Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रासनली कैंसर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ग्रासनली एडेनोकार्सिनोमा का गेस्ट्रोडियोडिनोस्कोपी चित्र ग्रासनली कैंसर कोशिकाओं की एक ऐसी वृद्धि है जो ग्रासनली में शुरू होती है।एसोफैगल कैंसर https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/esophageal-cancer/symptoms-causes/syc-20356084 मायो क्लीनिक 27 जून 2026 ग्रासनली एक लंबी और खोखली नली होती है जो गले से पेट तक जाती है। ग्रासनली निगले हुए भोजन को गले के पिछले हिस्से से पेट तक पहुँचाने में मदद करती है ताकि उसका पाचन हो सके। संकेत और लक्षण आमतौर पर शुरुआती चरण के ग्रासनली कैंसर में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। इसका पहला और सबसे आम लक्षण आमतौर पर निगलने में कठिनाई होती है जो अक्सर पहले ठोस खाद्य पदार्थों के साथ और बाद में नरम खाद्य पदार्थों और तरल पदार्थों के साथ महसूस होती है। भूख कम लगना और कुपोषण के कारण वजन कम होना इसका सामान्य लक्षण है।एसोफैगल कैंसर https://www.hopkinsmedicine.org/health/conditions-and-diseases/esophageal-cancer www.hopkinsmedicine.org 27 जून 2026 en उरोस्थि के पीछे या पेट के आसपास के हिस्से में होने वाला दर्द अक्सर सीने में जलन जैसा महसूस होता है। कारण ग्रासनली कैंसर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है। स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का संबंध धूम्रपान और शराब जैसी खराब जीवनशैली से जुड़ी आदतों से है। एसोफैगल कैंसर https://www.britannica.com/science/esophageal-cancer ब्रिटानिका 27 जून 2026 en तंबाकू और शराब के मेल का एक घातक सहक्रिया प्रभाव पड़ता है। एडेनोकार्सिनोमा लंबे समय से हो रहे एसिडिटी और मोटापा से होता है। तंबाकू दोनों ही प्रकारों के लिए एक जोखिम कारक है और 60 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों में इन दोनों प्रकार के कैंसरों का होना आम हैं। रोकथाम और उपचार इस रोग का पता अन्तर्दर्शी की मदद से की गई बायोप्सी से लगाया जाता है। ग्रासनली कैंसर से बचाव उपायों में धूम्रपान या चबाने वाले तम्बाकू को छोड़ना और स्वस्थ आहार लेना शामिल है। शरीर का वजन सामान्य बनाए रखकर भी जोखिम को कम किया जा सकता है। इसका उपचार कैंसर के चरण के साथ-साथ व्यक्ति की स्थिति के आधार पर विकिरण चिकित्सा, शल्यचिकित्सा, कीमोथेरेपी और प्रशामक उपचार आदि के द्वारा किया जा सकता है।एसोफैगल कैंसर ट्रीटमेंट https://www.cancer.gov/types/esophageal/treatment www.cancer.gov 27 जून 2026 en 12 मई 2026 इन्हें भी देखें आमाशय का कैंसर गुर्दे का कैंसर त्वचा कैंसर सन्दर्भ श्रेणी:पाचन रोग श्रेणी:कैंसर श्रेणी:रोग