Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल कपोन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Al Capone AlCaponemugshotCPD.jpg 150pxOfficial mugshot 1899 01 17 Brooklyn, New York, United States 1947 01 25 1899 01 17 Palm Island (Florida), U.S. Tax evasion 10 year sentence in Alcatraz Deceased Gangster, bootlegger, racketeer Mae Capone(1897–1986) Albert Francis Capone Albert Francis "sonny conpone (1918–2004) William Knight Jr " son born of Al Capone and his Wife Mary Capone, Lived Under Ficticious Identity (1925–1984), Scarface एल्फोंसे गेब्रिएल "अल" कपोन (17 जनवरी 1899 - 25 जनवरी 1947) एक अमेरिकी गैंगस्टर थे जो प्रोहिबिशन-एरा (निषेध-युग) के समय "कपोन्स" नाम से जाने जाने वाले एक आपराधिक सिंडिकेट के मुखिया थे। यह सिंडिकेट 1920 से 1931 के बीच तस्करी तथा शराब की अवैध बिक्री एवं अन्य गैर क़ानूनी गतिविधियों में संलग्न था। 1931 में अल कपोन को कर चोरी के मामले में सजा सुनाइ गयी और फेडरल जेल भेज दिया गया जहाँ उन्हें कुख्यात एल्केट्राज़ फेडरल जेल में भी रखा गया। उनके बिजनेस कार्ड में कथित तौर पर उनको पुराने फर्नीचरों का एक डीलर बताया गया था।इओरिजो, ल्यूकिनो जे. अल कपोन: ए बायोग्राफी. वेस्टपोर्ट, कनेक्टिकट: ग्रीनवुड प्रेस, 2003. आईएसबीएन 0-313-32317-8. न्यूयॉर्क में प्रारंभिक जीवन December 2009 एल्फोंसे गेब्रिएल कपोन का जन्म न्यू यॉर्क सिटी के ब्रुकलीन बोरो में हुआ था। उनके पिता का नाम गेब्रिएल कपोन (12 दिसम्बर 1864 - 14 नवम्बर 1920) तथा माँ का नाम टेरेसिना कपोन (28 दिसम्बर 1867 - 29 नवम्बर 1952) था।Capone Kobler John 1971 Da Capo Press 0-306-80499-9 23 https://archive.org/details/caponelifeworldo00kobl_0/page/23 गेब्रिएल नेपल्स, इटली के लगभग 16 mi km on दक्षिण में स्थित एक शहर कैस्टेलामेयर डी स्टेबिया के एक नाई (बार्बर) थे। टेरेसिना एक दर्जिन (सिलाई-कढ़ाई करने वाली) थीं और सालेर्मो प्रान्त में स्थित एक शहर आन्ग्री के निवासी एंजेलो रायोला की पुत्री थीं। गेब्रिएल और टेरेसिना के नौ बच्चे थे: जेम्स कपोन (1892 - 1 अक्टूबर 1952), राफेल कपोन (जो राल्फ "बॉटल्स" कपोन के नाम से भी जाने जाते थे और बाद में उनको अल कपोन के शराब के धंधे का जिम्मा भी दे दिया गया; 12 जनवरी 1894 - 22 नवम्बर 1974), सेल्वाटॉर "फ्रैंक" कपोन (जनवरी 1895 - 1 अप्रैल 1924), एल्फोंस "स्कारफेस अल" कपोन (17 जनवरी 1899 - 25 जनवरी 1947), जॉन कपोन (1901-1994), अल्बर्ट कपोन (1906 - जून 1980), मैथ्यू कपोन (1908 - 31 जनवरी 1967), रोज कपोन (1910 में ही जन्मे और मर भी गए) और माफाल्डा कपोन (बाद में श्रीमती जॉन जे. मेरीटोटे, 28 जनवरी 1912 - 25 मार्च 1988). कपोन परिवार 1893 में संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर 95 नेवी स्ट्रीटSchoenberg Robert L. Mr. Capone https://archive.org/details/mrcapone00robe 1992 William Morrow and Company New York, New York 0-688-12838-6 18–19http://books.google.com/books?id=U7VAcMdddNkC&printsec=frontcover&dq=al+capone&ei=DFt6SuewMZ-UygSR7MXCDA#v=onepage&q=born&f=false https://web.archive.org/web/20140124163202/http://books.google.com/books?id=U7VAcMdddNkC&printsec=frontcover&dq=al+capone&ei=DFt6SuewMZ-UygSR7MXCDA#v=onepage&q=born&f=false 24 जनवरी 2014 पर बस गया। वह स्थान डाउनटाउन ब्रुकलिन के नेवी यार्ड सेक्शन में था और 29 पार्क एवेन्यू में स्थित बार्बर शॉप (नाई की दुकान) के नजदीक ही था जहाँ गेब्रिएल काम करते थे। जब अल 11 वर्ष के थे तब कपोन परिवार पार्क स्लोप, ब्रुकलीन में 38 गारफील्ड प्लेस में रहने के लिए चला गया। 14 वर्ष की आयु में कपोन, पब्लिक स्कूल संख्या 133 से निष्कासित किये जाने के बाद न्यूयॉर्क पब्लिक स्कूल प्रणाली से बाहर हो गये। उसके बाद उन्होंने ब्रुकलीन के आसपास एक कैंडी स्टोर तथा एक बोलिंग एली में काम करने सहित कई छोटी-मोटी नौकरियां कीं.कोब्लर,27. उस दौरान कपोन गैंगस्टर जॉनी टोरियो से प्रभावित थे और बाद में उन्हें अपना गुरु मानने लगे। कोब्लर, 26. शुरुआत में 'जूनियर फोर्टी थीव्स' जैसे छोटे-मोटे गिरोहों के साथ कुछ समय बिताने के बाद कपोन 'ब्रुकलिन रिपर्स' तथा उसके बाद कुख्यात 'फाइव पोइंट्स' गिरोह में शामिल हो गए। फ्रैंकी येल नामक एक ठग (रैकेटियर) तथा बारटेंडर ने कोनी आइलैंड के 'हार्वर्ड इन' नामक एक डांस हॉल तथा सलून में उनको काम पर रखा और प्रशिक्षित किया। The Five Families MacMillan http://books.google.com/books?id=5nAt6N8iQnYC&printsec=frontcover&source=gbs_summary_r&cad=0 2008-06-22 https://web.archive.org/web/20130910091333/http://books.google.com/books?id=5nAt6N8iQnYC&printsec=frontcover&source=gbs_summary_r&cad=0 10 सितंबर 2013 live कपोन के चेहरे के बाईं ओर तीन बार छुरा मारा गया। कपोन ने येल के अनुरोध पर गालुसियो से माफ़ी मांगी और अपने बाद के जीवन में उस हमलावर को अपने अंगरक्षक के रूप में काम पर रखा। कोब्लर, 36. Marilyn Bardsley http://www.trutv.com/library/crime/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/scarface_4.html Scarface 2008-03-29 Crime Library Al Capone https://www.webcitation.org/6HkCicfBK?url=http://www.trutv.com/library/crime/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/scarface_4.html 29 जून 2013 dead फोटो खिंचवाते समय कपोन अपने चेहरे के बाईं तरफ वाले जख्मी हिस्से को छुपाकर रखते थे और उसे युद्ध में लगी चोट के तौर पर बताते थे।कोब्लर, 15. लाइफ पत्रिका के 2002 के एक लेख मॉबस्टर्स एंड गैंगस्टर्स : फ्रॉम अल कपोन टू टोनी सोप्रानो' के अनुसार कपोन को उनके करीबी दोस्त "स्नौर्की" कहकर बुलाते थे।मॉबस्टर्स एंड गैंगस्टर्स फ्रॉम अल कपोन टू टोनी सोप्रेनो, लाइफ 2002. 30 दिसम्बर 1918 को कपोन शादी करना चाहते थे। उस समय उनकी आयु 21 वर्ष से कम थी इसलिए उनके माता पिता द्वारा उनकी शादी की अनुमति के लिए एक सहमति फार्म पर हस्ताक्षर किया जाना आवश्यक था। इस सहमति को स्वीकार कर लिया गया और कपोन ने में जोसेफिन कॉलिन से शादी की। उसी महीने की शुरुआत में उन्होंने उनके पुत्र एल्बर्ट फ्रांसिस ("सौनी") कपोन को जन्म दिया। कपोन अपनी पत्नी और बेटे को छोड़कर (वे बाद में आये थे) न्यूयॉर्क से शिकागो चले गए। कपोन ने 1923 में शहर के दक्षिण के पार्क मेनर हिस्से के 7244 साउथ प्रेयरी एवेन्यू में 5,500 अमेरिकी डॉलर में एक मामूली घर खरीदा.Hood Joel http://www.chicagotribune.com/features/lifestyle/chi-talk-caponeapr02,0,5381253.story Capone home on the market - Chicago Tribune Archives Chicagotribune.com 2009-04-02 2010-03-12 https://web.archive.org/web/20090405001226/http://www.chicagotribune.com/features/lifestyle/chi-talk-caponeapr02,0,5381253.story 5 अप्रैल 2009 live कपोन फाइव पॉइंट्स गिरोह के अपने गुरु जॉनी टोरियो के बुलाने पर वहां पहुंचे थे। टोरियो अपने कजिन की ब्लैक हैंड के साथ होने वाली कुछ पारिवारिक समस्याओं के निपटारे के लिए शिकागो पहुंचे थे। उन्होंने जल्द ही अपने कजिन के पति को परेशान करने वाले ब्लैक हैण्ड के सदस्यों को मारकर समस्या का समाधान कर दिया। उन्हें शिकागो में प्रोहिबिशन (निषेध) के बाद शुरू होने वाली बूट्लेगिंग (अवैध शराब की बिक्री) में व्यापार के कई अवसर दिखे. जेम्स "बिग जिम" कोलोसिमो द्वारा इस नए धंधे में आने से मना करने के बाद उनके आपराधिक साम्राज्य की कमान टोरियो के हाथ में आ गयी; कोलोसिमो की बाद में हत्या कार दी गयी (शायद फ्रेंकी येल द्वारा, हालाँकि उसके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही को सबूतों के आभाव के कारण बंद कर देना पड़ा था). Marilyn Bardsley http://www.trutv.com/library/crime/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/chicago_5.html Chicago 2008-04-03 Crime Library Al Capone https://www.webcitation.org/6HkCkALao?url=http://www.trutv.com/library/crime/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/chicago_5.html 29 जून 2013 dead कपोन भी उस समय एक बलात्कार तथा दो हत्याओं के संदिग्ध थे और अपने नए परिवार के लिए सुरक्षित स्थान तथा एक बेहतर काम की तलाश कर रहे थे।कोब्लर, 37. कपोन का पालन-पोषण अत्यंत धार्मिक परिवेश में हुआ था और उनकी माँ एक कट्टर रोमन कैथोलिक महिला थीं। सिसेरो, इलिनोइस में गतिविधियां May 2009 1923 में सुधारवादी मेयर विलियम एमेट डेवर के चुने जाने के बाद शिकागो शहर की सरकार ने शहर के अंदर के गैंगस्टरों पर दबाव बढ़ाना शुरू किया। अपने मुख्यालय को शहर के अधिकार क्षेत्र के बाहर ले जाने तथा अपनी गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित स्थान का निर्माण करने के लिए कपोन संगठन ने सिसेरो, इलिनोइस क्षेत्र में जबरन प्रवेश कर लिया। कपोन के नेतृत्व में यह सबसे बड़ी सफलताओं में से एक थी: 1924 में सिसेरो शहर की सरकार का अधिग्रहण. सिसेरो के गैंगस्टर माइल्स ओ'डोनेल तथा उसके भाई विलियम "क्लोंडाइक" ओ'डोनेल