Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कूका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कूका एक सिख संप्रदाय है जिसे नामधारी भी कहते हैं। इस सम्प्रदाय की स्थापना रामसिंह ने की थी। उन दिनों सिख धर्म का जो प्रचलित रूप था वह रामसिंह को मान्य न था। गुरु नानक के समय जो धर्म का स्वरूप था उसे पुनः प्रतिष्ठित करने के निमित्त वे लोकप्रचलित सामाजिक एवं धार्मिक आचार विचार की कटु आलोचना करने लगे। धीरे-धीरे उनके विचारों से सहमत होनेवाले लोगों का एक सप्रंदाय बन गया। इस धार्मिक संप्रदाय ने आगे चलकर एक क्रांतिकारी राष्ट्रीय दल का रूप धारण कर लिया। महाराष्ट्र के संत रामदास ने महाराष्ट्र में स्वतंत्रता के मंत्र फूँके थे, कुछ उसी तरह का कार्य रामसिंह ने भी किया और 1864 ई. में उन्होंने अपने अनुयायियों को ब्रिटिश सरकार से असहयोग करने का आदेश दिया। इस आदेश के फलस्वरूप इस संप्रदाय ने पंजाब में स्वतंत्र शासन स्थापित करने का प्रयास किया। तब सरकार ने इस पर कठोर प्रतिबंध लगा दिया। रामसिंह और उनके अनुयायियों ने गुप्त रूप से कार्य करना आरंभ किया। गुप्त रूप से शास्त्रास्त्र एकत्र करना और सैनिकों को ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध उभारने का काम किया जाने लगा। इस प्रकार वे लोग पाँच वर्ष तक गुप्त रूप से कार्य करते रहे। 1872 ई. में एक जगह मुसलमानों ने गोवध करना चाहा। कूकापंथियों ने उसका विरोध किया। दोनों दलों के बीच गहरा संघर्ष हुआ। ब्रिटिश सरकार ने रामसिंह को गिरफ्तार कर ब्रह्मदेश (म्यानमार) भेज दिया जहाँ 1885 ई. में उनका निधन हुआ। इसके बाद कूकापंथ का विद्रोहात्मक रूप समाप्त हो गया किंतु धार्मिक संप्रदाय के रूप में पंजाब में आज भी लोहार, जाट आदि अनेक लोगों के बीच इसका महत्व बना हुआ है। नामधारी सिखों के गुरु क्र. सं.नाम (जन्म–मृत्यु)चित्रगुरुपद कालसंदर्भगुरु गोबिंद सिंह के उत्तराधिकारी:नामधारी उसी गुरु परंपरा में विश्वास करते हैं जिसमें मुख्यधारा के सिख करते हैं, अंतर केवल इतना है कि वे मानते हैं कि बालक सिंह 11वें गुरु के रूप में गुरु गोबिंद सिंह के उत्तराधिकारी बने, यह विश्वास मुख्यधारा के सिखों द्वारा साझा नहीं किया जाता है। नामधारी गुरु परंपरा वर्तमान समय तक जारी है। note1.गुरु बालक सिंह(1784/1785/1797–1862)213x213px1812–1841Guru Balak Singh Ji http://www.namdhari-world.com/guru_balak_singh_ji.html# 2022-09-04 www.namdhari-world.com 19 December 2000 Balak Singh, Baba https://www.thesikhencyclopedia.com/biographical/hindu-bhagats-and-poets-and-punjabi-officials/balak-singh-baba/ 2022-09-04 The Sikh Encyclopedia2.गुरु राम सिंह[1816–1885(विवादित), नामधारी विश्वास के अनुसार वे अभी भी जीवित हैं] 141x141px1841–जारीKaur Gurjeet 2022 Kuka Movement: A Historical Perspective https://www.ijlmh.com/wp-content/uploads/Kuka-Movement.pdf International Journal of Law Management & Humanities 5 2 1837–1846 2581-5369Sri Satguru Ram Singh Ji - the twelfth Master http://www.sikh-heritage.co.uk/gurus/Ram%20Singh/Guru%20Ram%20Singh.htm 2022-09-05 www.sikh-heritage.co.ukSatguru Ram Singh Ji http://www.namdhari-world.com/satguru_ram_singh_ji.html 2022-09-05 www.namdhari-world.comRam Singh Indian philosopher https://www.britannica.com/biography/Ram-Singh 2022-09-05 www.britannica.com Ram Singh, (born 1816, Bhaini, Punjab, India—died 1885, Mergui, Burma [Myanmar])3.गुरु हरि सिंह (1819–1906)192x192px1875–1906Satguru Hari Singh Ji http://www.namdhari-world.com/satguru_hari_singh_ji.html 2022-09-05 www.namdhari-world.comSri Satguru Hari सिंह Ji http://www.sikh-heritage.co.uk/gurus/Hari%20Singh/satHarisingh.htm 2022-09-05 www.sikh-heritage.co.uk4.गुरु प्रताप सिंह (1889/1890–1959)213x213px1906–1959Sri Satguru Partap Singh Ji http://www.sikh-heritage.co.uk/gurus/PartapSingh/Satpartap.htm 2022-09-05 www.sikh-heritage.co.ukSatguru Pratap Singh Ji http://www.namdhari-world.com/satguru_pratap_singh_ji.html 2022-09-05 www.namdhari-world.com5.गुरु जगजीत सिंह (1920–2012) 1959–20122013-06-03 Tributes – Newspapers https://www.srisatgurujagjitsingh.com/?page_id=207 2022-09-05 His Holiness Sri Satguru Jagjit Singh Ji MaharajHis Holiness Satguru Guru Jagjit Singh Ji http://www.namdhari-world.com/his_holiness_satguru_guru_jagjit_singh_ji.html 2022-09-05 www.namdhari-world.comSri Satguru Jagjit Singh Ji http://www.sikh-heritage.co.uk/gurus/JagjitS/SatJagjitS.htm 2022-09-05 www.sikh-heritage.co.uk6.गुरु उदय सिंह thumb|2012–वर्तमान2012-12-16 Thakur Uday Singh installed as new Namdhari sect chief https://www.indiatvnews.com/news/india/thakur-uday-singh-installed-as-new-namdhari-sect-chief-19144.html 2022-09-05 www.indiatvnews.com इन्हें भी देखें कूका विद्रोह रामसिंह कूका सन्दर्भ श्रेणी:सिख धर्म