Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रेशमा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रेशमा solo_singer रेशमां c.1947 लोहा, चूरू, राजस्थान लाहौर, पाकिस्तान 3 नवम्बर 2013 लाहौर, पाकिस्तान पंजाबी लोकगीत 1950 के दशक के उत्तरार्द्ध से 2013 तक रेशमा (c.1947 – 3 नवम्बर 2013) सितारा-ए-इम्तियाज़ से सम्मानित पाकिस्तानी लोक गायिका थीं। वो भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय थी उनका 3 नवम्बर 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में निधन हो गया।हमेशा के लिए जुदा हुईं 'लंबी जुदाई' वाली रेशमा http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2013/11/131103_reshma_obituary_ar.shtml बीबीसी हिन्दी नारायण बारेठ 3 नवम्बर 2013 4 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131105074522/http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2013/11/131103_reshma_obituary_ar.shtml 5 नवंबर 2013 live पाकिस्तानी गायिका रेशमा का निधन http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/11/131103_reshma_died_aa.shtml बीबीसी हिन्दी 3 नवम्बर 2013 4 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131106073845/http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/11/131103_reshma_died_aa.shtml 6 नवंबर 2013 live पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा नहीं रहीं http://khabar.ndtv.com/news/filmy/well-known-pakistan-singer-reshma-dies-of-cancer-371224 एनडीटीवी ख़बर 3 नवम्बर 2013 4 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131105002521/http://khabar.ndtv.com/news/filmy/well-known-pakistan-singer-reshma-dies-of-cancer-371224 5 नवंबर 2013 dead नहीं रही पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा http://www.patrika.com/news/legendary-singer-reshma-passes-away/967531 राजस्थान पत्रिका 4 नवम्बर 2013 4 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131109144046/http://www.patrika.com/news/legendary-singer-reshma-passes-away/967531 9 नवंबर 2013 live बचपन और व्यक्तिगत जीवन रेशमा का जन्म राजस्थान राज्य की रतनगढ़ तहसील के लोहा गाँव में लगभग १९४७ में एक बंजारों के परिवार में हुआ। वह एक बंजारा जनजाति से थी जो उनके पिता इस्लाम में परिवर्तित हो गए थे। उनकी बंजारा जनजाति भारत के विभाजन के तुरंत बाद कराची चली गई।Banjaran singer Reshma https://web.archive.org/web/20110707211649/http://www.banjaratimes.com/32737/25806.html 7 जुलाई 2011 , Banjara Times भारत विभाजन के कुछ देर बाद उनका परिवार पाकिस्तान में जा बसा।http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/south_asia/941408.stm Festive celebrations in Rajasthan 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20040709154559/http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/south_asia/941408.stm 9 जुलाई 2004 live उनका कहना है कि शास्त्रीय संगीत में उनको कोई शिक्षा हासिल नहीं हुई।http://www.hindu.com/mp/2004/02/16/stories/2004021600480100.htm The singer, the song 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20111028195201/http://www.hindu.com/mp/2004/02/16/stories/2004021600480100.htm 28 अक्तूबर 2011 live रेशमा नें एक इंटरव्यू में कहा है के "मेरा जन्म बीकानेर राजस्थान के पास एक क़स्बे में एक सौदागरों के परिवार में हुआ। जन्म का साल तो मुझे मालूम नहीं लेकिन मुझे बताया गया के जब मुझे १९४७ में पाकिस्तान लाया गया तो मेरी चंद माह की ही उम्र थी। मेरे परिवार वाले बीकानेर से ऊँट ले जाकर और जगहों पर बेचते थे और वहां से गाय-बकरियां वापस ला कर घर के पास बेचते थे। मैं बंजारों के एक बड़े क़बीले से हूँ और मेरा परिवार हमेशा इधर से उधर सफ़र ही करता रहता था। हम में से कईं अब लाहौर और कराची में बस गए हैं लेकिन जब भी हमें फिर सफ़र याद आता है हम बोरिया-बिस्तर बाँध के चल देतें हैं।"http://pakistaniat.com/2008/01/06/pakistan-reshma-reshman-son-folk-song/ संग्रहीत प्रति 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110428165443/http://pakistaniat.com/2008/01/06/pakistan-reshma-reshman-son-folk-song/ 28 अप्रैल 2011 dead रेशमा अनपढ़ थी और अनौपचारिक तरीक़े से बोलती थी। उन्होंने हमेशा भारत-पाकिस्तान मित्रता को बढ़ाने की बात की थी। रेशमा ने सुश्री इन्दिरा गान्धी के सामने भी गाया था। रेशमा ठेठ पंजाबी बोलतीं थीं।http://www.mouthshut.com/CoolWater/diary संग्रहीत प्रति 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110213170600/http://www.mouthshut.com/CoolWater/diary 13 फ़रवरी 2011 dead १९४७ के विभाजन के बाद, जनवरी २००६ में जब पंजाब के दोनों हिस्सों के बीच लाहोर-अमृतसर बस पहली बार चली तो सबसे पहली बस पर २६ यात्री थे, जिसमे से १५ पाकिस्तान सरकार के अफ़सर थे। बाक़ी यात्रियों में से ७ रेशमा और उनके परिवारजन थे।India-Pakistan bus links Punjab - बीबीसी न्यूज़http://www.dawn.com/2006/01/17/nat33.htm Seven seats booked yet: Lahore-Amritsar bus 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20090621070119/http://www.dawn.com/2006/01/17/nat33.htm 21 जून 2009 live प्रसिद्धि रेशमा सब से पहले रेडियो पाकिस्तान पर गाने गाकर मशहूर हुईं थीं।http://www.banjaratimes.com/32737/25806.html संग्रहीत प्रति 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110707211649/http://www.banjaratimes.com/32737/25806.html 7 जुलाई 2011 dead http://www.livetv.pk/singer/reshma.html संग्रहीत प्रति 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110405043246/http://www.livetv.pk/singer/reshma.html 5 अप्रैल 2011 dead उनके सब से जाने माने गानों में "दमादम मस्त क़लन्दर", "हाय ओ रब्बा, नहियो लाग्दा दिल मेरा", "सुन चरख़े दी मिट्ठी-मिट्ठी कूक माहिया मईनु याद आउंदा", "वे मैं चोरी-चोरी" और "अक्खियाँ नूं रैह्न दे अक्खियाँ दे कोल" शामिल हैं। "अक्खियाँ नूं रैह्न दे अक्खियाँ दे कोल" को राज कपूर ने १९७३ में बनी फ़िल्म बॉबी में हिन्दी में अनुवादित कर के "अक्खियों को रहने दे अक्खियों के पास" के रूप में डाला। धीरे-धीरे रेशमा के गाने सीमा पार कर के भारत में लोकप्रिय होने लगे। १९८०-९० के अरसे में जब भारत-पाकिस्तान के दरमयान कलाकारों को आने-जाने की कि अनुमति दी गयी, तो रेशमा नें भारत में गाने गाये। सुभाष घई नें अपनी फ़िल्म 'हीरो' में उनसे "लम्बी जुदाई" गवाया जो बहुत प्रसिद्ध हुआ।http://www.the-south-asian.com/feb2004/reshma__encore_in_india.htm संग्रहीत प्रति 7 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110205160504/http://www.the-south-asian.com/feb2004/reshma__encore_in_india.htm 5 फ़रवरी 2011 dead रेशमा नें पंजाबी और हिन्दी-उर्दू के अलावा सिन्धी, राजस्थानी, पहाड़ी-डोगरी और पश्तो में गाने गाये थे। इन्हें भी देखें दमादम मस्त क़लन्दर बाहरी कड़ियाँ रेशमा हिन्दी गीत "लम्बी जुदाई" गाते हुए (यु-ट्यूब पर) रेशमा पंजाबी गीत "अक्खियाँ नूं रैहन दे" गाते हुए (यु-ट्यूब पर) सन्दर्भ श्रेणी:पाकिस्तानी गायक श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:२०१३ में निधन श्रेणी:1947 में जन्मे लोग