411 REFERENCE · Wikipedia
कैरोलिंगियाई साम्राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैरोलिंगियाई साम्राज्य (800-887) पर प्रारंभिक मध्य युग में पश्चिमी तथा मध्य यूरोप में फ्रैंकों का आधिपत्य था। इस पर कैरोलिंगियाई राजवंश का शासन था। इस राजवंश ने 751 ई. से फ्रैंक्स के राजाओं के रूप में तथा 774 ई. से इटली में लोम्बार्ड्स के राजाओं के रूप में राज किया था। 800 ई. में फ्रेंकी राजा शारलेमेन को पोप लियो तृतीय ने रोम में सम्राट का ताज पहनाया था ताकि रोमन साम्राज्य का दर्जा बीजान्टिन साम्राज्य से पश्चिमी यूरोप को दिया जा सके। सम्राट लुईस द पियस की मृत्यु के बाद हुए गृहयुद्ध (840-843) के बाद साम्राज्य स्वायत्त राज्यों में विभाजित हो गया। साम्राज्य की एकता और कैरोलिंगियाओं के वंशानुगत अधिकार को स्वीकार किया जाता रहा। 884 ई. में चार्ल्स द फैट ने सभी कैरोलिंगियाई राज्यों को अंतिम बार पुनः एकीकृत किया। 887 ई. में फ्रैंकी कुलीन वर्ग ने उसे पदच्युत कर दिया। 888 में उसकी मृत्यु होते ही साम्राज्य पूरी तरह से बिखर गया।
== इतिहास ==
यद्यपि चार्ल्स मार्टेल पश्चिमी यूरोप का पूर्ण शासक था फिर भी उसने खुद को साम्राज्य का सम्राट घोषित नहीं किया। उनके पुत्र पेपिन तृतीय और पौत्र शारलेमेन ने ज़रूर स्वयं को साम्राज्य का सम्राट घोषित किया था।
इबेरियाई सारासेनस ने भारी अरब घुड़सवार सेना के साथ बर्बर हल्की घुड़सवार सेना को सम्मिलित करके एक दुर्जेय सेना बनाई। यह सेना कभी पराजित नहीं हुई थी। इनकी प्रतिपक्षी ईसाई यूरोपीय सेनाओं के पास रकाब के शक्तिशाली हथियार की कमी थी। ईसाई यूरोपीय सेनाओं पर जीत से चार्ल्स को मार्टेल ("हथौड़ा") का ख़िताब मिला।
== इन्हें भी देखें ==
कनेम-बोर्नु साम्राज्य
कैरल–सुपे सभ्यता
जर्मनी साम्राज्य
== संदर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==