Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चाचौड़ा तहसील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चाचौड़ा मध्यप्रदेश के गुना जिले में स्थित तहसील एवं ब्लॉक(विकासखण्ड) मुख्यालय हैं। यह राजस्थान सीमा पर झालावाड़ जिले के पास स्थित है। चाचौड़ा गुना जिले की 7 तहसीलों में से 1 एवं 5 विकासखंडों में से 1 हैं।https://guna.nic.in/en/tehsil_eng/ Tehsil | District Guna, Government of Madhya Pradesh | India 2024-07-25 2022-08-15 https://web.archive.org/web/20220815132416/https://guna.nic.in/en/tehsil_eng/ livehttps://guna.nic.in/en/blocks/ Blocks | District Guna, Government of Madhya Pradesh | India 2024-07-25 2022-08-15 https://web.archive.org/web/20220815135317/https://guna.nic.in/en/blocks/ live चाचौड़ा मध्यप्रदेश का एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है जो सन् 1951 में अस्तित्व में आया था। चाचौड़ा तहसील Chachaura tehsil तहसील / उप प्रभाग / उप भाग Image skyline 20250422 101720.jpg Champavati Fort in Chachaura.jpg 1 : श्री बाग बागेश्वर धाम चाचौड़ा 2 : चम्पावती किला चाचौड़ा चाचौड़ा तहसील India Madhya Pradesh#India 24 10 54 N 77 00 29 E (मध्य प्रदेश, भारत में चाचौड़ा तहसील) मुख्यालय चाचौड़ा विधानसभा चाचौड़ा लोकसभा राजगढ़ ज़िला गुना ज़िला प्रान्त मध्य प्रदेश देश 1,27,338 21,860 1,05,528 209.6 1876 177 2011https://www.citypopulation.de/en/india/madhyapradesh/admin/guna/03683__chachaura/ Chachaura (Tehsil, India) - Population Statistics, Charts, Map and Location www.citypopulation.de 2024-07-25 2024-07-09 https://web.archive.org/web/20240709114149/https://www.citypopulation.de/en/india/madhyapradesh/admin/guna/03683__chachaura/ live 607.7 11.7 596 भाषा प्रचलित हिन्दी समुद्र तल से ऊंचाई 475 मीटर भारतीय मानक समय +5:30 Postal code (PIN) 473118 07546 जनसांख्यिकी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार तहसील की कुल जनसंख्या 1,27,388 है जिसमें 25,459 परिवार निवास करते है । 0-6 आयु वर्ग की कुल जनसंख्या 20,009 है जो कि कुल जनसंख्या का 15.78 प्रतिशत है । अनुसूचित जाति एवं जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत क्रमशः 13.40 और 16.55 है । तहसील की कुल साक्षरता दर 50.57 प्रतिशत हैं । भूगोल चाचौड़ा का निर्देशांक 24 10 54 N 77 00 29 E है। एवं चाचौड़ा, गुना जिला मुख्यालय से दक्षिण की ओर 65 किमी की दूरी पर स्थित हैं। प्रसिद्ध जगह श्री बाग बागेश्वर धाम श्री हनुमान मंदिर छान श्री अम्बाला धाम, गुरु जी आश्रम श्री दूंदालाजी बड़े गणेश जी मंदिर श्री चौंढालेश्वर महादेव मंदिर सीता बावड़ी स्थान प्रमुख स्थानीय मुद्दे चाचौड़ा, मध्यप्रदेश की ऐसी तहसील और विकासखण्ड है जहां मुख्यालय पर 30 बेड का अस्पताल भी नहीं है। मुख्यालय के अस्पताल में एम.बी.बी.एस. की एक भी पोस्ट नहीं है। मुख्यालय का अस्पताल सिर्फ़ फिजिशियन की एक पोस्ट पर चलता है और वो पोस्ट भी अधिकतर समय खाली ही रहती है। जबकि यहां गुना ज़िला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए 100 बेड का अस्पताल स्वीकृत किए जाने की जरूरत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, व्यापार हर सेक्टर में चाचौड़ा पीछे है। वर्ष 2015 के करीब आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर फोरलेन प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था उस समय फोरलेन बायपास मुख्यालय के नज़दीक से निकाला जाना चाहिए था जिससे मुख्यालय के नज़दीक ही होटेल्स, रेस्त्रां, पेट्रोल पम्प समेत कई सुविधाओं का विस्तार होता। एवं आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाली बस सुविधाओं का लाभ भी मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों के लोगों को मिलता। जिससे मुख्यालय का आर्थिक विकास होता। लेकिन फोरलेन बायपास किसी ग़लत जगह से निकाले जाने से चाचौड़ा साइडलाइन हो गया है। अब रेलवे ट्रैक के पैरेलल एक फोरलेन बायपास और निकाले जाने की जरूरत है तभी चाचौड़ा कनेक्टिविट में आ सकेगा। मेधावी छात्रों को योग्यतानुसार शिक्षा मिल सके। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संघटन का सी. बी. एस. ई. स्कूल शुरू किए जाने की जरूरत है। एवं गुना नगर पालिका की सूत्र सेवा बस सर्विस का फायदा चाचौड़ा को छोड़कर ज़िले के अधिकतर सभी तहसील मुख्यालयों को मिल रहा है। चाचौड़ा मुख्यालय के लिए भी यह सर्विस शुरू किए जाने की जरूरत है। इस तरह चाचौड़ा में अच्छे स्कूल, अस्पताल और परिवहन समेत कई प्रमुख सुविधाओं का आभाव हैं। अभी मुख्यालय पर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति सिविल हॉस्पिटल केन्द्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय टू-लेन राजगढ़ रोड़ राजस्थान रोड़वेज बस सूत्र सेवा बस जैसी प्रमुख सुविधाओं की जरूरत हैं। चाचौड़ा का तालाब भी ऐतिहासिक महत्व रखता है एवं रियासत कालीन है। जिस तरह से किले का संरक्षण किया गया। ठीक उसी तरह तालाब को भी संरक्षित स्थलों में शामिल किये जाने की जरूरत है। क्योंकि क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने के लिया तालाब का जीर्णोधार किया जाना जरुरी हैं। इन्हें भी देखें चम्पावती किला चाचौड़ा जिला सन्दर्भ अन्य संदर्भ Indian village directory श्रेणी:मध्य प्रदेश की तहसीलें