Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२०११ पाकिस्तान भूकम्प

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

२०११ पाकिस्तान भूकम्प १९ जनवरी (स्थानीय)(१९ जनवरी भामास) 2011 Pakistan earthquake.jpg ७.२ MwMagnitude 7.2 - SOUTHWESTERN PAKISTAN 84 km mi 52 28.838 N 63.947 E inline पाकिस्तान भूकम्प पाकिस्तान २ मृतक; कई घायल २०११ पाकिस्तान भूकम्प १९ जनवरी २०११ को रात १:५३ (भारतीय समयानुसार) पर पाकिस्तान में आया शक्तिशाली भूकम्प था। दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर ७.४ की तीव्रता वाले इस भूकम्प का केन्द्र पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रान्त था। संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार इस भूकम्प का केन्द्र धरातल से ८४ किलोमीटर नीचे था जिस कारण इतनी अधिक तीव्रता ला सकने वाले इस भूकम्प से जन-धन की भारी क्षती नहीं हुई। इस भूकम्प के झटके पड़ोसी देशों और कुछ दूरी पर स्थित देशों तक में महसूस किए गए जैसे भारत, अफ़्गानिस्तान, ईरान, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन। मेर्साली परिमाप (मेप) पर इस भूकम्प की तीव्रता विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार थी: इस्लामाबाद में मेप ४, कराची में मेप ४, मस्कट मेप मेप ४, दिल्ली में मेप ४, काबुल में मेप ३, दुबई में मेप ३ और अबू धाबी में मेप ३। इस भूकम्प से पाकिस्तान के दलबण्डिन में २०० मिट्टी के घरों के ढ़हने के समाचार हैं। क्वेटा में २ महिलाएँ भूकम्प के कारण हृदयाघात से मर गईं। क्वेटा भूकम्प-केन्द्र से लगभग ३३० किमी उत्तरपश्चिम में स्थित है, जहाँ तीव्रता मेप ४ थी। भारत में प्रभाव इस भूकम्प के तीव्र झटके उत्तर भारत में भी महसूस किए गए। इस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर दिल्ली में ४.२ मापी गई।उत्तर भारत में भूकम्प के झटके न्यूज़वनइण्डिया। अभिगमन २१ जनवरी २०११। भारत के दिल्ली, जयपुर, बाड़मेर, गंगानगर और जैसलमेर के अतिरिक्त राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई भागों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इस भूकम्प से भारत में किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ पाकिस्तान में तेज भूकम्प, दिल्ली में भी झटकेजून 2020 InternetArchiveBot उत्तर भारत में भूकम्प के झटके श्रेणी:२०११ के भूकम्प श्रेणी:पाकिस्तान में प्राकृतिक आपदाएँ