411 REFERENCE · Wikipedia
सेवेरस स्नेप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेवेरस स्नेप (Severus Snape) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय में प्रोफ़ेसर है। वैसे तो वो जादुई काढ़े का विषय पढ़ाता था, लेकिन उपन्यास की छठी कड़ी में वो काली कलाओं से आत्मरक्षा का अध्यापक बन गया। उपन्यास की कहानी में स्नेप का किरदार बहुत विवादास्पद है। वो हैरी पॉटर से बहुत चिढ़ता है और उसे परेशान करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देता। वो पहले दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के गिरोह का सदस्य था, पर बाद में (डम्बल्डोर के अनुसार) अपनी जान पर खेलकर वोल्डेमॉर्ट के ख़िलाफ हो गया और डम्बल्डोर का साथ दिया। डम्बल्डोर उसपर बहुत अधिक भरोसा करता है, लेकिन स्नेप वोल्डेमॉर्ट और उसके साथियों के सम्पर्क में भी है। उपन्यास की छठी कड़ी में स्नेप डम्बल्डोर की हत्या कर देता है।उसके बाद अंतिम कड़ी में दिखाया जाता है कि वो डम्बल्डोर के कहने पर ही ऐसा करता है। और वो हैरी की सुरक्षा के लिये रक्षक भेजता है जो एक हिरनी है।
श्रेणी:हैरी पॉटर
de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Severus Snape