ने अपने आधिपत्य के बचाव के लिए कपोन से लड़ाई लड़ी. इस लड़ाई में 200 से अधिक मौतें हुईं जिनमे कुख्यात "हैंगिंग प्रोसिक्यूटर" बिल मैकस्विगिंस भी शामिल था। सिसेरो में 1924 के नगर परिषद के चुनाव शिकागो क्षेत्र के लंबे इतिहास में सबसे भ्रष्ट चुनाव के रूप में जाने गए जिसमें मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को ठगों द्वारा धमकाया गया था। कपोन द्वारा समर्थित मेयर पद का उम्मीदवार विशाल बहुमत से जीता लेकिन कुछ ही हफ़्तों बाद उसने घोषणा की कि वह कपोन को शहर से खदेड़ देगा। कपोन ने अपने कठपुतली मेयर से मुलाकात की और टाउन हॉल की सीढ़ियों पर उसको जमकर पीटा; गैंगस्टर की ताकत का यह शक्तिशाली उदाहरण था और टोरियो-कपोन गठबंधन की एक बड़ी जीत. कपोन के लिए यह घटना काफी दुखद बन गयी क्योंकि उनके भाई फ्रैंक को पुलिस द्वारा मार दिया गया। कपोन अपने भाई के अंतिम संस्कार में खूब रोये और उसके सम्मान में सिसेरो के सभी शराबखानों को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश दे दिए। कपोन के परिवार के अधिकांश सदस्य भी सिसेरो में आकर बस गए। 1930 में कपोन की बहन माफाल्डा की शादी जॉन जे. मेरीटोटे के साथ चेस्टोशोवा के सेंट मैरी में हुई। Added by bob armour http://timelines.com/1923/al-capone-moves-his-gangs-headquarters-to-cicero-illinois Al Capone moves his gang's headquarters to Cicero, Illinois Timelines.com 2010-03-12 https://web.archive.org/web/20110522102949/http://timelines.com/1923/al-capone-moves-his-gangs-headquarters-to-cicero-illinois 22 मई 2011 dead सिसेरो में कपोन के धन तथा शक्ति में वृद्धि 1925 में नॉर्थ साइड गैंग द्वारा हत्या के एक प्रयास में गंभीर रूप से घायल होने पर टोरियो ने भयभीत होकर अपने धंधे को कपोन के हवाले कर दिया और इटली लौट गए। प्रोहिबिशन के दौरान शिकागो अंडरवर्ल्ड के बड़े हिस्से पर नियंत्रण के कारण कपोन का काफी दबदबा था और एक अनुमान के अनुसार उनके संगठन की सालाना आय 100 मिलियन अमेरिकी डॉलरपरचेजिंग पावर ऑफ मनी इन दी यूनाइटेड स्टेट्स फॉर्म 1774 टू 2008." ऑनलाइन कैलकुलेटर अपेयर्स ऑन दी राईट साइड ऑफ वेबसाइट. http://www.measuringworth.com/ppowerus/index.php https://web.archive.org/web/20090429045210/http://www.measuringworth.com/ppowerus/index.php 29 अप्रैल 2009 थी। यह धन वेश्यावृत्ति और जुआ जैसे सभी प्रकार के अवैध तरीकों से जुटाया जाता था, हालांकि सबसे अधिक धन उनको शराब की अवैध बिक्री से मिलता था। उन दिनों कपोन की आदत थी कि अपने क्लब के लिए नयी वेश्याओं का वे खुद "साक्षात्कार" करते थे।1 मांग की पूर्ति के लिए एक परिवहन नेटवर्क था जो अवैध शराब को ईस्ट कोस्ट के रम-रनर्स तथा डेट्रायट के पर्पल गैंग से मंगाता था, इसके अतिरिक्त मिडवेस्टर्न मूनशाइन ऑपरेशन के रूप में शराब को स्थानीय तौर पर भी उत्पादित किया जाता था और अवैध ब्रुअरीज द्वारा भी आपूर्ति की जाती थी। अवैध शराब की बिक्री से मिलने वाले धन के कारण शिकागो के राजनितिक तथा क़ानूनी गलियारों में कपोन की पकड़ काफी मजबूत हो गयी। जल्द ही उन्होंने शिकागो के लेक्सिंग्टन होटल में एक मुख्यालय स्थापित कर लिया। सेंट वेलेंटाइन दिवस को होने वाले नरसंहार के बाद इस मुख्यालय को "कपोन्स कासल" के नाम से जाना जाने लगा। अपने संगठित अपराध (जिसमे शिकागो के मेयर विलियम "बिग बिल" थॉम्पसन को रिश्वत देना शामिल है) तथा भ्रष्टाचार के बल पर कपोन का गिरोह बिना किसी क़ानूनी अड़चन के स्वतंत्र रूप से काम करता था और पूरे शिकागो में कैसीनो तथा शराबखाने चलाता था। अपने धन के बल पर कपोन एक विलासितापूर्ण जीवन जीते थे जिसमें शामिल थे कस्टम सूट, सिगार, बेहतरीन खान-पान (आयोवा की टेम्पलटन राई उनकी पसंदीदा शराब थी), गहने, तथा महिलाओं का साथ. मीडिया भी उनकी तरफ आकर्षित हुई; उनकी पसंदीदा प्रतिक्रिया थी, "मैं तो केवल एक व्यापारी हूँ जो लोगों को उनकी पसंद की चीजें प्रदान करता है", तथा, "मैं तो केवल लोगों की मांग को पूरा करता हूँ." कपोन एक सेलिब्रिटी बन चुके थे। गिरोहों के युद्ध thumb|शिकागो, इलिनोइस में स्थित लेक्सिंग्टन होटल, जो कपोन के मुख्यालय के रूप में कार्य करता था जिस हिंसा के बल पर कपोन को अभूतपूर्व आपराधिक सफलता प्राप्त हुई उसके कारण उनको अपने प्रतिद्वंदियों का क्रोध भी झेलना पड़ा, खासकर नॉर्थ साइड गैंगस्टर्स हाईमी वीस तथा बग्स मोरान का जो उनके कट्टर विरोधी थे। कपोन की कार को कई बार गोलियों से छलनी किया गया था। 