411 REFERENCE · Wikipedia
प्यार का देवता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिन्दू देवता कामदेव
प्यार का देवता प्यार का देवता.jpg प्यार का देवता का पोस्टर ललित कपूर के. बापय्या लक्ष्मीकांत प्यारेलाल कादर ख़ान (संवाद) मिथुन चक्रवर्ती, माधुरी दीक्षित, निरूपा रॉय, मौसमी चटर्जी, कादर ख़ान 11 जनवरी, 1991 भारत हिन्दी
प्यार का देवता 1991 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। मिथुन चक्रवर्ती, माधुरी दीक्षित, निरूपा रॉय और मौसमी चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संक्षेप
अपने माता-पिता की मौत के बाद, विजय (मिथुन चक्रवर्ती) अपने आप बहनों शारदा, सुजाता और संगीता की देखभाल करता है। वह मैकेनिक के रूप में काम करता है, जब तक कि वह लोग घर की देखबाल करने लायक बड़ी नहीं हो जाती। वयस्कता प्राप्त करने के बाद विजय ने शारदा (रूपा गांगुली) का इंस्पेक्टर अरुण (सुरेश ओबेरॉय) से विवाह किया; जबकि सुजाता (किशोरी शहाणे) का विवाह एडवोकेट गोपाल (राज किरन) से हुआ और संगीता अपने प्रेमी से शादी कर लेती है।
अब सारी बहनें विजय की शादी करना चाहती हैं। जब उन्हें पता चलता है कि वह राधा (माधुरी दीक्षित) से प्यार करता है, तो वे सभी बहुत खुश होती हैं। लेकिन अरुण अपनी बहन मोहिनी से बलात्कार के लिए विजय को गिरफ्तार कर लेता है। उनकी सारी खुशी सदमे और अविश्वास में बदल जाती है। जब विजय को मुख्य न्यायाधीश सरस्वती मनोहर राय के सामने लाया जाता है, तो विजय अपने अपराध को स्वीकार कर लेता है। जिससे एक सवाल उपजता है कि विजय ने अरुण की बहन पर ऐसा गंभीर अपराध क्यों किया और उसके कार्यों के पीछे क्या उद्देश्य था।
मुख्य कलाकार
मिथुन चक्रवर्ती - विजय कुमार
माधुरी दीक्षित - राधा
भारत भूषण - डॉक्टर
निरूपा रॉय - पार्वती कुमार
मौसमी चटर्जी - मुख्य न्यायाधीश सरस्वती मनोहर राय
किशोरी शहाणे - सुजाता कुमार
श्रद्धा वर्मा - संगीता कुमार
रूपा गांगुली - श्रद्धा कुमार
राज किरन - वकील गोपाल
अरुणा ईरानी - प्रेम प्यारी
असरानी - धकारे
कादर ख़ान - प्रीतम
शक्ति कपूर - दिलीप
सुरेश ओबेरॉय - इंस्पेक्टर अरुण
अपराजिता भूषण - लक्ष्मी
मंगल ढ़िल्लों - मुरली एम राय
सत्येन्द्र कपूर - संगीता का ससुर
हुमा ख़ान - जूली
युनुस परवेज़ - धनवान
संगीत
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल आनंद बख्शी गायक कुछ देर पहले कुछ भी ना था अलका याज्ञिक, मोहम्मद अज़ीज़ 5:37 बहनें हँसती हैं तो हँसते हैं अलका याज्ञिक, मोहम्मद अज़ीज़, कविता कृष्णमूर्ति 5:45 जिंद तेरे नाम कर दी लता मंगेशकर, मोहम्मद अज़ीज़ 6:44 बहनें हँसती हैं तो हँसते हैं अलका याज्ञिक, मोहम्मद अज़ीज़, कविता कृष्णमूर्ति 1:31 मैं नाजुक दिल शहजादी कविता कृष्णमूर्ति 5:01 मेरी दुकान पे आना मेरी जान सुदेश भोंसले 4:55
बाहरी कड़ियाँ
0100441 प्यार का देवता
श्रेणी:1990 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में