411 REFERENCE · Wikipedia
इम्फाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इम्फाल ꯏꯝꯐꯥꯜ राजधानी City of Imphal.jpg इम्फाल का दृश्य इम्फाल India Manipur 24.807 93.938 inline, title मणिपुर में स्थिति देश प्रान्त मणिपुर ज़िला इम्फाल पश्चिम ज़िला, इम्फाल पूर्व ज़िला 268243 2011 भाषाएँ प्रचलित मेइतेइ भारतीय मानक समय +5:30
इम्फाल (ꯏꯝꯐꯥꯜ) भारत के मणिपुर राज्य की राजधानी है। इस ऐतिहासिक नगर के केन्द्र में भूतपूर्व मणिपुर राज्य की गद्दी, कंगला महल, के खण्डहर उपस्थित हैं। इम्फाल नगर इम्फाल पश्चिम ज़िले और इम्फाल पूर्व ज़िले दोनों में विस्तारित है, और शहर की अधिकांश आबादी इसके पश्चिमी भाग में निवास करती है। इम्फाल भारत सरकार द्वारा अनुसूचित स्मार्ट नगरों में से एक है।"Manipur: Geography and Regional Development," Vedaja Sanjenbam, Rajesh Publications, 1998, ISBN 9788185891194"Census of India, 1991: Manipur," Census of India, 1991, Manipur, India
इम्फाल 4.3 21.7 11.7 7.2 23.4 30.8 11.6 26.9 91.6 15.7 28.4 132.7 18.4 28.9 158.6 21.2 29.4 224.9 21.5 29.0 222.8 21.3 29.2 194.8 20.1 29.0 147.3 16.6 28.4 111.5 11.0 25.4 46.0 5.3 22.4 15.1 IMD http://www.imd.gov.in/section/climate/extreme/imphal2.htm Imphal, India India Meteorological Department 16 May 2014 https://web.archive.org/web/20181215122728/http://www.imd.gov.in/section/climate/extreme/imphal2.htm 15 December 2018 dead right right
पर्यटन
श्री गोविन्ददेव जी मन्दिर
thumb|center|upright=2.5|इम्फाल में "पैलेस कम्पाउण्ड" में श्री गोविन्दजी मन्दिर, आधुनिक मणिपुरी दुनिया में मणिपुरी हिन्दुओं के मणिपुरी वैष्णववाद का केन्द्र था ।
यह मन्दिर मणिपुर के पूर्व शासकों के महल के निकट ही है, व वैष्णवों का पावन तीर्थ स्थल है। यह दो स्वर्ण गुम्बदों सहित एक सरल किन्तु सुन्दर निर्माण है। इसमें एक पक्का प्रांगण तथा सभागार भी है। यहां के मुख्य देवता श्री राधा-कृष्ण हैं, जिनके साथ ही बलराम और कृष्ण के मन्दिर एक ओर हैं, तो दूसरी ओर जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के मन्दिर हैं।
शहीद मीनार
thumb
इम्फाल के पोलोग्राउण्ड के पूर्वी ओर यह मीनार बीर टिकेन्द्रजीत पार्क में खड़ी है। यह ब्रिटिश सेना के विरुद्ध १८९१ के युद्ध के मणिपुरी शहीदों की याद में बनी है। यह मीनार फोटो खींचने वालों का मुख्य आकर्षण है।
युद्ध स्मारक
thumb
द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए भारतीय व ब्रिटिश सैनिकों की समाधियाँ व कब्रें।
मणिपुर ज़ू
thumb
इम्फाल का चिड़ियाघर।
सिंगदा
९२१ मीटर की ऊंचाई पर यह सुन्दर पिकनिक स्थल इम्फाल से १६ किलोमीटर दूर है।
लांगथबल
thumb|center|लांगथबल (कांचीपुर) में पुराने लंगथबल पैलेस के प्रवेश द्वार की जीर्ण-शीर्ण संरचना।
यह भारत-बर्मा सीमा से ६ किलोमीटर दूर है।
इन्हें भी देखें
इम्फाल पश्चिम ज़िला
इम्फाल पूर्व ज़िला
सन्दर्भ
*
श्रेणी:मणिपुर के शहर
श्रेणी:इम्फाल पश्चिम ज़िला
श्रेणी:इम्फाल पश्चिम ज़िले के नगर
श्रेणी:इम्फाल पूर्व ज़िला
श्रेणी:इम्फाल पूर्व ज़िले के नगर
श्रेणी:मणिपुर में पर्यटन
श्रेणी:भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियाँ