411 REFERENCE · Wikipedia
द ग्रीन माइल (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द ग्रीन माइल फ्रैंक डाराबोंट फ्रैंक डाराबोंट
डेविड वाल्डेस फ्रैंक डाराबोंट टॉम हैंक्स
डेविड मोर्स
बोनी हंट
माइकल क्लार्क डंकन
जेम्स क्रॉमवेल
माइकल जेटर
ग्राहम ग्रीन
डौग हचिसन
सैम रॉकवेल
बैरी पेपर
जेफरी डेमन
पेट्रीसिया क्लार्कसन
हैरी डीन स्टैंटन वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स
यूनिवर्सल पिक्चर्स 1999 12 10 संयुक्त राज्य अमेरिका 189 मिनट संयुक्त राज्य अमेरिका $6 करोड़ $28.7 करोड़द ग्रीन माइल https://www.boxofficemojo.com/title/tt0120689/ 26 जून 2020 बॉक्स ऑफ़िस मोजो
द ग्रीन माइल (The Green Mile ) 1999 की एक अमेरिकी फंतासी ड्रामा फ़िल्म है जो फ्रैंक डाराबोंट द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है। यह फ़िल्म स्टीफ़न किंग द्वारा 1996 में लिखे गए उपन्यास द ग्रीन माइल पर आधारित है।http://thegreenmile.warnerbros.com/cmp/cast-fr.html फ़िल्म के बारे में 27 जून 2023 फ़िल्म की मुख्य भूमिका में टॉम हैंक्स, माइकल क्लार्क डंकन, सैम रॉकवेल, डेविड मोर्स, बोनी हंट, माइकल जेटर और ग्राहम ग्रीन हैं। इसमें टॉम हैंक्स ने महामंदी के दौरान मौत की सज़ा दिए जाने वाले जेल के जेलर की भूमिका निभाई है। वह अपनी जेल में एक रहस्यमय अपराधी (माइकल क्लार्क डंकन) के आने के बाद कुछ ऐसी घटनाओं का अनुभव करता है जो प्राकृतिक नहीं लगतीं।
फ़िल्म का प्रीमियर 10 दिसंबर 1999 को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। इसे समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिलीं जिन्होंने डाराबोंट के निर्देशन, लेखन, भावनात्मक वजन और प्रदर्शन (विशेष रूप से हैंक्स और डंकन के लिए) की प्रशंसा की। हालांकि फ़िल्म की लंबी समयावधि की आलोचना भी हुई। अपनी रिलीज के बाद से फ़िल्म ने अब तक की सबसे भावनात्मक रूप से छूने वाली फिल्मों में से एक के रूप में ख्याति प्राप्त की है।https://www.looper.com/134926/movies-that-were-too-sad-to-finish/ ऐसी फ़िल्में जिनका अंत बहुत दुखद था नोलन मूर लूपर 27 जून 2023 यह व्यावसायिक रूप से एक सफल फ़िल्म थी जिसने अपने $6 लाख के बजट से $28.6 करोड़ की कमाई की। इसे सर्वश्रेष्ठ चलचित्र, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (डंकन), सर्वश्रेष्ठ ध्वनि और सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा सहित चार अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