Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रतिभा पाटिल भारत की बारहवीं राष्ट्रपति The President of India, Smt. Pratibha Patil.jpg ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मनमोहन सिंह प्रणब मुखर्जी मोहम्मद हामिद अंसारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजस्थान की सत्रहवीं राज्यपाल मदन लाल खुराना अखलाक़ुर रहमान किदवाई राज्यसभा की नवीं उपसभापति 18 नवंबर 1986 – 5 नवंबर 1988 म.म. जेकब नाजमा हेप्तुल्लाह प्रतिभा पाटिल 1934 12 19 y नदगाँव, बंबई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत(अब महाराष्ट्र, भारत में) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन देवीसिंह राणसिंह शेखावत (1965–वर्तमान) पूणे विश्ववद्यालय (B.A., M.A.)बंबई विश्वविद्यालय (LL.B.) http://www.pratibhapatil.info/ 25 जुलाई 2007 25 जुलाई 2012 8 नवंबर 2004 23 जून 2007 प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है; वे २००७ से २०१२ तक इस पद पर रहीं हैं। 1 जून 2019 को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार मेक्सिको के राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पाटिल को प्रदान किया. प्रतिभा पाटिल यह पुरस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति बनी. इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन को दिया गया था. हालांकि अलग-अलग श्रेणी की बात करे तो यह सम्मान नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, प्रसिद्ध कलाकार सतीश गुजराल, उद्योगपति रघुपत सिंघानिया को प्रदान किया गया है !yesहिंदी करेंट अफेयर्स https://web.archive.org/web/20190518133321/https://www.generalnowlege.com/index.php 18 मई 2019 प्रतिभा देवीसिंह पाटिल PratibhaIndia.jpg 150px भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति २५ जुलाई २००७ २५ जुलाई २०१२ अब्दुल कलाम प्रणव मुखर्जी राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल ८ नवम्बर २००४ २३ जुलाई २००७ मदन लाल खुराना अख्लाक उर रहमान किदवई १९ दिसम्बर १९३४ नाडगांव, महाराष्ट्र, ब्रिटिश भारत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देवीसिंह रणसिंह शेखावत हिन्दू पुणे विश्वविद्यालयमुम्बई विश्वविद्यालय http://www.pratibhapatil.info/ प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (जन्म १९ दिसंबर १९३४) स्वतन्त्र भारत के ६० साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति तथा क्रमानुसार १२वीं राष्ट्रपति रही हैं। http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2007/07/070721_pratibha_president.shtml भारत को मिली पहली महिला राष्ट्रपति २५ जुलाई २००७ एसएचटीएमएल बीबीसी राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज़्यादा मतों से हराया था। प्रतिभा पाटिल को ६,३८,११६ मूल्य के मत मिले, जबकि भैरोंसिंह शेखावत को ३,३१,३०६ मत मिले। Patil Poised to Become India's First Female President बिभुदत्त प्रधान Bloomberg L.P. Bloomberg.com http://www.bloomberg.com/apps/news?pid=20601091&sid=aHJhXtWRZ4bA&refer=india १९ जुलाई २००७ २० जुलाई२००७ हाई टर्नआउट इन प्रेसिडेन्शियल पोल अनीता जोशुआ द हिन्दू http://www.hindu.com/2007/07/20/stories/2007072050450100.htm २० जुलाई२००७ २० जुलाई२००७ 10 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20121110084219/http://www.hindu.com/2007/07/20/stories/2007072050450100.htm dead वोटिंग फॉर प्रेसिडेंशियल पोल एंड्स एनडीटीवी http://www.ndtv.com/convergence/ndtv/story.aspx?id=NEWEN20070019470&ch=7/19/2007%201:48:00%20PM २० जुलाई२००७ २० जुलाई२००७ 29 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070929143626/http://www.ndtv.com/convergence/ndtv/story.aspx?id=NEWEN20070019470&ch=7%2F19%2F2007%201%3A48%3A00%20PM dead http://www.andhranews.net/India/2007/July/21-Pratibha-Patil-becomes-8853.asp प्रतिभा पाटिल बिकम्स नेक्स्ट प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया 25 जुलाई 2007 29 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070929123248/http://www.andhranews.net/India/2007/July/21-Pratibha-Patil-becomes-8853.asp dead उन्होंने २५ जुलाई २०१२ को संसद के सेण्ट्रल हॉल में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को अपना कार्यभार सौंपते हुए राष्ट्रपति भवन से विदा ली। प्रारंभिक जीवन महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जन्मी प्रतिभा के पिता का नाम श्री नारायणराव पाटिल था। साड़ी और बड़ी सी बिंदी लगाने वाली यह साधारण पहनावे वाली महिला राजनीति में आने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थी। उन्होंने जलगाँव के मूलजी जेठा कालेज से स्नातकोत्तर (एम ए) और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कालेज (मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध) से कानून की पढा़ई की। वे टेबल टेनिस की अच्छी खिलाड़ी थीं तथा उन्होंने कई अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की।