411 REFERENCE · Wikipedia
खुला परिपथ वोल्टता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|'खुला परिपथ वोल्टता' की परिभाषा। इस चित्र में दिखाया गया बक्सा किसी भी दो सिरों वाली युक्ति को निरूपित कर रहा है। ये दोनों सिरे किसी परिपथ या लोड से नहीं जुड़े हैं अतः इन सिरों से धारा न निकल रही है, न घुस रही है।
जब किसी युक्ति (या विद्युत नेटवर्क) के सिरों के बीच कोई लोड जुड़ा नहीं होता, उस स्थिति में उसके सिरों के बीच की वोल्टता को खुला परिपथ वोल्टता (Open-circuit voltage (संक्षिप्त OCV या VOC ) कहते हैं। नेटवर्क विश्लेषण में खुला परिपथ वोल्टता को 'थेवनिन वोल्टता' (Vth) भी कहते हैं।
बैटरियों तथा सौर सेलों का खुला परिपथ वोल्टता का उल्लेख करते समय उन दशाओं (जैसे ताप, आवेश की दशा, प्रदीप्ति आदि) का भी उल्लेख किया जाता है जिन दशाओं में वह खुला परिपथ वोल्टता प्राप्त होती है।
इन्हें भी देखें
विद्युतवाहक बल
थेवेनिन का प्रमेय
लघु परिपथ (शॉर्ट सर्किट)
श्रेणी:विद्युत