411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ुक़र द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़ुक़र द्वीप (अरबी: جزيرة زقر, अंग्रेजी: Zuqar Island) लाल सागर में स्थित एक द्वीप है जिसपर यमन का अधिकार है। यह लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाली बाब अल-मन्देब जलसन्धि के पास यमन और इरित्रिया के तटों के बीच स्थित है। अफ़्रीका के पास होने के बावजूद यह एशिया के महाद्वीप का हिस्सा माना जाता है क्योंकि यह उसकी महाद्वीपीय जलसीमा के अंदर पड़ता है।
अन्य हनीश द्विपों के साथ-साथ यह द्वीप भी यमन और इरित्रिया के बीच विवादित था और दोनों ही देश इसे अपना हिस्सा बताते थे। १९९५ में हुई हनीश द्वीप झड़प के बाद (अंतरराष्ट्रीय) स्थाई मध्यस्थता न्यायालय ने इसपर ग़ौर किया और १९९६ को यह द्वीप और हनीश द्वीपसमूह के कुछ अन्य बड़े द्वीप यमन के भाग घोषित किए गए।
== नाम का उच्चारण ==
ध्यान दें कि 'ज़ुक़र' में बिंदु-वाले 'क़' का उच्चारण बिना-बिंदु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा सा भिन्न है। 'क़' का उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़रीब' जैसे शब्दों में मिलता है।
== इन्हें भी देखें ==
लाल सागर
अदन की खाड़ी
== सन्दर्भ ==