411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय विधिक मापविज्ञान संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय विधिक मापविज्ञान संस्थान (Indian Institute of Legal Metrology) भारत के झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से ११ किलोमीटर दूर कांके में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल १७ एकड़ है।
भारत में मीट्रिक प्रणाली लागू होने से पहले ही बाट व माप के प्रशिक्षण के लिये एक प्रशिक्षण संस्थान की आवश्यकता समझी गयी, जिसके लिये बिहार व महाराष्ट्र सरकार सबसे पहले आगे आये और अपने प्रवर्तन अधिकारियों को प्रशिशण देना प्रारंभ किया, जिससे देश में मानकों में समानता रहे व उपभोक्ता के अधिकारों का संरक्षण हो सके।
इसके बाद १९६२ में बिहार सरकार ने पटना में 'आल इन्डिया ट्रेनिग इन्सटिट्यूट फोर वेटस ऐन्ड मेसर्स' नाम से एक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की, जिसे १ जनवरी १९७० को भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से अधिग्रहीत कर लिया गया। इस संस्थान को जर्मन सरकार के सलाहकारों की सलाह पर राँची स्थानान्तरित किया गया व इसे इसका वर्तमान नाम दिया गया।
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालघर
उत्तर प्रदेश विधिक माप-विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग
दिल्ली सरकार का वजन और माप विभागजून 2020 InternetArchiveBot
श्रेणी:भारत सरकार
श्रेणी:भारत सरकार के संस्थान