411 REFERENCE · Wikipedia
हेमन्त जोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेमन्त जोशी जनसंचार और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर हैं। फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक।
== जीवन परिचय ==
जन्म- २७ मार्च १९५४। नैनीताल (उत्तराखंड)। शिक्षा:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भाषा विज्ञान में शोध उपाधि एवं फ्रांसीसी भाषा एवं साहित्य में स्नातक। १८ वर्ष तक भारतीय जनसंचार संस्थान में पत्रकारिता के प्रशिक्षण/अध्यापन के बाद दो वर्षों के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग में पत्रकारिता का प्रशिक्षण (२००६-०८)। संप्रति भारतीय जन संचार संस्थान में अध्यापन। भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ई-प्रशासन में स्थानीयकरण की उपसमिति के सदस्य। जनसंचार शोध के अंतरराष्ट्रीय संघ की समिति के सदस्य। इसके अलावा अनेक अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संघों के सक्रिय सदस्य। हंगरी, फ्रांस, सिंगापुर, फिनलेंड और स्वीडन की यात्राएँ।
== लेखन ==
कविताएँ, व्यंग्य और कहानियाँ अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
फ्रांसीसी के अनेक कवियों के अनुवाद।
पत्रकारिता की भाषा पर हिन्दुस्तान दैनिक के लिए २ वर्षों तक नियमित स्तंभ "वागर्थ" और
पत्रकारिता की शिक्षा से संबंधित लेख अनेक पुस्तकों में प्रकाशित।
== कृतियाँ ==
महायुद्धों के आसपास (१९८४) (८ फ्रांसीसी कवियों के मूल फ्रांसीसी से अनुवाद), गौरव प्रकाशन, नई दिल्ली
अर्थात् - रघुवीर सहाय (१९९४) (संपादन), राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली
असर्टिंग वॉयसेस - मुसहरों का जीवन और संघर्ष (२००२) (संपादन संजय कुमार के साथ), देशकाल प्रकाशन, नई दिल्ली (अंग्रेजी में)
== बाहरी कड़ियाँ ==
हेमन्त जोशी की कविताएँ
लुई आरागों की कविताओं के अनुवाद
पॉल एल्युआर की कविताओं के अनुवाद