20 सितंबर 1926 की एक दहला देने वाली घटना में नॉर्थ साइड गैंग ने कपोन के गिरोह पर उस समय गोलियाँ बरसायीं जब वे हौथौर्न होटल के रेस्तरां में खाना खा रहे थे। दस वाहनों के एक काफिले ने थॉम्पसन सबमशीन गन्स तथा शॉटगन्स का प्रयोग करते हुए होटल के बाहरी हिस्से तथा पहली मंजिल पर स्थित रेस्तरां को गोलियों से छलनी कर दिया। कपोन के अंगरक्षक (फ्रेंकी रियो) ने गोलियों की आवाज सुनते ही सबसे पहले उनको जमीन पर गिरा दिया और "दी बिग फेलो" के ऊपर लेट गया जबकि मुख्यालय में चारों तरफ गोलियों की बौछार हो रही थी। आसपास के कई लोग गोलियों तथा कांच के टुकड़ों से जख्मी हो गए; एक छोटा लड़का तथा उसकी माँ भी उसकी चपेट में आ गये। माँ की आंखों की रौशनी चले जाने का खतरा था यदि कपोन ने उनका सबसे महंगा इलाज न करवाया होता। http://www.hymieweiss.com/1926%20-%20A%20goddamn%20crazy%20place!.htm hymieweiss hymieweiss 2010-03-12 https://web.archive.org/web/20101108063838/http://www.hymieweiss.com/1926%20-%20A%20goddamn%20crazy%20place%21.htm 8 नवंबर 2010 dead इस घटना ने कपोन को संधि करने के लिए प्रेरित किया। लेकिन वे सफल नहीं हुए. इन हमलों के बाद कपोन ने अपनी कैडिलाक में बुलेट प्रूफ शीशे, रन-फ़्लैट टायर, तथा पुलिस साइरन लगवाये. अपने ऊपर होने वाले प्रत्येक जानलेवा हमले (मोरान द्वारा, जो लगभग निश्चित रूप से इन सभी हमलों में शामिल था) के बाद वे धीरे धीरे टूटने लगे। इस कार को 1932 में ट्रेजरी विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया और बाद में राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी. रूजवेल्ट की लिमोसिन के तौर पर इस्तेमाल किया गया।By  Mike M. Ahlers and Eric Marrapodi CNN http://edition.cnn.com/2009/POLITICS/01/06/driving.obama/index.html#cnnSTCOther1 Obama's wheels: Secret Service to unveil new presidential limo - CNN.com Edition.cnn.com 2009-01-06 2010-03-12 https://web.archive.org/web/20101009002920/http://edition.cnn.com/2009/POLITICS/01/06/driving.obama/index.html#cnnSTCOther1 9 अक्तूबर 2010 live कपोन ने लेक्सिंग्टन होटल के अपने मुख्यालय, 22 वीं स्ट्रीट (जिसका नाम बाद में बदल कर सेर्मेक रोड कर दिया गया) तथा मिशिगन एवेन्यू पर चौबीस घंटे सशस्त्र अंगरक्षकों का पहरा बैठा दिया। ऐसा माना जाता था कि शिकागो के बाहर भी कपोन के कई ठिकाने और अड्डे थे, जैसे कि ब्रुकफील्ड, विस्कोंसिन; जॉनसन सिटी, टेनेसी; सेंट पॉल, मिनेसोटा; ओलीन, न्यूयॉर्क; फ्रेंच लिक, तथा टेरे हौते, इंडियाना; ड्यूब्यूक, आयोवा; जैक्सनविले, फ्लोरिडा; ग्रैंड हेवेन, मिशिगन और लांसिंग, मिशिगन और हॉट स्प्रिंग्स, अरकांसास; जहां न्यूयॉर्क गोफर गैंग का पूर्व सदस्य ओनी "दी किलर" मैडेन रिटायर होने के बाद पोस्टमास्टर की बेटी से शादी करके रहता था। ओनी और उसके पुराने गिरोह का आपसी संपर्क हमेशा बना रहा और एक सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए उनका हमेशा वहां स्वागत था। लकी लूसिआनो को पहली बार हॉट स्प्रिंग्स में गिरफ्तार किया गया था। एहतियात के तौर पर कपोन और उनके गिरोह के सदस्य कई बार शिकागो के ट्रेन डिपो में अचानक ही पहुंचकर रात्रि की गाड़ियों के पूरे पुलमैन स्लीपर कोच को बुक कर लेते थे और क्लीवलैंड, ओमाहा, कैनसस सिटी और अरकांसास के लिटिल रॉक / हॉट स्प्रिंग्स जैसी जगहों पर जाकर स्थानीय अधिकारियों की पूर्ण जानकारी तथा उनकी मिलीभगत के साथ गलत नामों से लक्जरी होटलों के सुइट्स में पूरा हफ्ता बिताते थे। 1928 में कपोन ने फ्लोरिडा के पाम आइलैंड में मियामी बीच के निकट 14 कमरों का एक शानदार घर ख़रीदा. सेंट वेलेंटाइन दिवस का नरसंहार Saint Valentine's Day massacre 14 फ़रवरी 1929 का खूनी खेल लगभग पांच साल पहले से शिकागो के नॉर्थ साइड गिरोह के नेता डियोन ओ'बानियों की हत्या के साथ शुरू हुआ था। उस समय शहर में अवैध शराब की बिक्री का धंधा ओ'बानियों द्वारा संचालित नॉर्थ साइड गिरोह तथा जॉनी टोरियो और उसके पिट्ठू अल कपोन द्वारा नियंत्रित साउथ साइड गिरोह के बीच बंटा हुआ था। नवम्बर 1924 में टोरियो ने ओ'बानियों की हत्या का आदेश दे दिया और इस प्रकार शहर में एक भीषण युद्ध शुरू हो गया। उसके जल्द ही बाद नॉर्थ साइडर्स ने जवाबी हमला किया और टोरियो को उसके घर के बाहर लगभग मार ही डाला। मौत को इतने करीब से देखने के बाद उसने शहर छोड़ दिया और अपने धंधे की कमान कपोन को सौंप दी; सितम्बर 1926 में कपोन स्वयं भी मरते मरते बचे थे। ऐसा माना जाता है कि कपोन ने ही शताब्दी की सबसे कुख्यात गैन्गलैंड हत्या, 1929 में शिकागो के नॉर्थ साइड में