Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेक द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|वेक द्वीप का नक्शा वेक द्वीप जिसे वेक एटोल के नाम से भी जाना जाता है प्रशांत महासागर के माइक्रोनीशिया उप-क्षेत्र में स्थित एक कोरल प्रवालद्वीप है। यह प्रवालद्वीप तीन छोटे द्वीपिका – वेक, विल्क्स और पील से बना है जो मूंगा चट्टान से घिरी एक लैगून के चारों ओर स्थित हैं।वेक आइलैंड https://www.pacioos.hawaii.edu/education/region-wake/ पैसिफिक आइलैंड्स ओसियन ऑब्जर्विंग सिस्टम 10 जून 2026 इसके सबसे नज़दीकी बसा हुआ द्वीप मार्शल द्वीपसमूह में उटिरिक प्रवालद्वीप है जो दक्षिण-पूर्व में 592 मील (953 किलोमीटर) दूर स्थित है। इतिहास द्वीप पर पॉलिनेशियन चूहे की मौजूदगी से पता चलता है कि संभवतः पॉलिनेशियन या माइक्रोनेशियन यात्रियों ने शुरुआती समय में वेक की यात्रा की थी। वेक द्वीप की पहली बार खोज 2 अक्टूबर 1568 को स्पेनिश खोजकर्ता और नाविक अल्वारो डी मेंडाना डी नेइरा ने की।वेक आइलैंड https://www.britannica.com/place/Wake-Island-Pacific-Ocean ब्रिटानिका 10 जून 2026 en 1567 में मेंडाना और उनके साथी 'लॉस रेयेस' और 'टोडोस लॉस सैंटोस' नाम के दो जहाजों से पेरू के कैलाओ से एक अभियान पर निकले। यह अभियान दक्षिण प्रशांत महासागर में सोने से समृद्ध उस ज़मीन की खोज के लिए था जिसका ज़िक्र इंका परंपराओं में मिलता है। जलवायु वेक द्वीप उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है लेकिन सर्दियों के दौरान यहाँ समय-समय पर समशीतोष्ण तूफ़ान आते हैं। समुद्र की सतह का तापमान साल भर गर्म रहता है और गर्मियों व पतझड़ में यह 80°F (27°C) से ऊपर पहुँच जाता है। कभी-कभी द्वीप के ऊपर से उष्णकटिबंधीय चक्रवात गुज़रते हैं। यहाँ तापमान 65°F (18°C) से 95°F (35°C) के बीच रहता है और हर साल लगभग 40 इंच बारिश होती है और बारिश का मौसम जुलाई से अक्टूबर तक चलता है। यह द्वीप प्रशांत महासागर की उत्तर-पूर्वी व्यापारिक हवाओं के क्षेत्र में स्थित है।वेक एटोल https://www.doi.gov/oia/islands/wakeatoll www.doi.gov 10 जून 2026 en 11 जून 2015 वेक द्वीप की जलवायु को उष्णकटिबन्धीय सवाना जलवायु के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन्हें भी देखें मार्शल द्वीपसमूह सन्दर्भ श्रेणी:द्वीप श्रेणी:तटीय भूगोल