411 REFERENCE · Wikipedia
जिगर (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
march 2021
जिगर जिगर.jpg जिगर का पोस्टर सलीम अख्तर फारुख सिद्दीकी आनंद-मिलिंद वीरू देवगन (विचार) तनवीर ख़ान एजाज नईम अजय देवगन, करिश्मा कपूर 23 अक्टूबर, 1992 भारत हिन्दी
जिगर 1992 की हिन्दी भाषा की मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म है जो फारुख सिद्दीकी द्वारा निर्देशित है। दिवाली सप्ताहांत के दौरान जिगर रिलीज हुई और सफल साबित हुई। यह फूल और काँटे के बाद अजय देवगन की दूसरी सफलता थी। इसके गीत भी उस वर्ष बहुत लोकप्रिय रहे थे।
संक्षेप
सीधा-सच्चा राज वर्मा उर्फ राजू एक दिन घर लौटता है और देखता है कि उसकी बहन का गैंगस्टर बिहारी और उसके पहलवानों में से एक और राज के बचपन के मित्र दुर्योधन द्वारा सार्वजनिक रूप से बलात्कार किया जाता है। जब राज हस्तक्षेप करते हैं तो उसे पीटा जाता है, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है और मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। फिर उसे अस्पताल ले जाया जाता है और एक चमत्कार से वो बच जाता है। ठीक होने के बाद राज दुर्योधन और बिहारी से बदला लेने के लिए कसम खाता है और बाबा ठाकुर नाम के एक आदमी द्वारा एक विशेषज्ञ पहलवान बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। पूरी तरह से प्रशिक्षित होने के बाद वह अपने सभी दुश्मनों से बदला लेता है। दुर्योधन की मौत लड़ाई में हो गई और लाल बिहारी की हत्या सुमन ने की।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन - 'राजू' राज वर्मा
करिश्मा कपूर - सुमन
अजीत - बाबा ठाकुर
अर्जुन - दुर्योधन
गुलशन ग्रोवर - इंस्पेक्टर प्रधान
अरुणा ईरानी - राजू की माँ
परेश रावल - लाल बिहारी
इशरत अली - इंस्पेक्टर
विकास आनन्द - पुलिस कमिश्नर
गोगा कपूर - कालिया
शशि किरन - इंस्पेक्टर ख़ान
संगीत
गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद आये हम बाराती कुमार सानु, कविता कृष्णमूर्ति 9:00 एक पल एक दिन पंकज उधास, साधना सरगम 5:56 मेरे दिल को करार उदित नारायण, साधना सरगम 5:40 मोहब्बत है खुशबू मोहम्मद अज़ीज़ 8:25 प्यार के कागज़ पे साधना सरगम, अभिजीत 7:06 तुझको बाहों में भर उदित नारायण, साधना सरगम 7:43 लोग बरसों जुदा कविता कृष्णमूर्ति 5:51
बाहरी कड़ियाँ
0267617 जिगर
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में