स्थित लिंकन पार्क इलाके के सेंट वेलेंटाइन दिवस नरसंहार, के आदेश दिए थे। हालाँकि, 2122 नॉर्थ क्लार्क स्ट्रीट के एक गैरेज (उस समय एसएमसी कर्टज कंपनी) में सात लोगों की हत्या तथा इसमें कपोन की भूमिका के विवरणों के बारे काफी मतभेद है। इस अपराध के लिए कभी किसी के ऊपर कोई मुकदमा नहीं चला. यह नरसंहार कथित तौर पर कपोन के गिरोह द्वारा बग्स मोरान के नॉर्थ साइड गैंग पर जवाबी हमला करने की एक कोशिश था। क्योंकि यह गैंग काफी दबंग हो गया था और इसने कपोन के शराब से लदे ट्रकों का अपहरण किया, गिरोह द्वारा नियंत्रित यूनिओने सिसिलियाने के दो अध्यक्षों की हत्या करवाई तथा कपोन के एक शीर्ष पदस्थ व्यक्ति जैक मैकगर्न की तीन बार हत्या करवाने की कोशिश की। St. Valentine's Day Massacre Part I: Introduction. https://web.archive.org/web/20160718054829/http://www.hymieweiss.com/St.%20Valentine%27s%20Day%20Part%20I.htm 18 जुलाई 2016 2009-05-03 को प्राप्त किया गया। अपने शिकार की आदतों और गतिविधियों की निगरानी करने के लिए कपोन के आदमियों ने मोरान के मुख्यालय की तरह काम करने वाले ट्रकिंग गोदाम के सामने एक मकान किराये पर ले लिया। गुरूवार 14 फ़रवरी 1929 की सुबह कपोन के आदमी ने पुलिस की पोशाक पहने बंदूकधारियों को "रेड (छापा)" शुरू करने का इशारा किया। नकली पुलिस ने किसी संघर्ष के बिना ही सातों लोगों को दीवार के सहारे खड़ा कर दिया और उसके बाद अपने मशीनगनधारी साथियों को इशारा कर दिया। इन सातों लोगों को मशीन गन तथा शॉट गन से गोलियाँ मारी गयीं, प्रत्येक को 15-20 या इससे भी अधिक गोलियाँ लगी थीं। नरसंहार की तस्वीरों ने जनता को एकदम दहला कर रख दिया और लोगों की नज़र में कपोन की छवि काफी खराब हो गयी, इसने सरकारी एजेंसियों को उनकी गतिविधियों की कड़ी निगरानी करने के लिए प्रेरित किया। दोषसिद्धि और कारावास 1929 में ब्यूरो के प्रोहिबिशन एजेंट एलियट नेस ने प्रोहिबिशन के उल्लंघन का दोष साबित करने की कोशिशों के तहत कपोन तथा उनके व्यवसाय की जांच शुरू की। हालांकि, कपोन के आयकर उल्लंघन से संबंधित जांच को फ्रैंक जे. विल्सन द्वारा किया गया, क्योंकि सरकार का मत था कि दोषसिद्धि की संभावना इस मामले में ज्यादा है। thumb|left|इस्टर्न स्टेट पेनीटेंशियरी में अल कपोन का सेल (कक्ष)1931 में कपोन को आयकर चोरी तथा वोल्सटीड एक्ट के कई उल्लंघनों का दोषी पाया गया। उनके खिलाफ सबूतों की भरमार होने के कारण उनके वकील ने सौदे की याचिका दायर की लेकिन पीठासीन न्यायाधीश ने चेतावनी दी कि हो सकता है वे सजा के लिए अभियोजन पक्ष की सिफारिशों को न मानें, इसलिए कपोन ने अपने दोषी होने की याचिका को वापस ले लिया। नेस के आदमियों को उनके द्वारा संभावित ज्यूरी सदस्यों को रिश्वत देने की योजना का पता चल गया। इसलिए संभावित ज्यूरी सदस्यों के दल को एक दूसरे मामले के दल के साथ बदल दिया गया और कपोन की योजना धरी रह गयी। एक लंबे मुक़दमे के बाद उन्हें आयकर चोरी के कुछ मामलों में दोषी पाया गया (वोल्सटीड एक्ट के उल्लंघनों को हटा लिया गया था). जज ने उन्हें भारी जुर्माने के साथ ग्यारह वर्षों की सजा सुनाइ और उनकी कई संपत्तियों के अधिग्रहण के आदेश दे दिए गए। उनकी अपील को ठुकरा दिया गया। मई 1932 में कपोन को अटलांटा यूएस के कठोर फेडरल कारावास में भेज दिया गया, लेकिन वे वहां भी विशेषाधिकारों को प्राप्त करने में सफल रहे। बाद में कुछ समय के लिए उन्हें लिंकन हाइट्स जेल में भी रखा गया। उसके बाद उन्हें एल्काट्राज़ भेज दिया गया जहाँ की कड़ी सुरक्षा तथा सख्त वार्डन ने यह सुनिश्चित किया कि कपोन का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क न रहे। अपने साथियों के साथ उनके अलगाव और दिसम्बर 1933 में प्रोहिबिशन के हटाये जाने से उनकी शक्ति और दबदबे में काफी कमी आई। जनवरी 2010 हालांकि अपनी नयी परिस्थितियों के साथ उन्होंने अपने को काफी अच्छे से ढाल लिया, लेकिन अपनी युवावस्था की सिफिलिस बीमारी के बढ़ने के साथ उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। इस बीमारी के उपचार के लिए पेनिसिलिन जैसी एंटीबायोटिक मौजूद थीं लेकिन सिफिलिस के संबंध में उनकी उपयोगिता के बारे में किसी को पता नहीं था। अपनी सजा के अंतिम वर्ष को उन्होंने काफी भ्रमित तथा हताश अवस्था में जेल के अस्पताल में काटा.http://www.trutv.com/library/crime/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/chapter_11.html Al Capone: Chicago's Most Infamous Mob Boss - The Crime library. 