411 REFERENCE · Wikipedia
सेशेल्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेशेल्स गणराज्यRepiblik SeselRépublique des Seychelles Republic of Seychelles सेशेल्स Flag of the Seychelles.svg Coat of Arms of the Republic of Seychelles.svg LocationSeychelles.png "Finis Coronat Opus"(लैटिन)"अन्त मुकुट काम" कोस्ते सेसेल्वा अंग्रेजी, फ्रांसीसी, सेशल्स क्रेयोल सेशेल्स विक्टोरिया 4 37 S 55 27 E विक्टोरिया गणतंत्र राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन 197 वाँ 1E+8 451 174 नगण्य 80,699 205 वाँ 2005 178 458 60 वाँ $1.382 बिलियन - 2007 $16,693 - 2007 स्वतन्त्रता संयुक्त राजशाही से तिथि 29 जून 1976 2013 decrease 0.756 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21–25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 71वाँ सेशल्सी रुपया SCR सेशेल्स समय +4 आकलन नहीं +4 left .sc 248 Uber
upright|thumb|सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया का प्रसिद्ध घंटाघर
सेशेल्स (Seychelles ; आधिकारिक नाम : सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक देश है। यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में और मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है। इसके पश्चिम में ज़ांज़ीबार, दक्षिण में मॉरीशस और रीयूनियन, दक्षिणपश्चिम में कोमोरोस और मयॉट और उत्तर-पूर्व मे मालदीव का सुवाडिवेस स्थित है। अफ्रीकी महाद्वीप के किसी भी अन्य देश की तुलाअ में सेशेल्स की जनसंख्या सबसे कम है।
सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया है।
सेशेल्स द्वीपसमूह दुनिया के सबसे सुन्दर द्वीपों में गिना जाता है। यहां पर मालदीव जैसा दृश्य देखने को मिलता है और विश्व भर के पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं।सेशेल्स द्वीप समूह : समुद्र तट, वन्यजीव, जैव विविधता और संस्कृति (यात्रा मार्गदर्शिका) भारत के साथ सेशेल्स के सम्बन्ध मधुर हैं।सेशेल्स ने भारतीय संस्कृति को जिस तरह से संजोकर रखा, वह प्रशंसा के योग्य है।
सेशेल्स का इतिहास
सेशेल्स द्वीपसमूह का खोज 1500 ईस्वी के बाद यूरोपीय लोगों ने किया था। अगले 150 वर्ष तक कई यूरोपीय यहां रहने लगे थे। 1756 ई० में फ्रांस ने इन द्वीपसमूहों पर कब्जा कर लिया। इन सभी द्वीपसमूहों का नाम 'सेशेल्स' दिया गया था जो एक फ्रांसीसी वित्तमंत्री के नाम पर रखा गया था। 1814 ई० में अंग्रेजों ने जब फ्रांस के सम्राट नेपोलियन को हरा दिया तब इन द्वीपसमूहों पर अंग्रेजों का कब्जा हो गया। 1976 ई० में इन द्वीपसमूहों को अंग्रेजों से पूरी तरह आजादी मिल गई।
सेशेल्स का भूगोल
सेशेल्स देश के सभी 115 द्वीपों का कुल क्षेत्रफल लगभग 459 वर्ग किलोमीटर है। माहे (mahe) इनमें सबसे बड़ा द्वीप है जिसका क्षेत्रफल 157 वर्ग किलोमीटर है, जो सभी द्वीपसमूहों के कुल क्षेत्रफल का 34% है। माहे द्वीप पर ही इस देश की राजधानी "विक्टोरिया" स्थित है। इस देश के अधिकांश द्वीपों पर बिलकुल भी लोग नहीं रहते जबकि ये द्वीप प्राकृतिक संसाधनों से भरे पड़े हैं।
सेशेल्स के राष्ट्रपति
सेशेल्स के वर्तमान राष्ट्रपति हार्मिनी हैं।
वेवेल रामकलावन सेशेल्स के ५वें राष्ट्रप्ति थे जिनका कार्यकाल २०२० से २०२५ तक था। उनके पूर्वज बिहार के गोपालगंज के बरौली प्रखंड के परसौनी गांव के नोनिया टोली के रहने वाले थे। वर्ष 2018 की जनवरी में अपने पुरखों की धरती गोपालगंज पहुंचे रामकलावन ने बिहार और अपने पुरखों की धरती को अपना बताते हुए कहा था कि आज मैं जो भी हूँ, इसी उर्वर धरती की देन है। मैं ये नहीं जानता कि मेरे पूर्वजों के परिवार के लोग कौन हैं, लेकिन इस धरती पर पहुंचते ही ऐसा आभास हो रहा है कि हर घर मेरा अपना ही है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Virtual Seychelles official portal of the Republic of Seychelles
The Seychelles Nation, a government-supported newspaper
https://www.mycelebclub.com/2020/10/seychelles-president-wavell-ramkalavan.html https://web.archive.org/web/20201031045333/https://www.mycelebclub.com/2020/10/seychelles-president-wavell-ramkalavan.html 31 अक्तूबर 2020
The Regar Major opposition newspaper, extensive investigative journalism and exposés.
Pictures of Seychelles
श्रेणी:सेशेल्स
श्रेणी:अफ़्रीका
श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप
श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीपसमूह
श्रेणी:देश