Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

६ नवम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right ६ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३१०वाँ (लीप वर्ष मे 311 वॉ) दिन है। साल मे अभी और ५५ दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1763 – ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया। 1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1844 – स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया। 1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए। 1903 – अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की। 1913 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया। 1935 – एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी। 1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे। 1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ 1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई। 1962 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में दक्षिण अफ़्रीका में सरकार द्वारा अपने ही नागरिकों के प्रति अपनायी जा रही नस्ल-भेदी नीतियों के कारण आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान कराया गया। 1965 – अमेरिका और क्यूबा में अमेरिका छोड़ना चाहने वाले क्यूबाइयों के लिए विशेष विमान चलाने पर सहमति बनी। 1975 – मोरक्को के लोगों ने ग्रीन मार्च शुरु किया। इसमें साढ़े तीन लाख लोगों ने मोरक्को सहारा सीमा पर पहुँचकर स्पेन से अपना क्षेत्र वापस करने की माँग की। इस दौरान स्पेन सेना को किसी भी तरह की गोलीबारी न करने का आदेश दिया गया था। 1990 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। 1991 – भव्य और बेहद प्रतिभाशाली नर्तकी ग्रीक 1994 – अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत। 1998 – सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर 1999 – आस्ट्रेलियाई मतदाताओं ने जनमत संग्रह में महारानी का पद बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया। 2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा। 2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की। 2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की। 2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल।इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे। जन्म 1937 – यशवंत सिन्हा लोकसभा सदस्य निधन 1985 – संजीव कुमार, हिंदी फिल्म अभिनेता। प्रसिद्ध फिल्में- संघर्ष,खिलौना, सीता और गीता, आँधी, मनचली, अंगूर, नमकीन, दस्तक, शोले, अर्जुन पंडित, मौसम आदि। 2010 – सिद्धार्थ शंकर राय - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्रीऔर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस – (सप्ताह) बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:नवंबर