24 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20131104161108/http://www.trutv.com/library/crime/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/chapter_11.html 4 नवंबर 2013 dead कपोन ने 6 जनवरी 1939 को एल्काट्राज़ में अपनी सजा की अवधि को पूरा किया और उसके बाद उन्हें दुष्कर्म (मिसडिमीनर) की सजा काटने के लिए एक वर्ष के लिए कैलिफोर्निया के टर्मिनल आइलैंड में फेडरल करेक्शनल इंस्टीट्यूशन में भेज दिया गया। 16 नवम्बर 1939 को पैरोल पर छूटने के बाद उन्होंने अस्पताल में कुछ समय बिताया और उसके बाद पाम आइलैंड, फ्लोरिडा स्थित अपने घर लौट आये। जनवरी 2010 स्वास्थ्य का खराब होना और मृत्यु जनवरी 2010 कारावास के बाद संगठित अपराध में कपोन के नियंत्रण तथा रूचि में तेजी से कमी आई और छूटने के बाद वे अपने संगठन को फिर से चलाने में असमर्थ रहे। उनका वज़न घट गया और न्यूरोसिफिलिस के कारण उनका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी काफी बिगड़ गया। वे अक्सर कम्युनिस्टों, विदेशियों और जॉर्ज मोरान के बारे में बड़बड़ाते रहते थे; उन्हें लगता था कि मोरान अभी भी ओहायो जेल के अपने कक्ष से उनको मारने की साजिश रचने में जुटा हुआ है। 21 जनवरी 1947 को कपोन को दिल का दौरा आया। बाद में उन्हें होश आ गया और उनकी हालत सुधरने लगी लेकिन 24 जनवरी को वे निमोनिया से ग्रस्त हो गए। अगले दिन आने वाला दिल का दौरा घातक सिद्ध हुआ। कपोन को शिकागो के दक्षिण पश्चिम में स्थित माउंट ओलिवेट कब्रिस्तान में उनके पिता गेब्रिएल तथा भाई फ्रैंक की कब्रों के बीच दफनाया गया। हालांकि, मार्च 1950 में परिवार के तीनों सदस्यों के अवशेषों को शिकागो के पश्चिम में हिलसाइड, इलिनोइस स्थित माउंट कारमेल कब्रिस्तान में ले जाया गया। लोकप्रिय संस्कृति में उनका स्थान 20 वीं सदी के सबसे कुख्यात अमेरिकी अपराधियों में से एक कपोन कई लेखों, पुस्तकों तथा फिल्मों के विषय रहे हैं। कपोन के व्यक्तित्व और चरित्र को उनकी मृत्यु के बाद से ही फिक्शन लेखन में क्राइम लॉर्ड्स तथा आपराधिक मास्टरमाइंड्स के एक मॉडल के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अपराधियों की नीले रंग का सूट तथा तिरछी टोपी पहने हुए स्टीरियोटिपिकल इमेज (पारंपरिक छवि), कपोन की तस्वीरों पर आधारित है।http://www.archives.gov/southeast/exhibit/popups.php?p=4.1.3 Larger Images Archives.gov 2010-03-12 https://web.archive.org/web/20101108050359/http://www.archives.gov/southeast/exhibit/popups.php?p=4.1.3 8 नवंबर 2010 live उनके उच्चारण, तौर-तरीके, चेहरे तथा कभी कभार उनके शरीर की बनावट, तथा उनके नाम की पैरोडीज को कई कॉमिक्स, फिल्मों, तथा साहित्य में गैंगस्टरों के लिए इस्तेमाल किया गया है। साहित्य मारियो पूजो की 1969 की नॉवेल दी गॉडफादर में कपोन ने 1933 के काल्पनिक मॉब युद्ध में एक छोटी भूमिका निभाई है। वास्तविकता यह है कि कपोन 1933 से जेल में थे। दिसंबर 1933 में बनने वाली म्यूज़िकल एनी में एक केबिनेट सदस्य ने कहा कि "हम कपोन को अभी तक पकड़ नहीं पाए हैं !". वास्तविकता यह है कि वे पहले से ही जेल में थे। किंकी फ्राइडमेन की नॉवेल दी लव साँग ऑफ जे. एडगर हूवर ' में कपोन को दर्शाया गया था। किम न्युमैन और यूजीन ब्रायन की नॉवेल '''बैक इन दी यूएसएसए में अल कपोन को ऑल्टरनेट हिस्ट्री यूनाइटेड सोशलिस्ट स्टेट्स ऑफ अमेरिका के प्रेसिडेंट और चेयरमैन के रूप में दिखाया गया है जो जोसफ स्टालिन के समान है। जिमी होफा तथा फ्रैंक निटी, व्याचेस्लाव मोलोटोव तथा लावरेंटी बेरिया का स्थान लेते हैं। इसके आलावा हाल ही में जेनिफर श्लोदेंको द्वारा अल कपोन डज माई शर्ट्स ' नामक एक ऐतिहासिक फिक्शन किताब लिखी गयी है। पीटर एफ. हैमिल्टन की नाइट्स डॉन ट्रीयोलोजी ' में कपोन की आत्मा ब्रैड लवग्रोव नामक एक आदमी के शरीर पर कब्ज़ा कर लेती है और वह अंततः 'दी ऑर्गेनाइजेशन' नामक एक समूह का निर्माण करता है जो न्यू कैलिफोर्निया ग्रह के ऊपर कब्ज़ा करके कंफेडरेशन के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। ओनियन सेटाईरिकल जर्नल में सीपीए-ओएनई एक ऑफिस अकाउंटिंग गैंग का एक प्रमुख सदस्य है जिसका मुखिया हरबर्ट कॉर्नफेल्ड है। फिल्म और टेलीविजन कपोन को निम्न द्वारा स्क्रीन पर दर्शाया गया है: रॉड स्टेगर द्वारा अल कपोन (1959) में. नेविल ब्रांड, दी जॉर्ज रेफ्ट स्टोरी (1961). नेविल ब्रांड, दी अनटचेबल्स (1959-1961) जोस केल्वो, ड्यू माफिओसी कंट्रो अल कपोन (1966). जेसन रॉबर्ड्स, दी सेंट. वेलेंटाइंस डे मैसकर (1967). बडी लेस्टर, पुअर डेविल (1973) बेन गेज़र, कपोन (1975). रॉबर्ट डे नीरो, दी अनटचेबल्स (1987). एरिक