Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एबरडीन में धर्म

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|सेंट मचर कैथेड्रल एबरडीन में धार्मिक तौर पर, सबसे बड़े संप्रदायों में परंपरागत रूप से ईसाइयों के चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड (एबरडीन के प्रेज्बीटेरी के माध्यम से) और कैथोलिक चर्च हैं। आखिरी जनगणना से पता चला कि स्कॉटलैंड में एबरडीन बहुत कम धार्मिक शहर है, करीब 43% लोग किसी भी धर्म से जुड़े हुए नहीं हैंhttp://www.aberdeencity.gov.uk/nmsruntime/saveasdialog.asp?lID=1726&sID=332 2001 Census: Key Statistics - Aberdeen City Aberdeen City Council 2007-02-28 https://web.archive.org/web/20100428132455/http://www.aberdeencity.gov.uk/nmsruntime/saveasdialog.asp?lID=1726&sID=332 28 अप्रैल 2010 dead और अनेक पूर्व गिरजाघरों को बार तथा रेस्तरां में बदल दिया गया है।http://web.archive.org/web/20080120092254rn_1/thescotsman.scotsman.com/ViewArticle.aspx?articleid=2777998 Minister thrown out of trendy nightclub that used to be his church The Scotsman Edinburgh 24 मई 2006 पुराने एबरडीन में एक इस्लामी मस्जिद और 1945 में स्थापित एक रूढ़िवादी यहूदी उपासनागृह भी है। कोई औपचारिक बौद्ध या हिंदू भवन नहीं हैं। एबरडीन विश्वविद्यालय में एक छोटा-सा बहाई समाज है। इसाई धर्म और धर्मालय एबरडीन में इसाईसत का संक्षेप संख्या के अनुसार इसाई धर्म एबरडीन का प्रमुख धर्म है। इसाईयों में यहाँ सबसे अधिक(43%) चर्च ऑफ़ स्काॅटलैंड के अनुयायी हैं। इस गिर्जा के एबरडीन इलाकों में कुल 41 पैरिश हैं। मध्य युग में, सेंट निकोलस का गिरजा शहर का एकमात्र गिरजा और स्कॉटलैंड के सबसे बड़े गिरजों में से एक था। स्कॉटलैंड के अन्य गिरजो की तरह, सुधार आंदोलन के बाद इसका विभाजन हो गया, इस मामले में पूर्वी और पश्चिमी गिरजा में विभाजन हुआ। इस समय, शहर कार्मलाइट (रोमन कैथोलिक तपस्वी) (सफ़ेद लबादा वाले) और फ़्रांसीकन्स (भूरे लबादे वाले तपस्वी) का भी घर था और बीसवीं सदी के अंतिम चरण तक चैपल ऑफ़ मेरीस्चल कॉलेज के संशोधित रूप में फ़्रांसीकन्स का अस्तित्व बना रहा। प्रमुख गिर्जघर डेविड प्रथम (1124–53) द्वारा सुधार आंदोलन-पूर्व के बन्फशायर के मोर्ट्लाक के पैरिश को 1137 में पुराने एबरडीन को स्थानांतरित करने के बीस साल बाद सेंट माइकल कैथेड्रल का निर्माण किया गया था। विलियम एल्फिंस्टन की धर्माध्यक्षता (1484-1511) के अपवाद के साथ इमारत का बनना धीरे-धीरे जारी रहा। उनके बाद आये गेविन डनबर ने 1518 में इमारत के निर्माण को पूरा किया, उन्होंने इसमें दो पश्चिमी मीनार और दक्षिणी अनुप्रस्थ भाग को जोड़ा। सेंट मैरी कैथेड्रल गोथिक शैली में एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल है, जिसे 1859 में बनाया गया। सेंट एंड्रयू कैथेड्रल स्कॉटिश धर्माध्यक्षीय कैथेड्रल है, जिसका निर्माण आर्चीबाल्ड सिम्पसन की पहली नियुक्ति के समय 1817 में हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका में धर्माध्यक्षीय गिरजाघर के पहले बिशप को प्रतिष्ठित करने के लिए यह मशहूर है। द साल्वेशन आर्मी किला यूनियन स्ट्रीट के पूर्वी छोर के अंत तक फैला हुआ है। यूनियन स्ट्रीट के पास एक युनिटेरीयन गिरजा है, जिसे स्केन टेरेंस में 1833 में स्थापित किया गया था। क्रिस्टाडेल्फियाई कम से कम 1844 से एबरडीन में मौजूद रहे हैं। वर्षों से, उन्होंने वेस्ट रूम ऑफ़ म्यूजिक हॉल (120 साल से ज्यादा समय से), काऊड्राई क्लब, बॉन एकॉर्ड क्रिसेंट में वाईडब्ल्यूसीए (YWCA) जैसे के लिए किराये पर जगह दे रखी है।http://home.freeuk.net/snichp/ecclesial/aberdeen.htm एबरडीन क्रिस्टाडेल्फियंस 23 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20050122214515/http://home.freeuk.net/snichp/ecclesial/aberdeen.htm 22 जनवरी 2005 dead इन दिनों वे गार्थडी स्थित इंचगार्थ सामुदायिक केंद्र में जुटा करते हैं।फाइन योर लोकल क्रिस्टाडेल्फियंस पर 'एबरडीन https://web.archive.org/web/20110716012540/http://ukchristadelphians.org.uk/info.asp?act=ecc&id=3 16 जुलाई 2011 ' लैटर डे सेंट्स के द चर्च ऑफ़ जीसस क्राइस्ट के दो सभागृह हैं। क्राउन स्ट्रीट में क्वेकरों का एक सभास्थल भी है, स्कॉटलैंड में बनाए गये इस क्वेकर भवन का उपयोग आज भी होता है। इन्हें भी देखें स्काॅटलैंड में धर्म एबरडीन की अर्थव्यवस्था एबरडीन का पेट्रोलियम उद्योग सन्दर्भ श्रेणी:स्काॅटलैंड में धर्म श्रेणी:एबरडीन