http://parliamentofindia.nic.in/ls/lok10/mp532.htm संसद सदस्य और लोक सभा अध्यक्ष का कथात्मक रेखाचित्र (अंग्रेज़ी में) 25 जुलाई 2007 17 जुलाई 2007 https://web.archive.org/web/20070717200949/http://parliamentofindia.nic.in/ls/lok10/mp532.htm dead १९६२ में वे एम जे कॉलेज में कॉलेज क्वीन चुनी गयीं। फ्रॉम कॉलेज क्वीन टू फ़्यूचर प्रेसिडेंट तारे, किरन मिड-डे, मुंबई http://www.mid-day.com/news/nation/2007/june/159342.htm १५ जून २००७ १५ जून २००७ उसी वर्ष उन्होंने एदलाबाद क्षेत्र से विधानसभा (एसेंबली) के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर विजय प्राप्त की। उनका विवाह शिक्षाविद देवीसिंह रणसिंह शेखावत के साथ ७ जुलाई, १९६५ को हुआ। बायोग्राफ़ी ऑफ़ मिसेज़ प्रतिभा पाटिल इंडियास्टडीचैनल.कॉम http://www.indiastudychannel.com/resources/98-Pratibha-Patil-Biodata-Biography.aspx १६ जून २००७ 25 जून 2007 https://web.archive.org/web/20070625025503/http://www.indiastudychannel.com/resources/98-Pratibha-Patil-Biodata-Biography.aspx dead उनकी एक पुत्री तथा एक पुत्र है। श्री शेखावत के पूर्वज राजस्थान के सीकर जिले के लोसल छोटी गांव से थेhttps://www.bbc.com/hindi/regionalnews/story/2007/06/printable/070615_pratibha_losalऔर बाद में जलगांव महाराष्ट्र जाकर बस गये थे। राजनीतिक जीवन श्रीमती पाटिल ने २७ वर्ष की अवस्था में १९६२ में राजनीतिक जीवन का प्रारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण की देखरेख में प्रारंभ किया। प्रतिभाज़ सी वी सेज़ इट आल: शी बैक्ड इन्दिरा एन्' वाज़ बैक्ड बाय राजीव रवीश तिवारी/ महेश म्हात्रे इन्डियन एक्सप्रेस http://www.expressindia.com/fullstory.php?newsid=88187 १५ जून २००७ १५ जून २००७ १९६२ से १९८५ तक वे पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रहीं। इस दौरान वर्ष १९६७ से १९७२ तक वह महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री और वर्ष १९७२ से १९७८ तक कैबिनेट मंत्री रहीं उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। उन्होंने १९६७ से १९७२ तक सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य, निषेध, पर्यटन, आवास और संसदीय कार्य, महाराष्‍ट्र सरकार में उप मंत्री पद पर कार्य किया। वे १९७२ से १९७४ तक महाराष्ट्र सरकार के समाज कल्‍याण विभाग, १९७४ से १९७५ तक सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य और समाज कल्‍याण विभाग, १९७५-१९७६ तक पुनर्वास और सांस्‍कृतिक कार्य विभाग और १९७७ से १९७८ तक शिक्षा विभाग में कैबिनेट मंत्री के पद आसीन रहीं। लेकिन जब १९७९ में कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष में पहुँची तो प्रतिभा पाटिल लगभग एक वर्ष तक विपक्ष की नेता रहीं। १९८२ से १९८५ तक फिर वे महाराष्‍ट्र सरकार में शहरी विकास और आवास तथा १९८३-१९८५ तक नागरिक आपूर्ति और समाज कल्‍याण के विभागों में कैबिनेट मंत्री रहीं। १९८५ में वे राज्यसभा पहुँची और १९८६ में राज्यसभा की उप सभापति बनी। १८ नवम्‍बर १९८६ से ५ नवम्‍बर १९८८ तक वे सभापति, राज्‍य सभा भी रहीं। वे १९८६ से ८८ के बीच लाभ समिति की अध्‍यक्षा और सदस्‍य, व्‍यापार सलाहकार समिति, राज्‍य सभा भी रहीं। श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल प्रदेश कॉन्‍ग्रेस समिति महाराष्‍ट्र की अध्यक्षा (१९८८-१९९०), राष्‍ट्रीय शहरी सहकारी बैंक एवं ऋण संस्‍थाओं की निदेशक, भारतीय राष्‍ट्रीय सहकारी संघ की शासी परिषद की सदस्‍य रही हैं। १९८९-१९९० में वे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख बनीं। उन्‍हें वर्ष १९९१ में दसवीं लोक सभा (संसद के निचले सदन) के लिए निर्वाचित किया गया और उन्‍होंने १९९१ में अध्‍यक्षा, सदन समिति, लोक सभा के रूप में भी कार्य किया। श्रीमती पाटिल को ८ नवम्बर २०४ को राजस्‍थान की राज्‍यपाल के रूप में नियुक्‍त किया गया। उन्‍होंने भारत के राष्‍ट्रपतिसितंबर 2021 InternetArchiveBot पद पर निर्वाचन के लिए २२ जून २००७ को राज्‍यपाल के पद से इस्‍तीफा दे दिया।