Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेटा ध्रुवमत्स्य तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|ध्रुवमत्स्य (अरसा माइनर) तारामंडल में बेटा ध्रुवमत्स्य 'β' द्वारा नामांकित तारा है बेटा ध्रुवमत्स्य, जिसका बायर नाम "बेटा उर्साए माइनोरिस" (β Ursae Minoris या β UMi) है, ध्रुवमत्स्य तारामंडल का दूसरा सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ५६वाँ सब से रोशन तारा भी है। यह पृथ्वी से लगभग १२६ प्रकाश वर्ष की दूरी पर है और पृथ्वी से देखी गई इसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +२.०७ मैग्नीट्यूड पर मापी गई है। अन्य भाषाओँ में बेटा ध्रुवमत्स्य तारे को अंग्रेज़ी में "कोकाब" (Kochab) भी कहते है। इस नाम का मूल स्रोत ठीक से ज्ञात नहीं है, लेकिन यह या तो इब्रानी के "कोचाव" (כוכב) शब्द से लिया गया है या अरबी के "अल-कओकब" (ur الكوكب) शब्द से। इन दोनों का अर्थ केवल "तारा" है। इस से यह प्रश्न उठता है कि आकाश के अनगिनत तारों में से इसी एक तारे को यह नाम क्यों दिया गया। हज़ारों साल पहले वर्तमान युग के ध्रुव तारे कि बजाए बेटा ध्रुवमत्स्य पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के ऊपर स्थित तारा था। संभव है कि उस समय इसे इन संस्कृतियों में सब से महत्वपूर्ण तारा समझा गया हो और उसका तब यह सरल नाम रख दिया गया हो। अयन चलन से अब यह ध्रुव तारा नहीं रहा है। विवरण बेटा ध्रुवमत्स्य एक K4 III श्रेणी का नारंगी दानव तारा है। इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की ५०० गुना है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग ४.४ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ४१ गुना है।Kochab (Beta Ursae Minoris) eSky http://www.glyphweb.com/esky/stars/kochab.html 9 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20180314031500/http://www.glyphweb.com/esky/stars/kochab.html 14 मार्च 2018 dead इसकी सतह का अनुमानित तापमान लगभग ७,००० कैल्विन है। इन्हें भी देखें ध्रुवमत्स्य तारामंडल लाल दानव तारा सन्दर्भ श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:ध्रुवमत्स्य तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना