Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दुश्मन (1998 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दुश्मन दुश्मन.jpg तनुजा चन्द्रा मुकेश भट्ट पूजा भट्ट गिरिश धमिजा (संवाद) सचिन भौमिक महेश भट्ट काजोल,संजय दत्त,आशुतोष राणा उत्तम सिंह निर्मल जानी 29 मई 1998 भारत हिन्दी दुश्मन 1998 की हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसमें काजोल, संजय दत्त और आशुतोष राणा ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म तनुजा चन्द्रा द्वारा निर्देशित एवं मुकेश भट्ट और पूजा भट्ट द्वारा निर्मित है।इस एक्टर ने काजोल को डरा दिया था, 25 साल बाद खुला बड़ा राज https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood/kajol-was-intimidated-by-ashutosh-rana-on-the-sets-of-dushman-now-revealed-after-25-years-2023-05-29-964439 25 जुलाई 2023 इण्डिया टीवी 29 मई 2023 hi संक्षेप सोनिया और नैना सहगल (काजोल) जुड़वाँ हैं। सोनिया मिलनसार और बहिर्मुखी है जबकि नैना शर्मीली और अंतर्मुखी है। एक समानांतर कहानी में, पुलिस हत्यारे और बलात्कारी, गोकुल पंडित (आशुतोष राणा) की तलाश कर रही है। सहगल परिवार पर त्रासदी तब आती है जब गोकुल सोनिया के साथ बलात्कार करता है और बेरहमी से उसकी हत्या कर देता है। पुलिस जांच के बाद, गोकुल को पकड़ लिया जाता है। लेकिन वह निर्दोष घोषित हो जाता है क्योंकि मुख्य गवाहों में से एक सुनन्दा (और गोकुल की मंगेतर) ने अदालत में गलत बयान दे दिया। नैना गोकुल को खत्म करने की कसम खाती है। नैना को एहसास होता है कि उसे गोकुल के डर पर काबू पाने के लिए मदद की ज़रूरत है। वह सूरज सिंह राठौड़ (संजय दत्त) से मिलती है, जो उसे गोकुल के डर से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। जब सूरज नैना को प्रशिक्षित करता है, तो उनमें एक-दूसरे के लिए भावनाएँ विकसित होती हैं। एक दिन - एक बहस के बाद - सूरज ने नैना से मिलने से इंकार कर दिया। अब वह अकेले ही गोकुल के पीछे जाने का फैसला करती है। नैना को डराने के लिए वह नैना की छोटी बहन (दीया) को स्कूल से अपहरण कर लेता है। हालाँकि, नैना अपनी नफरत पर काबू नहीं रख पाती और किसी भी कीमत पर अपनी बहन का बदला लेना चाहती थी। नैना गोकुल के लिए जाल बिछाती है और उसे मारने की कोशिश करती है। लेकिन गोकुल उसे बांध लेता है और उसकी बहन की तरह उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करता है। तब सूरज उसके घर पहुंचता है और गोकुल से लड़ता है। लेकिन अंत में उसे चाकू से मार दिया जाता है। लेकिन नैना गोकुल को घातक रूप से गोली मारने में सफल हो जाती है। सूरज अपनी चोटों से उबर जाता है और नैना से दूर जाने का फैसला करता है। लेकिन उसे एहसास होता है कि वह उससे प्यार करती है और उसके बिना नहीं रह सकती। फिल्म नैना और सूरज के हवाई अड्डे पर एक साथ मिलने के साथ समाप्त होती है। मुख्य कलाकार काजोल — नैना एवं सोनिया संजय दत्त — मेजर सूरज सिंह राठौड़ आशुतोष राणा — गोकुल पंडित तन्वी आज़मी — पूर्णिमा सहगल जस अरोड़ा — कबीर प्रमोद मुथु — एसीपी संतोष सिंह कुणाल खेमू — भीम बहादुर सिंह प्रतिमा काज़मी — वकील अनुपम श्याम — इंस्पेक्टर दुबे वाणी त्रिपाठी — सुनन्दा त्रिपाठी संगीत गीत गायक आनंद बख्शी उत्तम सिंह प्यार को हो जाने दो कुमार शानू, लता मंगेशकर 5:14 आवाज़ दो हमको लता मंगेशकर, उदित नारायण 6:19 क्या कोई सूरत इतनी खूबसूरत कुमार शानू 4:39 चिट्ठी ना कोई सन्देश लता मंगेशकर 6:41 महिला संस्करण चिट्ठी ना कोई सन्देश जगजीत सिंह 6:50 पुरुष संस्करण हिप्पी हिप्पी या आशा भोंसले, शंकर महादेवन 6:15 काट दिये नाम सब शंकर महादेवन 4:40 चिड़िया चिड़िया उड़ती जाए कोरस 2:52 आवाज़ दो हमको उदित नारायण, लता मंगेशकर 2:31 II नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="3"| 1999 | काजोल | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार | |- | तन्वी आज़मी | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार | |- | आशुतोष राणा | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार | |} सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0189492 दुश्मन श्रेणी:1998 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:उत्तम सिंह द्वारा संगीतबद्ध फिल्में