http://bharat.gov.in/govt/president.php भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ६ फरवरी २००९ पीएचपी भारत सरकार सामाजिक और सांस्‍कृतिक गतिविधियाँ उन्‍होंने महिलाओं के कल्‍याण के लिए कार्य किया और मुम्‍बई, दिल्‍ली में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, ग्रामीण युवाओं के लाभ हेतु जलगांव में इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा श्रम साधना न्यास की स्‍थापना की। श्रीमती पाटिल ने महिला विकास महामण्‍डल, जलगांव में दृष्टिहीन व्‍यक्तियों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण विद्यालय और विमुक्‍त जमातियों तथा बंजारा जनजातियों के निर्धन बच्‍चों के लिए एक स्‍कूल की स्‍थापना की। श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने अनेक यात्राएं की है और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ सोशल वेलफेयर कॉन्‍फ्रेंस, नैरोबी और पोर्टे रीको में भाग लिया। उन्‍होंने १९८५ में इस सम्‍मेलन में शिष्‍टमण्‍डल के सदस्‍य के रूप में बुल्‍गारिया में, महिलाओं की स्थिति पर ऑस्ट्रिया के सम्‍मेलन में शिष्‍टमण्‍डल की अध्‍यक्ष के रूप में, लंदन में १९८८ के दौरान आयोजित राष्‍ट्रमण्‍डलीय अधिकारी सम्‍मेलन में, चीन के बीजिंग शहर में विश्‍व महिला सम्‍मेलन में भाग लिया। श्रीमती पाटिल की विशेष रुचि ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था के विकास और महिलाओं के कल्‍याण में है। श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जलगांव जिले में महिला होम गार्ड का आयोजन किया और १९६२ में उनकी कमांडेंट थीं, वे राष्‍ट्रीय सहकारी शहरी बैंक और ऋण संस्‍थाओं की उपाध्‍यक्ष रहीं तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्‍वयन समिति, महाराष्‍ट्र की अध्‍यक्षा थीं। श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने अमरावती में दृष्टिहीनों के लिए एक औद्योगिक प्रशिक्षण विद्यालय, निर्धन और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सिलाई कक्षाओं, पिछड़े वर्गों और अन्‍य पिछड़े वर्गों के बच्‍चों के लिए नर्सरी स्‍कूल खोल कर उल्‍लेखनीय योगदान दिया तथा किसान विज्ञान केन्‍द्र, अमरावती में किसानों को फसल उगाने की नई एवं वैज्ञानिक तकनीकें सिखाने, संगीत और कम्‍प्‍यूटर की कक्षाएं आयोजित की। प्रमुख विवाद प्रतिभा पाटिल के साथ सबसे पहला विवाद तब जु़डा जब उन्होंने राजस्थान की एक सभा में कहा कि राजस्थान की महिलाओं को मुगलों से बचाने के लिए परदा प्रथा आरंभ हुई। इतिहासकारों ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार प्रतिभा का इतिहास ज्ञान शून्य है। जबकि मुस्लिम लीग जैसे दलों ने भी इस बयान का विरोध किया। समाजवादी पार्टी ने कहा कि प्रतिभा पाटिल मुसलिम विरोधी विचारधारा रखती हैं। प्रतिभा दूसरे विवाद में तब घिरी जब उन्होंने एक धार्मिक संगठन की सभा में अपने गुरू की आत्मा के साथ कथित संवाद की बात कही। प्रतिभा के पति देवी सिंह शेखावत पर स्कूली शिक्षक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। उन पर हत्यारोपी अपने भाई को बचाने के लिए अपनी राजनीतिक पहुंच का पूरा पूरा इस्तेमाल करने का भी आरोप है। उन पर चीनी मिल कर्ज में घोटाले, इंजीनियरिंग कालेज फंड में घपले और उनके परिवार पर भूखंड हड़पने के संगीन आरोप हैं। http://www.amarujala.com/Pratibha07/Detail.asp?sec=7 प्रतिभा से जुड़े प्रमुख विवाद 25 जुलाई 2007 एएसपी अमर उजाला 27 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070927005936/http://www.amarujala.com/Pratibha07/Detail.asp?sec=7 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ राष्ट्रपति की विदेश यात्राओं पर 205 करोड़ रुपये खर्च, हमेशा बोइंग 747-400 विमान का प्रयोग https://web.archive.org/web/20120328053919/http://hindi.ibtl.in/news/national/1973/article.ibtl 28 मार्च 2012 शाबाश, राष्ट्रपति महोदया https://web.archive.org/web/20160305212706/http://www.pravasiduniya.com/rastpati-mahodaya 5 मार्च 2016 – डॉ॰ वेदप्रताप वैदिक Pratibha Patil प्रतिभा पाटिल भारत के राष्ट्पतिसितंबर 2021 InternetArchiveBot भारतीय राष्ट्रपति का आधिकारिक वेबसाइट श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारत के राष्ट्रपति श्रेणी:महिला राष्ट्रपति श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:1934 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:राज्य सभा के उपाध्यक्ष श्रेणी:२१वीं सदी के भारतीय राजनेता श्रेणी:राजस्थान के राज्यपाल श्रेणी:१०वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:मराठी लोग