Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

असित

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

असिता ईसा पूर्व ६ठवीं शताब्दी के एक तपस्वी महर्षि थे जिन्होंने सिद्धार्थ गौतम के जन्म पर उनके असाधारण होने की भविष्यवाणी की थी। ऐसा कहा जाता है कि असित और राजा शुद्धोधन (सिद्धार्थ के पिता) बचपन के साथी थे। सिद्धार्थ के जन्म पर वे पहली बार महल पधारे। शिशु की अद्वितीय महानता और ईश्वरीय गुणों से अवगत असित जब नवजात शिशु से मिले तो उन्होंने शिशु के चरणों में माथा टेका। शिशु के चरण असित की जटाओं में फँस गए। महात्मा रो पड़े। राजा ने पूछा ऐसी शुभ घड़ी में आप रोते क्यों हैं? महात्मा ने कहा मैं बूढ़ा हो गया हूँ और इस होने वाले महापुरुष के ऐश्वर्य से वंचित रहूंगा। == असित के उल्लेख == (1) महर्षि कण्व के आश्रम में दुष्यन्त और शकुन्तला के प्रेम विवाह से उत्पन्न पुत्र जो भरत के नाम से विख्यात है। असित, सर्वदमन और भारत दौष्यन्ति इसके अप्रचलित नाम हैं। इनके भरत नाम पर ही इस देश का नाम भारत पड़ा। (2) असित काश्यप अथवा असित देवल - एक सूक्तद्रष्टा। कश्यप का पुत्र तथा हिमालय की कन्या एकपर्णा का पति। == सन्दर्भ == Narada (1 January 2006). The Buddha and His Teachings. Jaico Publishing House. p. 2. ISBN 978-81-7992-617-8. == बाहरी कड़ियाँ == असित देवल तथा जैगीषव्य मुनि का जीवनचरित (कृष्णकोश)