रॉबर्ट्स, दी लॉस्ट कपोन (1990) विलियम फोरसिथ, दी अनटचेबल्स (1993-1994) विलियम डेवेन, Lois & Clark: The New Adventures of Superman (एपिसोड 2.7, दैट ओल्ड गैंग ऑफ माइन, 1994) एंथोनी लापेग्लिना, रोड टू प्रिडिक्शन 2002).Video Beat: 'Perdition' exudes a hellish beauty http://www.seattlepi.com/movies/110543_vid01.shtml Seattle Post-Intelligencer 2003-03-01 2009-09-12 जॉन बेर्नथल, Night at the Museum: Battle of the Smithsonian (2009).Lael Loewenstein Night at the Museum: Battle of the Smithsonian http://www.variety.com/review/VE1117940315.html?categoryid=31&cs=1 Variety 2009-05-20 2009-09-12 https://web.archive.org/web/20100815082611/http://www.variety.com/review/VE1117940315.html?categoryid=31&cs=1 15 अगस्त 2010 live कपोन पर आधारित चरित्रों को निभाने वाले कलाकारों में शामिल हैं: दी सीक्रेट सिक्स (1931) में लूईस 'लूई' स्कोर्पियो का किरदार वैलेस बीर्य ने निभाया था।Kim Newman Phil Hardy The BFI companion to crime 2009-09-12 1997 Cassell 0304332151 247004388 72–73 http://books.google.co.za/books?id=agfHUakbj5kC&pg=PA73&lpg=PA73&dq=%22Barry+Sullivan%22+capone&source=bl&ots=EzxDcfye59&sig=EolUsBQjSaoIZnUBQffBerN1E9c&hl=en&ei=bd6rSpaYOYnbjQfJpv3cBw&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=1#v=onepage&q=%22Barry%20Sullivan%22%20capone&f=false बैड कंपनी (1931) में रिकार्डो कोरटेज ने गोल्डी गोरिओ का किरदार निभाया था। सिटी स्ट्रीट्स (1931) में पॉल लुकास, बिग फैलो मस्काल. स्केयर्फेस (1932) में पॉल मुनि एंटोनियो 'टोनी' केमोंट. दी बीस्ट ऑफ दी सिटी (1932) में जीन हेर्शोल्ट, सैम्यूल 'सैम' बेल्मोंट. ऑके, अमेरिका में एडवर्ड अर्नोल्ड, ड्यूक मॉर्गन ! (1932). गेब्रियल ओवर दी वाइट हाउस (1933) में सी. हेनरी गॉर्डन, निक डायमंड. एल्केट्राज़ द्वीप (1937) में जॉन लिटेल, 'गेट' ब्रैडी. दी गैंगस्टर (1947) में बैरी सुलेवान, शुबुनका. दी अंडरकवर मेन (1949) में राल्फ वोल्की, बिग फैलो. पीट कैलीज़ ब्लूज़ (1955) में एड्मोंड ओ'ब्रिएन, फ्रान मैककर्ग. पार्टी गर्ल (1958) में ली जे. कॉब्ब, रीको एंजेलो. सम लाइक इट हॉट (1959) में स्पेट्स कोलंबो के रूप में जॉर्ज राफ्ट और लिटिल बोनपार्ट के रूप में निहेमियाह पर्सोफ्फ़. स्केयर्फेस (1983) में अल पेकिनो, टोनी मोंटना. डिक ट्रेसी (1990) में अल पचीनो, अल्फोंस "बिग बॉय". अन्य मीडिया एनिमे 'सोल ईटर' में, अल कपोन तथा उसके गिरोह के 98 सदस्यों की शैतानी आत्माओं को ब्लैकस्टार तथा सुबाकी के लक्ष्य के रूप में दिखाया गया है। वह प्रत्येक वाक्य को "यू नो?(जानते हो?)" शब्दों के साथ समाप्त करता था, बिलकुल माफिया लोगों की तरह. मिलर्स क्रॉसिंग के जॉन पोलीटो ने कार्टून नेटवर्क की एनिमेटेड सीरीज टाइम स्क्वाड ' के एक एपिसोड में अल कपोन की आवाज दी है। संगीत एल्केमिस्ट द्वारा उत्पादित और कीक डा स्नीक द्वारा अभिनीत, प्रोडिजी के गाने "अल कपोन ज़ोन"http://new.music.yahoo.com/alchemist/tracks/al-capone-zone--207389271 संग्रहीत प्रति 24 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20120322152333/http://new.music.yahoo.com/alchemist/tracks/al-capone-zone--207389271 22 मार्च 2012 live में अल कपोन का नाम कई बार आया है। अल कपोन ने जेल में रहते हुए मैडोना मिया नामक गाने को ट्रांस्क्राईब (लिखित रूप प्रदान) किया था। मई 2009 में उनके द्वारा इस गीत के गायन को इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड किया गया था। 1967 में प्रिंस बस्टर का गाना "अल कपोन" यूके टॉप 20 में पहुंचा था। अल कपोन को ब्रिटेन के बैंड पेपर लेस के गाने "दी नाइट शिकागो डाइड" में उल्लेखित किया गया है, जिसमें अल कपोन के गिरोह तथा शिकागो पुलिस के बीच एक काल्पनिक लड़ाई का वर्णन किया गया है। 1990 में सर्बियाई बैंड रिल्जा कोरबा ने अपने एल्बम '''कोजा नोस्त्रा ' को रिलीज़ किया जिसके गाने "अल कपोन" में कपोन का नाम आया है। क्वीन के गाने स्टोन कोल्ड क्रेजी ' में फ्रेडी मर्करी का कहना है कि "वे स्वयं को अल कपोन समझ रहे थे". "यंग अल कपोन" गाने को पंक बैंड रैन्सिड के एल्बम "रैन्सिड 2000" से लिया गया है। वायोलेंट फेम्मिस अपने गाने "टू दी कील" में अल कपोन के लिए इन शब्दों का प्रयोग करते हैं: 'आई एईंट नो किड शिकागो, आई एईंट नो अल कपोन.' 