एक चमकीले दानव का उदहारण है।
अन्य भाषाओँ में
"चमकीले दानव तारे" को अंग्रेज़ी में "ब्राईट जाएंट स्टार" (bright giant star) कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
महादानव तारा
दानव तारा
तारों की श्रेणियाँ
चमक
श्रेणी:तारे
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*