'आई सेड आई डोंट लिव इन शिकागो, आई डोंट नो अल कपोन' कनाडा के बैंड स्टीरियो अपने गाने "टर्न इट अप" में कपोन के लिए लिखता है: "आई वोंट जस्ट कील इट, इम्मा अल कपोन इट" कॉमिक्स टिनटिन इन अमेरिका में, बॉय रिपोर्टर टिनटिन कपोन को पकड़ लेता है लेकिन एक पुलिसवाले की गलती से कपोन छूट जाते हैं। अल कपोन एकमात्र ऐसे वास्तविक व्यक्ति हैं जिन्हें टिनटिन की किसी पुस्तक में दिखाया गया है। कपोन तथा एलियट नेस को राऊल कौविन द्वारा लिखित फ्रेंको बेल्जियम कॉमिक्स सीरीज "सैमी " में नियमित तौर पर सहायक चरित्रों के रूप में दर्शाया जाता है। माँगा सीरीज सोल ईटर में अल कपोन को मनुष्यों की आत्मा का भक्षण करने वाले लोगों के मॉब बॉस के रूप में दिखाया गया है। बाद में एक अंगरक्षक द्वारा एक जवान चुड़ैल की रक्षा करते हुए उनको मार दिया जाता है। माँगा सीरीज "वन पीस" में समुद्री लुटेरों का सरगना कपोन 'गैंग'बेज, अल कपोन पर आधारित है। 1980 की मिनीसीरीज 'किड एटरनिटी के पहले संस्करण में अल कपोन को एक ऐतिहासिक हस्ती के रूप में दिखाया गया है जिसे नायक द्वारा युद्ध में सहायता हेतु बुलाया जाता है। रॉबिन वुड द्वारा लिखित 'सावारीज ' में नायक एक आदमी को मरने की गेम्स (खेल) प्लेस्टेशन 2 रोल प्लेयिंग गेम में Shadow Hearts: From the New World, उन्हें मारने के लिए एक हत्यारे को भेजे जाने पर पार्टी द्वारा कपोन को एल्काट्राज़ से निकालना आवश्यक है। उसके बाद वे पार्टी के बहुत आभारी हो जाते हैं और कई अवसरों पर उनकी सहायता करते हैं। प्लेस्टेशन 2 गेम में Scarface: The World Is Yours एक कार है जिसे कपोन की कार कहा गया है। वर्म्स 3डी में "कपोन" नामक एक सेलेक्टेबल साउंडबैंक है। चुने जाने पर टीम के वर्म्स (कीड़े) गैंगस्टरों के विशिष्ट उच्चारण के साथ बोलते हैं और कई गैंगस्टर फिल्मों तथा टीवी कार्यक्रमों द्वारा प्रचलित किये गए प्रसिद्ध इतालवी स्लैंग शब्दों का प्रयोग करते हैं। एंटरप्राइज (उद्यम) कपोन के शिकागो ने कई डाइनिंग इस्टेब्लिशमेंट को थीम प्रदान की हैं। 'कपोन्स ' नाम के रेस्तरां को नॉरिसटाउन, (पेंसिल्वेनिया, यूएसए), वैंकूवर (बीसी, कनाडा) तथा ताइपेई (ताईवान) जैसे दूर दराज के शहरों में भी पाया जा सकता है। http://www.google.co.uk/search?q=capone's+restaurant&hl=en&btnG=Google+Search&start=0 इन्हें भी देखें अमेरिकी माफिया डिप्रेशन-एरा अपराधियों की सूची स्कारफेस (1932 फिल्म) स्कारफेस (1983 फिल्म) अल कपोन के वॉल्ट (तिजोरी) का रहस्य ऑर्गेनाइज्ड अपराध की समयरेखा सन्दर्भ 2 अग्रिम पठन कोब्लर, जॉन. कपोन: दी लाइफ एंड टाइम्स ऑफ अल कपोन. न्यू यॉर्क: दा कैपो प्रेस, 2003. आईएसबीएन 0-306-81285-1 पस्ले, फ्रेड डी. अल कपोन: दी बायोग्राफी ऑफ ए सेल्फ-मेड गार्डन सिटी, न्यू यॉर्क: गार्डन सिटी पब्लिशिंग कं., 2004. आईएसबीएन 1-4179-0878-5 शौइनबर्ग, रॉबर्ट जे. मिस्टर कपोन. न्यू यॉर्क: हार्परकोलिन्स पब्लिशर्स, 1992. आईएसबीएन 0-688-12838-6 फेरारा, एरिक - गैंगस्टर्स, मर्डर्रस एंड वेइर्डोस ऑफ दी लोअर इस्ट साइड; ए सेल्फ-गाइडेड वॉकिंग टूर 2008 मैकडॉनेल्ड, एलेन. डेड फेमस - अल कपोन और उनके गैंग स्कलैस्टिक. बाहरी कड़ियाँ Listen online – The Life Story of Al Capone - The American Storyteller Radio Journal Miami Beach USA दी अन-वेल्कम्ड विजिटर: मियामी में अल कपोन. (तस्वीरों के साथ) Obituary, NY Times, January 26, 1947 Capone Dead At 48; Dry Era Gang Chief Complete FBI files on Al Capone 170 http://www.crimelibrary.com/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/hart_10.html?sect=15 A short profile of his older brother Vincenzo https://web.archive.org/web/20071227021425/http://www.crimelibrary.com/gangsters_outlaws/mob_bosses/capone/hart_10.html?sect=15 27 दिसंबर 2007 24 सितंबर 2010 dead An article on the Brothers Capone 135330 Al Capone एट दी क्राइम लाइब्रेरी मिस्टर कपोन के लेखक रॉबर्ट एल. शौइनबर्ग द्वारा लिखित Al Capone bio 'मैडोना मिया' के लिए AlCaponeFanClub ऑफिशियल वेबसाईट Chicago Outfit Boss 1925–1932 Johnny Torrio Frank Nitti श्रेणी:1899 में जन्म श्रेणी:1947 में मृत्यु श्रेणी:अल कपोन श्रेणी:एल्केट्राज़ कैदियों श्रेणी:टेक्स क्राइम के दोषी अमेरिकी लोग श्रेणी:बूट्लेगर्स (शराब की तस्करी) श्रेणी:शिकागो आउटफिट बॉसेस श्रेणी:मिसूरी में रोग से संबंधित मौतें श्रेणी:फाइव प्वाइंट्स गैंग श्रेणी:इटेलियन मूल के अमेरिकी मॉबस्टर्स श्रेणी:गिरोह का नेता श्रेणी:ब्रुकलीन के लोग श्रेणी:शिकागो, इलिनोइस के लोग श्रेणी:निषेध काल के गैंगस्टर्स श्रेणी:अछूत श्रेणी:शिकागो आउट्फिट मॉबस्टर्स (गुंडे) श्रेणी:गूगल परियोजना